1. कंटेंट पर जाएं
  2. मेन्यू पर जाएं
  3. डीडब्ल्यू की अन्य साइट देखें

उभरते देशों को एकजुट रहने की जरूरत: भारत

२६ मई २०११

भारत ने कहा है कि आईएमएफ प्रमुख की चयन प्रणाली पर फिर से विचार किए जाने की जरूरत है. डोमिनिक स्ट्रॉस कान के इस्तीफे के बाद फ्रांस की वित्त मंत्री क्रिस्टीन लगार्ड आईएमएफ प्रमुख की दावेदारी की होड़ में सबसे आगे.

Manmohan Singh Premierminister
तस्वीर: UNI

इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा में मनमोहन सिंह ने कहा, "मुझे बहुत जानकारी नहीं है कि आईएमएफ के मैनेजिंग डायरेक्टर के पद के लिए क्या हो रहा है लेकिन वैश्विक संस्थानों में बदलाव का संघर्ष छोटी प्रक्रिया नहीं है. यह एक लंबा सफर है और इस दौरान सभी विकासशील देशों को एकजुट रहना है."

बलात्कार की कोशिश का आरोप झेल रहे डोमिनिक स्ट्रॉस कान के इस्तीफा देने के बाद आईएमएफ के मैनेजिगं डायरेक्टर का पद खाली है.

कई यूरोपीय देशों ने आईएमएफ प्रमुख के लिए फ्रांस की वित्त मंत्री क्रिस्टीन लगार्ड का समर्थन करने की बात कही है. वहीं ब्राजील, भारत, रूस, चीन और दक्षिण अफ्रीका ने संयुक्त बयान जारी कर आईएमएफ प्रमुख की चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं. बयान में कहा गया है कि आईएमएफ प्रमुख का चयन राष्ट्रीयता के आधार पर किए जाने से संस्थान की बुनियाद कमजोर होती है. आईएमएफ प्रमुख की दावेदारी भारत में योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया का नाम भी चल रहा है.

तस्वीर: AP

अगर लगार्ड अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की प्रमुख बनने में सफल हो जाती हैं तो वह आईएमएफ का नेतृत्व कने वाली पहली महिला होंगी. आईएमएफ के प्रमुख अर्थशास्त्री रहे कैनेथ रोगोफ ने न्यू यॉर्क टाइम्स को बताया कि वित्तीय मुद्दों पर होने वाली बैठकों में लगार्ड इतनी लोकप्रिय हैं कि उन्हें एक रॉक स्टार समझा जाता है. 55 वर्षीय लगार्ड एक वकील हैं और फ्रांस में सबसे लंबे समय तक वित्त मंत्री रहने का रिकॉर्ड बना चुकी हैं. फ्रांस के वित्त मंत्री का पद उन्होंने 2007 में संभाला. फोर्ब्स मैगजीन ने उन्हें दुनिया की 17वीं सबसे ताकतर महिला करार दिया.

धाराप्रवाह अंग्रेजी बोलने वाली लगार्ड ने 2008 की आर्थिक मंदी से निपटने में यूरोपीय प्रयासों का नेतृत्व किया और वह यूरोजोन के वित्त मंत्रियों की प्रमुख रहीं. अपने फैसलों की वजह से कभी लगार्ड को प्रशंसा मिली तो कभी उन पर जिद्दी होने का लेबल चिपकाया गया. लेकिन लगार्ड लंबे समय से विश्व परिद्रश्य पर मौजूद हैं. 2009 में फिनेंशियल टाइम्स ने लगार्ड को साल की वित्त मंत्री करार दिया. यह तमगा उन्हें वित्तीय संकट से निपटने में संकल्प का धनी होने के चलते दिया गया. वैसे तो क्रिस्टीन लगार्ड ने कानून और राजनीति विज्ञान की पढ़ाई की लेकिन जल्द ही वह व्यवसाय और वित्तीय जगत में आ गई.

रिपोर्ट: एजेंसियां/एस गौड़

संपादन: ए जमाल

इस विषय पर और जानकारी को स्किप करें
डीडब्ल्यू की टॉप स्टोरी को स्किप करें

डीडब्ल्यू की टॉप स्टोरी

डीडब्ल्यू की और रिपोर्टें को स्किप करें

डीडब्ल्यू की और रिपोर्टें