भली चंगी हैं कैटरीना कैफ़
१७ दिसम्बर २००९
विज्ञापन
कैटरीना की तरफ़ से जारी बयान में कहा गया है कि उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और वे पूरी तरह स्वस्थ हैं. हीमोग्लोबिन की कमी होने की वजह से उनकी जांच हुई और इलाज किया गया. अब वे घर पर आराम कर रही हैं और क्रिसमस अपने परिवार के साथ मनाएंगी.
उम्मीद है कि कैटरीना के प्रशंसक अब राहत महसूस कर रहे होंगे. ख़ासकर इन दिनों सिने प्रेमियों को आमिर ख़ान के साथ कैटरीना की फ़िल्म थ्री इडियट्स का इंतज़ार है. इस फ़िल्म के प्रमोशन के लिए आमिर भेष बदलकर अलग अलग शहरों में घूम रहे हैं. कैटरीना भी उनके साथ मध्य प्रदेश के चंदेरी गई थीं.