1. कंटेंट पर जाएं
  2. मेन्यू पर जाएं
  3. डीडब्ल्यू की अन्य साइट देखें

बेन पर बैन, जॉनसन और हैडिन पर जुर्माना

१८ दिसम्बर २००९

बदतमीज़ी और खेल भावना के ख़िलाफ़ व्यवहार करने के मामले में वेस्ट इंडीज़ के गेंदबाज़ सुलेमान बेन पर दो वनडे मैचों का पाबंदी लगा दिय गया है. ऑस्ट्रेलिया के ब्रैड हैडिन और मिचेल जॉनसन पर भी लगा जुर्माना.

Cricket Ashes Series Australien vs England
जॉनसन पर जुर्मानातस्वीर: AP

मामला ऑस्ट्रेलिया और वेस्ट इंडीज़ के बीच तीसरे टेस्ट मैच का है जब ऑस्ट्रेलियाई पारी में स्पिन गेंदबाज़ी करते समय सुलेमान बेन नान स्ट्राइकर बल्लेबाज़ जॉनसन से टकरा गए. सुलेमान अपनी ही गेंद पर बल्लेबाज़ों को रन लेने से रोकने की कोशिश कर रहे थे.

दो ही गेंद बाद हैडिन ने अपना बल्ला सुलेमान की ओर लहराया क्योंकि सुलेमान उन्हें रन लेने से रोकने के लिए गेंद विकेट कीपर की ओर फेंकने की कोशिश कर रहे थे. बस यहीं बात बढ़ गई और ओवर ख़त्म होने पर तीनों खिलाड़ियों में गर्मागर्म बहस होने लगी.

बहस के दौरान तीनों खिलाड़ियों में धक्का मुक्की भी होती दिखाई दी. लेकिन अब तीनों को इसकी सज़ा भुगतनी पड़ रही है. सुलेमान बेन पर दो वनडे मैचों का प्रतिबंध लगा दिया गया है जबकि ब्रैड हैडिन पर मैच फ़ीस का 25 प्रतिशत और जॉनसन पर मैच फ़ीस का 10 फ़ीसदी जुर्माना किया गया है. तीनों खिलाड़ियों को खेल भावना के ख़िलाफ़ व्यवहार करने के आरोप में सज़ा दी गई है.

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने तो सुनवाई के शुरू में ही अपना दोष स्वीकार कर लिया था लेकिन सुलेमान बेन ने अपने ख़िलाफ़ लगे आरोपों को सही नहीं माना. मैच रेफ़री क्रिस ब्रॉड ने मैच का वीडियो देखने के बाद सज़ा का एलान किया.

मैच रेफ़री का कहना था कि ये एक ऐसी घटना थी जिसे टाला जा सकता था. कोई भी क्रिकेट प्रेमी नहीं देखना चाहेगा कि कोई बल्लेबाज़ अपना बैट किसी गेंदबाज़ की ओर लहरा रहा हो या फिर खिलाड़ियों में आपस में धक्का मुक्की हो रही हो.

रिपोर्ट: एजेंसियां/एस गौड़

संपादन: ए जमाल

डीडब्ल्यू की टॉप स्टोरी को स्किप करें

डीडब्ल्यू की टॉप स्टोरी

डीडब्ल्यू की और रिपोर्टें को स्किप करें

डीडब्ल्यू की और रिपोर्टें