1. कंटेंट पर जाएं
  2. मेन्यू पर जाएं
  3. डीडब्ल्यू की अन्य साइट देखें

कुछ फ़ैसले मशीन करे तो बेहतर: सचिन

२६ अक्टूबर २००९

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने कहा है कि अंपायर्स सिर्फ़ एलबीडब्ल्यू के बारे में निर्णय दें बाकी सारे निर्णय हॉट स्पॉट जैसी तकनीकी सहायता से लिए जा सकते हैं. सचिन के मुताबिक इससे अंपायरों के निर्णय और सटीक हो सकेंगे.

"नो बॉल, रन आउट के लिए लेज़र या फिर इस तरह के उपकरणों का सहारा लिया जाना चाहिए. जैसा कि टेनिस में सही या ग़लत सर्विस देखने के लिए किया जाता है. आप नो बॉल मशीन के ज़रिए देख सकते हैं."

"अंपायरों के लिए नो बॉल्स देखना और सामने फ्रंट पर क्या हो रहा है ये भी देख पाना मुश्किल है."

सचिन का कहना था कि 'बैट-पैड निर्णय' टेलिविजन के एक्स रे तकनीक से लिए जा सकते हैं. इसे 'हॉट स्पॉट' कहा जाता है. इस तकनीक के ज़रिए साफ़ पता चलता है कि बॉल पहले कहां लगी- बैट पर या पैड पर.

हॉट स्पॉट से ख़ुश

"बैट-पैड के मामले में हॉट स्पॉट से निर्णय लिए जा सकते हैं तो मुख्य अंपायर को सिर्फ़ लेग बिफ़ोर विकेट (एलबीडबल्यू) पर फ़ैसला देना पड़े. मैं हॉट स्पॉट तकनीक को लेकर काफ़ी ख़ुश हूं क्योंकि ये साफ़ बता सकती है कि बॉल पहले कहां लगी."

सिर्फ़ एलबीडब्ल्यू ही दें अंपायरतस्वीर: AP

"कॉट बिहाइन्ड, क्लोज़ इन कैच जैसे फ़ैसलों के लिए भी हॉट स्पॉट तकनीक आएगी. क्लीन बोल्ड के लिए किसी मशीन की ज़रूरत है ही नहीं तो कुल मिला कर अंपायरों को एलबीडबल्यू के फ़ैसलों पर ही ध्यान देना होगा."

ज़रूरी आराम की पैरवी

तेंदुलकर के हवाले से इंडिया टुडे वेबसाइट ने यह प्रकाशित किया. सचिन का कहना था कि क्रिकेट में अंपायर सिर्फ़ एलबीडब्ल्यू के बारे में निर्णय दें. साथ ही उन्होंने कहा कि तीन अंपायरों की ड्यूटी इस तरह लगाई जाए कि टेस्ट मैचों के दौरान एक-एक कर के मैदान पर हों. इससे सभी को ज़रूरी आराम मिल सकेगा.

रेफ़रल प्रणाली का विरोध

लेकिन उन्होंने नए रेफरल सिस्टम का विरोध किया. रेफ़रल सिस्टम के अनुसार मैदान पर मौजूद अंपायर ज़रूरत पड़ने पर टीवी पर रीप्ले देख रहे अंपायर से सलाह ले सकता है. तेंदुलकर का कहना था कि "वह कैमरे के एंगल्स के बारे में आश्वस्त नहीं हैं. पहली बार जब मैं इस प्रणाली से दो चार हुआ तो मैं ख़ुश नहीं था."

36 साल के सचिन तेंदुलकर नवंबर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 21 वां साल शुरू करने वाले हैं. वह अब तक 159 टेस्ट और 431 वन डे खेल चुके हैं.

रिपोर्ट- एएफपी/आभा मोंढे

संपादन: ओ सिंह

डीडब्ल्यू की टॉप स्टोरी को स्किप करें

डीडब्ल्यू की टॉप स्टोरी

डीडब्ल्यू की और रिपोर्टें को स्किप करें