दुनिया भर में करीब 35 करोड़ लोग मधुमेह का शिकार हैं. इनमें से करीब 6.3 करोड़ अकेले भारत में हैं. स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने राज्य सभा में कहा कि इस मामले को संजीदगी से लिया जा रहा है और कैंसर, स्ट्रोक और डायबिटीज की रोकथाम के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम को सभी राज्यों में लागू कर दिया गया है.
राज्य सभा में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, "11वीं पांच वर्षीय योजना में 21 राज्यों के 100 जिले केंद्र में थे. 12वीं पांच वर्षीय योजना में देश के सभी राज्यों को इसमें शामिल कर लिया गया है." उन्होंने कहा कि मधुमेह के इलाज और रोकथाम के लिए जिला अस्पतालों और कम्यूनिटी हेल्थ सेंटरों में सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है.
विश्व स्वास्थ्य संगठन डब्ल्यूएचओ के अनुसार 2030 तक डायबिटीज लोगों की मौत का सातवां सबसे बड़ा कारण होगा. चीन में डायबिटीज के करीब साढ़े नौ करोड़ मामले हैं. एक ताजा शोध के अनुसार खाने में नियमित रूप से दही का सेवन करने से टाइप टू डायबिटीज में मदद मिल सकती है. इस तरह का मधुमेह तब होता है जब शरीर की इंसुलिन पैदा करने क्षमता खत्म हो जाती है. यही वजह है कि मधुमेह के शिकार लोगों को इंसुलिन के इंजेक्शन लेने पड़ते हैं.
डायबिटीज का असर ब्लड प्रेशर, दिल और आंखों पर भी पड़ सकता है. मोटापे के शिकार लोगों में अक्सर डायबिटीज भी पाया जाता है.
डाइटिंग करना कोई मजेदार काम नहीं, यह एक बोरिंग काम है. शरीर से चर्बी हटानी हो या फिर कुछ किलो वजन कम करना हो, ऐसी सात चीजें हैं जिनके इस्तेमाल से मेटाबॉलिज्म बढ़ सकता है और ज्यादा चर्बी जलाई जा सकती है.
तस्वीर: Fotolia/Sebastian Dudaयह मसाला आपके ब्लड शुगर को कोशिकाओं में पहुंचाने में मदद करता है जिसका इस्तेमाल ऊर्जा के तौर पर होता है. तो इस वजह से कम से कम चीनी शरीर में बचेगी. चीनी की मात्रा शरीर में एक बार कम हो जाती है तो वजन कम करना आसान होता है. हर रोज खाने में एक चौथाई से लेकर एक छोटी चम्मच तक दालचीनी इस्तेमाल करनी चाहिए. दालचीनी में पाया जाने वाला सिनेमोनलडिहाइड शरीर में खून की मात्रा को नियंत्रित करने में मदद करता है
तस्वीर: valery121283/Fotolia.comचर्बी जलाने के लिए ग्रीन टी पी जा सकती है. ग्रीन टी में कैटेचिन्स होता है जो पेट की चर्बी को जलाने में मदद करता है. हर रोज तीन बार 8 आउंस ग्रीन टी का सेवन करना चाहिए. ग्रीन टीम में कैफीन भी होता है जो हृदय गति को बढ़ाने में मदद करता है और यह आपके शरीर को तेजी से कैलोरी जलाने में प्रोत्साहित करता है.
तस्वीर: Fotolia/gaaiवैसे दही के फायदे तो बहुत है लेकिन इसका सेवन चर्बी जलाने के लिए भी किया जा सकता है. लो फैट और रेगुलर दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं जो बैक्टिरिया के अच्छे प्रकार हैं और यह बैक्टिरिया शरीर में बची हुई चर्बी को भगाने में मदद कर सकते हैं. दिन में एक बार दही खाना अच्छा विकल्प हो सकता है.
तस्वीर: Fotolia/Patryssiaकॉफी में कैफीन होता है जो चयापचय को बढ़ावा देता है और पूरे दिन को संभालने के लिए इससे ऊर्जा मिलती है. चर्बी को खत्म करने में कैफीन मदद करता है. सुबह एक और शाम एक कप कॉफी की योजना बेहतर हो सकती है.
तस्वीर: Fotolia/determinedमिर्च में मौजूद कैप्सीकिन तत्व मिर्च को तीखापन देता है. वही मेटाबॉलिक रेट को भी बढ़ाता है. मिर्च वजन को संतुलित रखने में मदद करती है. जब कैप्सीकन को पचाया जाता है तो शरीर का तापमान बढ़ जाता है जिसके बाद चयापचय में तेजी आती है. इससे आप ज्यादा कैलोरी को जला सकते हैं.
तस्वीर: Getty Imagesमछली, मुर्गी और टोफू से हमें अधिक प्रोटीन मिलता है. अगर आप मेटाबॉलिक दर बढ़ाना चाहते हैं यानी वजन कम समय में घटाना चाहते हैं तो हाई प्रोटीन डाइट लें. प्रोटीन को पचाने में शरीर को सबसे ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और प्रोटीन लेने का मतलब है कि चयापचय को ज्यादा मेहनत करनी होगी और जिससे अधिक कैलोरी जलेंगी और आप मोटापा कम कर पाएंगे. कार्बोहाइड्रेट और अधिक फैट वाली चीजों से बचना चाहिए.
तस्वीर: st-fotograf/Fotoliaवजन घटाने की सोच रहे हैं तो अंडे का सफेद भाग भी आपकी इसमें मदद कर सकता है. अंडे के सफेद भाग में कोलेस्ट्रॉल कम पाया जाता है. सफेद भाग प्रोटीन से भरपूर होता है और यह फैट जलाने में मदद करता है.
तस्वीर: picture-alliance/dpa