1. कंटेंट पर जाएं
  2. मेन्यू पर जाएं
  3. डीडब्ल्यू की अन्य साइट देखें

ऑस्ट्रेलिया में फिर भारतीय पर हमला

२६ अक्टूबर २००९

ऑस्ट्रेलिया में एक बार फिर भारतीय पर हमले की खबर आई है. इस हमले को नस्लीय बताते हुए सिख युवक का कहना है कि उसके साथ मारपीट की गई और उसकी धार्मिक भावनाओं को भी ठेस पहुंचाई गई.

Indien Australien Demonstrationen in Delhi gegen Rassismus
हमलों के ख़िलाफ़ भारत में प्रदर्शनतस्वीर: AP

एप्पिंग में रहने वाले 22 साल के भारतीय युवक ने आरोप लगाया है कि आधी रात में पांच स्थानीय लड़कों ने उस पर हमला किया. सिख युवक ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने सिर पर वार करने के बाद इन लड़कों ने उस भारतीय की पगड़ी भी खोल दी.

भारतीय लड़के का नाम और दूसरी जानकारियां अभी गुप्त रखा गई हैं. ऑस्ट्रेलियाई अख़बार द एज के मुताबिक लड़के के चेहरे पर हल्की चोटें आई हैं लेकिन स्थिति इतनी गंभीर नहीं थी कि उसे अस्पताल ले जाना पड़े. बताया जा रहा है कि हमला करने वाले स्थानीय लड़के 17 से 19 साल की उम्र के थे. इन पांच लड़कों में से दो ने भारतीय लड़के के सिर पर हमला किया जबकि बाकी के तीन साथी उन्हें रोकने की कोशिश करते रहे. इतना ही नहीं 60 साल के बस ड्राइवर और स्टेशन पर मौजूद एक यात्री ने भी भारतीय लड़के को बचाने की कोशिश की लेकिन पुलिस के आने से पहले ही वो पांचों लड़के भाग निकले.

ऑस्ट्रेलिया में भारतीयों के ख़िलाफ हमलों की ये पहली ख़बर नहीं है. पहले भी ऑस्ट्रेलिया में बसे भारतीय मूल के लोगों के साथ ऐसे सुलूक के मामले सामने आते रहे हैं. दोनों देशों के नेता लोगों से संयम की अपील भी करते रहे हैं.

रिपोर्ट: पीटीआई/तनुश्री सचदेव

संपादन: ओ सिंह

डीडब्ल्यू की टॉप स्टोरी को स्किप करें

डीडब्ल्यू की टॉप स्टोरी

डीडब्ल्यू की और रिपोर्टें को स्किप करें