1. कंटेंट पर जाएं
  2. मेन्यू पर जाएं
  3. डीडब्ल्यू की अन्य साइट देखें

चिदंबरम पाकिस्तान में, गृहमंत्री से मीठी मुलाकात

२६ जून २०१०

तीन दशकों के बाद किसी भारतीय गृहमंत्री की पहली पाकिस्तान यात्रा पर गए चिदंबरम का पाकिस्तान में भव्य स्वागत. पाकिस्तानी गृहमंत्री से मुलाकात में चिदंबरम ने उठाई हाफिज सईद और मुंबई हमले के दोषियों पर कार्रवाई की मांग.

Palaniappan Chidambaram Innenminister Indien
पाकिस्तान में चिदंबरमतस्वीर: AP

सार्क देशों के गृहमंत्रियों की बैठक पर भारत-पाक रिश्तों की छाया ना पड़े इसलिए चिंदबरम अपना मुंह बंद किये हुए हैं. हालांकि पाकिस्तानी गृहमंत्री के साथ मुलाकात में उन्होंने जमात उद दावा के मुखिया हाफिज सईद और मुंबई हमले की साजिश रचने वालों पर सख़्त कार्रवाई की मांग उठाई. इसके साथ ही जम्मू कश्मीर में घुसपैठ का मसला भी उठा. हालांकि दोनों नेताओं ने क्या बातचीत हुई ये नहीं बताया लेकिन समझा जाता है कि भारत ने उन लोगों की आवाज़ के नमूने देने की भी मांग की है जो मुंबई हमलों में आतंकवादियों को निर्देश दे रहे थे. पाकिस्तानी आर्मी में मौजूद हमलावरों के मददगारों पर भी कार्रवाई की मांग भारत ने पाकिस्तान के सामने रखी है.

गृहमंत्री ने चिदंबरम की अगवानी कीतस्वीर: AP

बैठक के बाद मलिक ने कहा कि बातचीत की अच्छी शुरूआत हुई है हालांकि इसमें कोई फैसला नहीं लिया गया. मलिक ने ये भी कहा कि भारत पाकिस्तान के बीच डॉजियर के बजाए दिलों की अदलाबदली ज्यादा जरूरी है.

मुंबई हमले के बाद पहली बार भारत का कोई मंत्री पाकिस्तान पहुंचा है. लाल कालीन के साथ ही पारंपरिक गार्ड ऑफ ऑनर भी चिंदबरम के लिए पलकें बिछाए मौजूद था. रावलपिंडी के सैनिक हवाई अड्डे चकाला पर विमान से बाहर निकलते ही खुद पाकिस्तानी गृहमंत्री को सामने देख चिदंबरम बेहद खुश हुए. वीआईपी लाउंज तक दोनों नेताओं को बात करते हुए साथ चलते देखना मौके पर मौजूद पत्रकारों को भी खूब भाया. चिदंबरम और रहमान कई बार फोटो खिंचाने के लिए रूके और हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया. पाकिस्तानी गृहमंत्रालय में 45 मिनट के लिए बुलाई गई बैठक दो घंटे से ज्यादा चली. एक घंटे तक तो रहमान और चिदंबरम आपस में ही बात करते रहे. इसके बाद साथ के बाकी सदस्य भी बैठक में शामिल हुए. चिदंबरम ने बाद में विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी से भी मुलाकात की.

रिपोर्टः एजेंसियां/ एन रंजन

संपादनः महेश झा

डीडब्ल्यू की टॉप स्टोरी को स्किप करें

डीडब्ल्यू की टॉप स्टोरी

डीडब्ल्यू की और रिपोर्टें को स्किप करें

डीडब्ल्यू की और रिपोर्टें