वायु प्रदूषण के मामले आगरा दुनिया में 19वें नंबर पर है. अब एक शोध में पता चला है कि वायु प्रदूषण की वजह से ताजमहल का रंग फीका पड़ सकता हूं. सरकार ने भी इसकी पुष्टि की है.
तस्वीर: Fotolia/Tepfenhart
विज्ञापन
17वीं शताब्दी में बने ताजमहल पर बढ़ते वायु प्रदूषण का असर दिख रहा है. मंगलवार को पर्यावरण व वन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने लोक सभा को यह जानकारी दी. जावड़ेकर के मुताबिक वैज्ञानिक शोध में यह पता चला है कि ताजमहल की बाहरी परत पर बड़ी संख्या में प्रकाश को सोखने वाले कण चिपक चुके हैं. यह कण सफेद संगमरमर का रंग उड़ा सकते हैं.
शोध पत्र एनवायरमेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी पत्रिका में छपा है. एक सवाल के जवाब में जावड़ेकर ने शोध पत्र का हवाला देते हुए बताया, "यह कहा गया है कि वातावरण में मौजूद कणों में बड़ी संख्या में प्रकाश सोखने वाले कण हैं जो ताजमहल का रंग उड़ा सकते हैं." जावड़ेकर ने दावा किया कि सरकार इसे रोकने के लिए कई कदम उठा रही है.
बड़ी मुसीबत की शुुरुआत है प्रदूषणतस्वीर: DIBYANGSHU SARKAR/AFP/Getty Images
हांफता भारत
भारत के कई महानगरों में वायु प्रदूषण बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने हाल ही में दुनिया के सबसे ज्यादा प्रदूषित 20 शहरों की सूची जारी की. इसमें 13 भारतीय शहर हैं. दुनिया में सबसे ज्यादा खराब हवा दिल्ली की है. सूची में पटना, ग्वालियर, रायपुर, अहमदाबाद, लखनऊ, फिरोजाबाद, कानपुर, अमृतसर, लुधियाना, इलाहाबाद, आगरा और खन्ना का नाम भी हैं.
इस रिपोर्ट के बाद यूरोपीय संघ ने तो अपने अधिकारियों से दिल्ली में अपने दफ्तरों और घरों में वायु शोधक लगाने को भी कह दिया है.
ओएसजे/आरआर (पीटीआई, डबल्यूएचओ)
दुनिया का ताज
ताजमहल, प्रेम और भारत की पहचान. वास्तुकला का एक नायाब नमूना. 17वीं शताब्दी में बना ताजमहल आज भी दुनिया की बेहतरीन इमारतों में एक है. लेकिन क्या इस इमारत में दर्शन भी छिपा है. आईये ताज को महसूस करें.
तस्वीर: DW/A. Chatterjee
प्रेम का प्रतीक
भारत के राजा शाहजहां अपनी पत्नी मुमताज महल से बेपनाह मुहब्बत करते थे. किशोरावस्था में मसालों के बाजार में शाहजहां की मुलाकात मुमताज से हुई और बाद में निकाह. मुमताज ने शाहजहां से कहा कि वो दुनिया की सबसे खूबसूरत इमारत देखना चाहती है. शाहजहां ने ये इच्छा पूरी तो की लेकिन तब तक मुमताज का निधन हो चुका था. मुमताज महल की कब्र ताजमहल के बीचों बीच है.
तस्वीर: DW/A. Chatterjee
ताजमहल का निर्माण
ताजमहल का निर्माण 1632 में शुरू हुआ. हाथियों की सेना के जरिए मुगल साम्राज्य की राजधानी आगरा तक भारी भरकम संगमरमर की शिलाएं पहुंचाई गईं. 21 साल तक हजारों कारीगरों ने इसे तराशा. 1653 के करीब सफेद संगमरमर की ये इमारत तैयार हुई.
तस्वीर: Fotolia/Tepfenhart
इंजीनियरिंग का बेजोड़ नमूना
यमुना नदी के तट पर गीली जमीन पर इतनी विशाल और भारी भरकम इमारत खड़ा करना आसान नहीं था. उस समय के इंजीनियरों ने जमीन में बहुत गहराई पर कुएं खोदे, उन्हें चूने और पत्थरों से भरा. इन कुओं को ढंककर उन्होंने ऊपर पत्थरों की बीमें बनाई और उस पर नींव डाली. यही तकनीक आज भी इस्तेमाल की जाती है.
तस्वीर: Getty Images/AFP
बाहर की ओर झुकी मीनारें
ताजमहल की चारों मीनारें एकदम सीधी नहीं हैं. सभी को हल्का सा बाहर की तरफ झुकाया गया है. ऐसा करने से दूर से सारी मीनारें सीधी दिखाई पड़ती हैं. इसका एक फायदा यह भी है कि बहुत तेज भूकंप आने पर मीनारें बाहर की ओर गिरेंगी और मुख्य इमारत और उसमें चिरनिद्रा में सोयी मुमताज को कोई नुकसान नहीं पहुंचाएंगी.
तस्वीर: Sethuram Seshadri
यूरोपीय पत्थर
शाहजहां ने परदेस से आए मेहमानों के लिए दरवाजे खोल दिए. इतिहासकारों के मुताबिक उस वक्त मित्रता और सहिष्णुता चरम पर थी. ताजमहल के भीतर जड़े कई रंगीन पत्थर यूरोप से आए.
तस्वीर: DW
धरती पर जन्नत
कुछ इतिहासकारों का मानना है कि ताजमहल के जरिए शाहजहां ने इंसान की जिंदगी के आखिरी दिन को दर्शाने की कोशिश की है. कुरान शरीफ में जन्नत का जैसा जिक्र है, शाहजहां ने धरती पर उसी को जिंदा करने की कोशिश की. ताजमहल के सामने के तालाब जन्नत में बहने वाली नदियों को दर्शाते हैं.
तस्वीर: Reuters
शाहजहां का निधन
शाहजहां की ताकत को चुनौती देना वाला कोई नहीं था. लेकिन मुगल साम्राज्य में राजा बनने के चक्कर में परिवार में खूनखराबा होना नई बात नहीं थी. यही शाहजहां के साथ भी हुआ. अपने भाई दारा शिकोह को मरवा कर और पिता शाहजहां को कैद कर औरंगजेब ने सत्ता हथिया ली. कैदखाने से शाहजहां को ताजमहल दिखता था, जिसे देखते देखते महान सम्राट ने दम तोड़ा.
तस्वीर: dapd
भारत की पहचान
ताजमहल अब भारत की सबसे मशहूर पहचान है. भारत आने वाले विदेशी नेता भी वास्तुकला के इस नायाब नमूने के दीदार करने पहुंचते हैं. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन हो या अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा, हर कोई अपनी पत्नी के साथ ताज को देखने की मुराद पूरी करता है.
तस्वीर: Reuters
ताज का इंतजार
फ्रांस के राष्ट्रपति निकोला सारकोजी को अपनी पत्नी कार्ला ब्रूनी के साथ ताजमहल जाने के लिए कुछ सालों का इंतजार करना पड़ा. पहली बार जब वे 2008 में भारत गए थे तो कार्ला ब्रूनी के साथ उनकी शादी नहीं हुई थी और प्रोटोकॉल की बाधाओं के कारण वे अपनी जीवनसंगिनी को साथ नहीं ले जा पाए थे.
तस्वीर: AP
सितारों का सितारा, ताज
बॉलीवुड ताजमहल के इर्द गिर्द कई फिल्में और कहानियां गढ़ चुका है. इसकी दीवनगी से हॉलीवुड भी अछूता नहीं. शूटिंग के लिए भारत आने वाले हॉलीवुड कलाकार भी आगरा आकर ताज का दीदार जरूर करते हैं. 2011 में वाह ताज कहते टॉम क्रूज.
तस्वीर: AP
ओबामा का इंतजार
जनवरी 2015 में ताजमहल अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा के स्वागत की तैयारी कर रहा था. दूसरी बार भारत दौरे पर आने वाले ओबामा इस बार समय निकालकर दुनिया के इस अजूबे को देखना चाहते थे. लेकिन सऊदी अरब के शाह के निधन के चलते ओबामा को आगरा जाने का मौका न मिला.