पाकिस्तान के सबसे बड़े शहर कराची में सोमवार सुबह एक आतंकी हमले में कराची स्टॉक एक्सचेंज को निशाना बनाया गया है. सुरक्षाबलों की कार्रवाई में चार आतंकवादी मारे गए. हमले में कम से कम तीन और लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है, जिनमें दो सुरक्षाकर्मी और एक पुलिस अफसर शामिल हैं.
कराची पुलिस के मुखिया गुलाम नबी मेमन ने मीडिया को बताया कि हमलावर एक गाड़ी में आए थे जो उन्होंने स्टॉक एक्सचेंज के बाहर रोकी और फिर इमारत पर एक ग्रेनेड फेंक कर गोलीबारी शुरू कर दी. उन्होंने बताया कि चारों हमलावर मारे गए.
ट्विटर पर हमले से जुड़े वीडियो और तस्वीरें शेयर की गई हैं.
पाकिस्तान मीडिया संस्थान जियो न्यूज के एक ट्वीट के मुताबिक हमले में कम से कम दो नागरिक मारे गए और कई सुरक्षाकर्मी घायल हो गए हैं.
बलोच लिबरेशन आर्मी ने एक वक्तव्य में दावा किया है कि हमला उसके मजीद ब्रिगेड ने किया था. समूह ने मारे गए आतंकवादियों के नाम की भी घोषणा की.
पाकिस्तान रेंजर्स के डिविशनल प्रमुख मेजर जनरल उमर बुखारी ने मीडिया को बताया कि आतंकवादी लोगों को बंधक बनाना चाहते थे और उनके पास एके-47 राइफलें, हैंड ग्रेनेड, काफी बड़ी मात्रा में गोलियां और खाने-पीने का सामान था.
कराची कभी जुर्म, राजनीतिक हिंसा और नस्लीय हिंसा के लिए जाना जाता था. राजनेताओं से संबंध रखने वाले हथियारबंद समूहों द्वारा अकसर प्रतिद्वंदियों की हत्या की और रिहाइशी इलाकों पर हमले की वारदात होती रहती थीं. पिछले कुछ सालों में यह तस्वीर बदली है और शहर में हालात स्थिर हुए हैं. यह तब संभव हो पाया जब सुरक्षा एजेंसियों ने इन समूहों और इस्लामी आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई की.
वैसे आतंकी समूह अब भी बीच बीच में हमले करने की क्षमता रखते हैं. सोमवार के हमले से हफ्ता भर पहले कराची में ही एक सरकारी दफ्तर के बाहर कतार में खड़े लोगों पर ग्रेनेड फेंक दिया गया. हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और आठ घायल हो गए थे.
सीके/एके (एएफपी, डीपीए)
__________________________
हमसे जुड़ें: Facebook | Twitter | YouTube | GooglePlay | AppStore
हाल ही में वर्ल्ड पॉप्यूलेशन रिव्यू ने 2020 का क्राइम इंडेक्स जारी किया है. इसमें 129 देशों में 2019 में हुए अपराधों के आधार पर लिस्ट बनाई गई. देखिए किस देश में होते हैं सबसे ज्यादा अपराध.
तस्वीर: picture-alliance/AP Photo/R. Blackwellदक्षिण अमेरिकी देश गुयाना इस लिस्ट में दसवें स्थान पर है. वजह है बेरोजगारी की वजह से बढ़ते अपराध. इस पर लगाम लगाने में सरकार और पुलिस नाकाम रही है.
मध्य अमरीकी देश अल साल्वाडोर भी अपराधों के मामले में टॉप 10 देशों में शामिल है. यहां के लोग जान जोखिम में डालकर लगातार अमेरिका पलायन कर रहे हैं. पुलिस के मुताबिक 2018 में इस छोटे से देश में तीन हजार लोगों की हत्याएं हुईं. यह आंकड़ा 2019 में बढ़ा ही है.
तस्वीर: Getty Images/AFP/M. Recinosदक्षिण अमेरिकी देश पेरू क्राइम इंडेक्स की सूची में आंठवे स्थान पर है. पेरू में कई ड्रग माफिया और अपराधों को अंजाम देने वाले गुट सक्रिय हैं.
तस्वीर: picture alliance/AP/M. Mejiaब्राजील में इस कदर अपराध है कि जायर बोल्सोनारो ने राष्ट्रपति बनने से पहले लोगों से वादा किया था कि सत्ता में आने के बाद बंदूक खरीदने के कानून में बदलाव होगा. इससे आम लोग अपराध से निपटने के लिए बंदूक आसानी से ले सकें.
तस्वीर: Getty Images/AFP/B. Mancinelleकैरेबियाई देश त्रिनिदाद और टोबैगो में गरीबी और बेरोजगारी की वजह से आए दिन डकैती और हत्याओं की खबर आती हैं. क्राइम इंडेक्स के मुताबिक 20 से 30 साल के युवा ऐसे अपराधों में ज्यादा संलिप्त रहते हैं.
तस्वीर: Reuters/I. Alvaradoमध्य अमेरिकी देश होंडुरास में आपराधिक गुटों का दबदबा इतना ज्यादा है कि वे देश और समाज के अस्तित्व के लिए ही खतरा बन गए हैं. इस वजह से इस देश को क्राइम इंडेक्स में पांचवा स्थान मिला है.
तस्वीर: picture-alliance/AP Photo/M. Castilloक्राइम इंडेक्स 2020 की सूची में अफगानिस्तान को चौथे स्थान पर रखा गया है. आत्मघाती हमले और कई आंतकी संगठनो के सक्रिय रहने की वजह से इस देश के लोग दूसरे देशों में शरण लेने को मजबूर हैं.
तस्वीर: Reuters/Parwizक्राइम इंडेक्स 2020 की सूची में दक्षिण अफ्रीका को तीसरे स्थान पर रखा गया है. आमतौर पर उन देशों में अपराध सबसे ज्यादा होता है जहां गरीबी, और बेरोजगारी चरम पर होती है.
तस्वीर: picture-alliance/AP Photo/N. Manieपापुआ न्यू गिनी को दुनिया के सबसे बदतर देशों की फेहरिस्त में शामिल किया गया है. महिलाओं के लिए तो यह देश सबसे खतरनाक है ही, यहां का क्राइम रिकॉर्ड भी टॉप पर है.
तस्वीर: Reuters/Jeremy Miller/Bougainville Referendum Commissionदक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला क्राइम इंडेक्स लिस्ट में पहले नंबर पर है. वेनेजुएला इस समय भयानक आर्थिक और राजनीतिक संकट से जूझ रहा है. महंगाई की वजह से जनता की हालत खराब है. इन्हीं सब कारणों की वजह से अपराधों को भी बढ़ावा मिल रहा है.
तस्वीर: Reuters/M. Bello129 देशों की लिस्ट में पाकिस्तान 63वें स्थान पर है. क्राइम इंडेक्स 2020 के जारी आंकड़े 2019 में अपराध और हत्या के दर्ज मामलों पर आधारित हैं.
तस्वीर: Reuters/Stringerइस लिस्ट में भारत ने पाकिस्तान से बेहतर प्रदर्शन किया है लेकिन महिलाओं पर अत्याचार और गरीबी की वजह से हो रहे अपराध और हत्या की वजह से क्राइम इंडेक्स में भारत को 72वें स्थान पर रखा गया है.
तस्वीर: Getty Images/AFP/M. Sharma