एयरपोर्ट स्कैनर के लिए खास अंडरवेयर
२५ नवम्बर २०१०
आतंकवादी हमलों के बढ़ते खतरों के मद्देनजर दुनियाभर के एयरपोर्टों पर सुरक्षा जांच को और ज्यादा पैना किया जा रहा है. जर्मनी समेत दुनिया के कई देशों के हवाई अड्डों पर ऐसे बॉडी स्कैनर्स लगाए गए हैं जो पूरे शरीर की तस्वीर दिखा सकते हैं. इन स्कैनर्स से कुछ लोग खासतौर पर महिला यात्री काफी असहज करते हैं. ब्यूस्क ने ऐसे ही लोगों के लिए यह अंडरवेयर ईजाद किया है.
ब्यूस्क कहते हैं कि उन्होंने एक धातु का पाउडर इस्तेमाल किया है जो मेडिकल या सुरक्षा स्क्रीनिंग के दौरान शरीर के कुछ हिस्सों को ढककर रख सकता है. वह बताते हैं कि इस खास अंडरवेयर की परत बेहद पतली है और शरीर से इस तरह चिपकी रहती है कि इसके भीतर कुछ भी छिपाना मुश्किल हो जाता है. इसे बनाने के लिए टंगस्टन और अन्य ऐसी धातुओं का इस्तेमाल किया गया है जो मेटल डिटेक्टर की पकड़ में नहीं आतीं.
ब्यूस्क के बनाए अंडरवेयर पर पुरुष और महिलाओं के लिए अलग अलग तरह के डिजाइन बनाए गए हैं. पुरुषों के अंडरवेयर पर अंजीर का पत्ता बना है जबकि महिलाओं के अंडरवेयर के अगले हिस्से पर दो हाथ ऐसी शक्ल में बने हैं कि किसी चीज को छिपा रहे हों.
रिपोर्टः एजेंसियां/वी कुमार
संपादनः महेश झा