दुनिया की टॉप टेन ऊंची इमारतें
३ जनवरी २०१०828 मीटर ऊंची इमारत, बुर्ज दुबई के बाद दूसरा नंबर अमेरिकी केवीएलवाई-टीवी मास्ट टावर का आता है. 629 मीटर ऊंचे केवीएलवाई-टीवी मास्ट को इमारत नहीं कहा जा सकता, इसे इंसानी ढांचा ज़रूर कहा जा सकता है.
एक नज़र दुनिया की गगनचुंबी इमारतों पर.
बुर्ज दुबई- ऊंचाई 828 मीटर
शंघाई टावर (निर्माणाधीन)- ऊंचाई 632 मीटर
रूसी टावर, मॉस्को (निर्माणाधीन)- उंचाई 610 मीटर
न्यूयॉर्क का फ्रीडम टावर(निर्माणाधीन)- ऊंचाई 541 मीटर
मॉस्को टावर- ऊंचाई 540 मीटर
ताइवान की ताइपे- ऊंचाई 509 मीटर
क्वालांपुर का पेट्रॉनास टावर- ऊंचाई 452 मीटर
शिकागो का शियर्स टावर- ऊंचाई 442 मीटर
शंघाई की जिन माओ बिल्डिंग- ऊंचाई 421 मीटर
एफ़िल टावर, पैरिस- 323 मीटर
इंपीरियल टावर, मुंबई (निर्माणाधीन)- 249 मीटर
कुतुबमीनार, नई दिल्ली- 72.5 मीटर
अन्य स्वीकृत गगनचुंबी योजनाएं-
फोर्डहाम स्पायर, शिकागो- ऊंचाई 610 मीटर
इंटनेशनल बिजनेस सेंटर, सियोल- 580 मीटर
यानी आने वाले समय में बुर्ज टावर का मुक़ाबला करने वाली तो कोई इमारत नहीं दिखती. वास्तुकला, स्थापत्य और इंजीनियरिंग का अद्भुत नमूना है दुबई का बुर्ज टावर, लेकिन विज्ञान की चाहतें भला कितनी देर शांत बैठेंगी. कौन जाने आने वाले वर्षों में फिर किसी ऐसी हैरतअंगेज़ इमारत के निर्माण का एलान हो जाए.
रिपोर्ट: एजेंसियां/ओ सिंह
संपादन: एस जोशी