वैज्ञानिकों ने इस बात का पता लगा लिया है कि केवल खून पी कर भी वैम्पायर चमगादड़ कैसे जिंदा रह लेते हैं. केवल खून पी कर लंबे समय तक जिंदा रहना आसान नहीं है.
तस्वीर: Imago/ZumaPress/D. Heuclin
विज्ञापन
वैज्ञानिकों ने बताया कि उन्होंने पहली बार वैम्पायर चमगादड़ के जिनोम की संरचना का खाका बना लिया है. इससे पता चलता है कि उड़ने वाले स्तनपायी चमगादड़ों के जीन की खासियत उन्हें केवल खून पी कर जिंदा रहने में मदद करती है. इतना ही नहीं, खून में पाए जाने वाले रोगाणुओं से रक्षा में भी जीन की यह संरचना ही मददगार होती है.
तस्वीर: Imago/ZumaPress
वैज्ञानिकों ने खून पीने वाले एक चमगादड़ के जिनोम की तुलना उन चमगादड़ों के जिनोम से की जो फूलों का रस, फल, कीड़े और मीट खाते हैं. इसके साथ ही उन्होंने उनके मल से माइक्रोबायल डीएनए का भी परीक्षण किया. दुनिया में तीन ही तरह के चमगादड़ ऐसे हैं जो सिर्फ खून पी कर जिंदा रहते हैं. इनमें एक है डेसमोडस रोटंडस जिसके जिनोम का अध्ययन वैज्ञानिकों ने किया है. इसके अलावा रोएंदार पैरों वाला चमगादड़ और सफेद पंखों वाला चमगादड़ भी खून पर ही जिंदा रहते हैं.
खून पीने वाले आम चमगादड़ मुख्य रूप से मेक्सिको के कुछ हिस्सों, मध्य अमेरिका और दक्षिण अमेरिका में रहते हैं. यह मवेशियों और घोड़ों का खून पीते हैं. आमतौर पर यह रात के अधेरे में अपने शिकार को निशाना बनाता है. धीरे धीरे जमीन पर चल कर यह अपने शिकार तक पहुंचते हैं और सोते हुए जानवरों की त्वचा को अपने तेज धार वाले दातों से भेद कर बहते खून को लंबी जीभ की मदद से पीते हैं.
बम गिराने वाले चमगादड़
दूसरे विश्व युद्ध में 6 जून 1944 को कबूतर गठबंधन सेना की नॉर्मैंडी में लैंडिंग की अच्छी खबर लाए. सेना में चमगादड़, मधुमक्खी, चिड़िया या डॉल्फिन बहुत सारे जानवरों का सेना में इस्तेमाल किया जाता रहा है. देखें तस्वीरें...
तस्वीर: picture-alliance/dpa
संदेसे आते हैं
दोनों विश्व युद्धों में कबूतरों का संदेश भेजने के लिए काफी इस्तेमाल किया गया. उनके अच्छे दिशा ज्ञान के कारण दूसरे विश्व युद्ध में सिर्फ ब्रिटेन ने दूर दराज में संदेश भेजने के लिए दो लाख कबूतर इस्तेमाल किए. इस पंछी ने हजारों लोगों की जान भी बचाई है. कुछ को तो विक्टोरिया क्रॉस की तरह का डिकिन मेडल भी दिया गया.
तस्वीर: Getty Images
फोटोग्राफर कबूतर
ये पंछी सिर्फ संदेश लाते ले जाते नहीं थे. 1907 में युलियुस नॉयब्रोनर को आयडिया आया कि इनके गले में छोटा सा कैमेरा बांध हवा से फोटो भी लिए जा सकते हैं. इन्हें कभी जासूसी के लिए या लड़ाई के मैदान में इस्तेमाल किया जाना था या नहीं, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है. अमेरिका ने प्रोजेक्ट पिजन के तहत पिजन गाइडेड मिसाइल बनाने की कोशिश भी की.
तस्वीर: picture-alliance/akg
सबसे अच्छा दोस्त
इंसान के सबसे अच्छे दोस्त कुत्ते को बारुदी सुरंग सूंघने और बम धमाकों में घायल लोगों को ढूंढने के लिए इस्तेमाल किया जाता था. वियतनाम में अमेरिका ने चार हजार कुत्ते इस्तेमाल किए, इनमें अधिकतर लैब्रेडोर और जर्मन शेफर्ड प्रजाति के थे.
तस्वीर: Getty Images
युद्ध के कुत्ते
दूसरे विश्व में इन्हें एंटी टैंक डॉग्स कहा जाता है. रूस की सेना इन्हें जर्मनी के टैंकों के खिलाफ इस्तेमाल करती थी. विस्फोटकों के साथ इन्हें टैंक के नीचे जाने की ट्रेनिंग दी जाती. जैसे ही ये वहां पहुंचते बम में विस्फोट करवा दिया जाता. 1996 तक इन्हें इस्तेमाल किया जाता रहा. अब कुत्तों का इस्तेमाल विस्फोटक ढूंढने में किया जाता है, धमाके में उड़ा देने के लिए नहीं.
तस्वीर: Getty Images
बम गिराने वाले चमगादड़
अमेरिका ने एक प्रयोग शुरू किया, 1940 के दशक में चमगादड़ों पर बम बांध दिए जाते थे. जैसे ही बम का कनस्तर गिराया जाता हजारों छोटे चमगादड़ नैपैम को लिए उड़ते और नीचे किसी इमारत पर बैठते. योजना थी एक ही शहर में एक साथ कई जगह आगजनी करने की जाए.
तस्वीर: imago
अंडरकवर किटी
1960 में सीआईए ने अकूस्टिक किट्टी प्रोजेक्ट के जरिए सोवियत दूतावासों में जासूसी करने की योजना शुरू की. इसके लिए एक बिल्ली में माइक्रोफोन, बैटरी, एंटीना ऑपरेशन कर लगा दिए जाते. ये बाहर होने वाली बातचीत रिकॉर्ड कर सकते थे. इस प्रोजेक्ट को 1967 में खत्म कर दिया गया.
तस्वीर: Peyman
बचाव के लिए डॉल्फिन
सी लायन और डॉल्फिन अमेरिकी सेना में 1960 से काम कर रहे हैं. वह नौसेना के मैमल प्रोग्राम का हिस्सा हैं. उन्हें दुश्मन गोताखोरों का पता लगाने, जहाज के यात्रियों को सुरक्षित तट तक पहुंचाने और पानी के नीचे बिछाई गई बारुदी सुरंगों का पता लगाने के लिए किया जाता था. इराक युद्ध के दौरान फारस की खाड़ी में बारूदी सुरंगों की सफाई का काम डॉल्फिन करती थीं.
तस्वीर: picture-alliance/PIXSELL
सूंघने वाली मधुमक्खियां
मीठा पराग सूंघने की मधुमक्खी की क्षमता का भी इस्तेमाल सेना में किया गया. क्रोएशिया में बम पार्टिकल को मीठे घोल में डूबा कर शोधकर्ता ऐसी मधुमक्खियां ब्रीड करवा रहे हैं जो तीन मील दूर से ही छिपी हुई बारुदी सुरंग का पता लगा लें.
तस्वीर: Getty Images
नौकरी पर चूहे
तंजानिया में बेल्जियाई गैर सरकारी संगठन अपोपो चूहों को बारुदी सुरंग सूंघने की ट्रेनिंग दे रहा है. इन्हें कड़ी ट्रेनिंग दी जाती है और फिर ये दूसरे देशों को किराये पर दिए जाते हैं. फिलहाल 57 चूहे ऐसे हैं जो इन सुरंगों का पता लगा सकते हैं.
तस्वीर: Yasuyoshi Chiba/AFP/Getty Images
आतंक निरोधी चूहे
1970 में ब्रिटेन की एमआई5 ने योजना बनाई कि वह खास चूहों की एक टीम बनाएगी जिन्हें एड्रेनलीन यानि स्ट्रेस हार्मोन सूंघना सिखाया जाएगा. जैसे ही किसी में एड्रेनलीन बढ़ेगा चूहे उसे सूंघ लेंगे. सबसे पहले इन्हें तेल अवीव में आतंकियों को सूंघने के लिए तैनात किया गया, लेकिन जल्द ही पता चला कि वे नर्वस यात्रियों और आतंकियों के बीच फर्क नहीं कर सकते.
तस्वीर: imago/alimdi
शहीदों की याद में
दुनिया भर की सेनाएं जानवरों की खासियतों पर सालों साल निर्भर रही है. लंदन में विश्व युद्ध के दौरान मारे गए जानवरों की याद में ये स्मारक बनाया बनाया गया है. इसे 2004 में लंदन में सार्वजनिक रूप से खोला गया.
तस्वीर: picture-alliance/dpa
11 तस्वीरें1 | 11
कोपेनहोगेन यूनिवर्सिटी में डॉक्टरी की पढ़ाई कर रही लिसांद्रा जेपीडा रिसर्च की प्रमुख लेखिका हैं. उन्होंने बताया, "हमने इस जीव का अध्ययन करने की इसलिए सोची क्योंकि इसका भोजन एक चरम है और इस लिहाज से देखें तो इस जीव को जिंदा रहने के लिए कई तरह के अनुकूलन की जरूरत पड़ती है." रिसर्च के नतीजे नेचर इकोलॉजी एंड इवोल्यूशन नाम के जर्नल में छपे हैं. लिसांद्रा ने बताया, "रक्त भोजन का एक चुनौतीभरा स्रोत है क्योंकि इसमें बहुत कम विटामिन और कार्बोहाइड्रेट होता है. इसके साथ ही इसमें बहुत सारा प्रोटीन, नमक और अपशिष्ट रहता है."
वैज्ञानिकों ने जीनोम के उन तत्वों पर ध्यान दिया जो चमगादड़ की प्रतिरक्षी प्रतिक्रिया और विषाणु से सुरक्षा को बढ़ा देते हैं ताकि वे रक्त के साथ शरीर में आ रहे रोगाणुओं का सामना कर सकें. उन्होंने उन जीनों की पहचान भी कर ली है जो विटामिन और वसा के मेटाबॉलिज्म में शामिल होते हैं और जिनकी मदद से चमगादड़ अपने भोजन के पोषण से जुड़ी कमियों को दूर कर लेता है.
बहुत से लोग खून पीने वाले चमगादड़ों को ड्रैकुला नाम के काल्पनिक चरित्र से जोड़ लेते हैं. लिसांद्रा कहती हैं, "उनके बारे में मेरा निजी अनुभव यह है कि बुरे लोग उन्हें दुष्ट के रूप में दिखाते हैं. हमें उनसे अचंभित होना चाहिए लेकिन भयभीत नहीं. वास्तव में वे बेहद आकर्षक होते हैं. निश्चित रूप से अगर आप किसान हैं तो ये नहीं चाहेंगे कि वो आपकी गायों का खून चूसें लेकिन वे आपके बहुत पहले से वहां हैं."