जेएनयू में कथित तौर पर देशविरोधी नारे लगाने वाले छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार गिरफ्तार. पिछले दिनों संसद हमले के दोषी अफजल गुरू की विश्वविद्यालय परिसर में बरसी मनाने से जुड़े मामले में दिल्ली पुलिस की कार्रवाई.
तस्वीर: UNI
विज्ञापन
दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद पुलिस की पूछताछ जारी है. जेएनयू में वामपंथी विचारधारा वाले छात्र संगठन एआईएसएफ ने दक्षिणपंथी संगठन एबीवीपी को छात्रसंघ चुनावों में हराया था. गिरफ्तार नेता ने कोर्ट में एबीवीपी के उसी हार का उनसे बदला लिए जाने की बात कही है.
कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए केंद्र सरकार में गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने देश में रहकर राष्ट्रविरोधी नारे लगाने वालों को किसी भी सूरत में माफ नहीं किए जाने की बात कही थी. इस मामले को लेकर दिल्ली से बीजेपी सांसद महेश गिरि ने देशद्रोह का मामला दर्ज कराया था. योगी ने पत्र लिखकर गृह मंत्री और मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी से जेएनयू के कार्यक्रम के आयोजकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्देश देने का अनुरोध किया था. ईरानी ने कहा है कि भारत "माता" का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
जेएनयू के अलावा दिल्ली के प्रेस क्लब में भी देश विरोधी नारे लगाए जाने की शिकायतें आई थीं. इसमें शामिल बताए जा रहे दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अली जावेद से भी पुलिस पूछताछ कर रही है. अफजल गुरु की बरसी पर प्रेस क्लब में अली ने ही कार्यक्रम का आयोजन किया था. सवाल आतंकी अफजल गुरू को फांसी दिए जाने के दिन को शहादत दिवस के रूप में मनाए जाने का था. जेएनयू में इसे मनाया गया और इसी से जुड़े नारों की शिकायत पर देशद्रोह का मामला दर्ज हुआ है जिसे कई बुद्धिजीवी गलत मानते हैं.
बुद्धिजीवियों का गढ़ कहे जाने वाली जेएनयू के इन छात्रों का 9 फरवरी 2013 को अफजल गुरु की फांसी की बरसी के कार्यक्रम का वीडियो खूब शेयर किया गया. इसमें कई भारत विरोधी नारे सुनाई देते हैं लेकिन इस वीडियो की सत्यता को प्रामाणित नहीं किया जा सका है. इसकी प्रतिक्रिया में सोशल मीडिया पर लोग अपने गुस्से का इजहार और #ShutDownJNU के साथ यूनिवर्सिटी को बंद तक कर देने की मांग कर रहे हैं. वहीं एबीवीपी ने राजपथ पर प्रदर्शन भी किया.
जर्मनी के लोकप्रिय विश्वविद्यालय
विदेशी छात्रों को जर्मन विश्वविद्यालयों में पढ़ना पसंद है. विदेशी छात्रों के बीच अंग्रेजी कोर्स वाले लोकप्रिय विश्वविद्यालयों में टॉप टेन.
तस्वीर: picture-alliance/dpa
कोलोन यूनिवर्सिटी (10)
कार्निवाल के शहर कोलोन की यूनिवर्सिटी लोकप्रियता में 10वें नंबर पर है. पड़ोसी यूरोपीय देशों के बहुत से छात्र यहां आते हैं. यह भारतीय छात्रों में भी लोकप्रिय है. कोलोन से एम्सटरडम, ब्रसेल्स और पेरिस के लिए सीधी ट्रेनें और बसें हैं.
तस्वीर: picture-alliance/dpa
गोएथे यूनिवर्सिटी, फ्रैंकफर्ट (9)
जर्मनी के मशहूर लेखक योहान वोल्फगांग फॉन गोएथे के नाम वाली यह यूनिवर्सिटी फ्रैंकफर्ट माइन में है. यहां जर्मनी का बैंकिंग सेक्टर होने के कारण काफी संभावनाएं हैं. यहीं यूरोपीय केंद्रीय बैंक का मुख्यालय भी है. यहां कई देशों के लोग रहते हैं.
तस्वीर: Goethe Universität Frankfurt
डुइसबुर्ग एसेन यूनिवर्सिटी (8)
37,000 छात्रों के साथ यह विश्वविद्यालय जर्मनी के सबसे बड़े विश्वविद्यालयों में एक है. 2003 में एसेन और डुइसबुर्ग यूनिवर्सिटी के मिलने से यह विश्वविद्यालय बना है. यह इलाका जर्मनी की सबसे घनी आबादी वाला इलाका है.
तस्वीर: Klaus Lemke/SSC
हाइडेलबर्ग यूनिवर्सिटी (7)
1386 में बनी यह यूनिवर्सिटी जर्मनी की सबसे पुरानी है. यहां विदेशी छात्र आना बहुत पसंद करते हैं. सुंदर शहर वाली इस यूनिवर्सिटी में मेडिसिन से लेकर इंडोलॉजी तक कई विषयों की पढ़ाई होती है. यहां का पुराना शहर अभी भी पूरी तरह संरक्षित है.
तस्वीर: picture-alliance/dpa
हुम्बोल्ट यूनिवर्सिटी, बर्लिन (6)
यह भी जर्मनी के पुराने विश्वविद्यालयों में एक है. यहां पढ़ाई करने वाले मशहूर छात्रों में जर्मनी के चांसलर ऑटो फॉन बिस्मार्क, लेखक हाइनरिष हाइने और चिकित्सक रोबेर्ट कॉख शामिल हैं. लोकप्रियता में छठे नंबर वाले इस विश्वविद्यालय का बहुत नाम है.
तस्वीर: picture-alliance/dpa
टेकनिकल यूनिवर्सिटी, बर्लिन (5)
छात्रों का सबसे पसंदीदा शहर अगर कोई है तो वह एकीकृत जर्मनी की राजधानी बर्लिन है. यहां अंग्रेजी में एक से एक इंजीनियरिंग कोर्स हैं. यहां रहने का खर्चा दूसरे यूरोपीय शहरों की तुलना में काफी कम है.
तस्वीर: TU Berlin/Dahl
आखेन यूनिवर्सिटी (4)
आखेन बेल्जियम और नीदरलैंड्स के साथ लगने वाली जर्मन सीमा पर बसा शहर है. आरडबल्यूटीएच विश्वविद्यालय का मोटो है, भविष्य की सोच. जर्मनी में इस यूनिवर्सिटी की काफी प्रतिष्ठा है.
तस्वीर: Peter Winandy
तकनीकी यूनिवर्सिटी, म्यूनिख (3)
बवेरिया की राजधानी म्यूनिख की तकनीकी यूनिवर्सिटी सबसे बढ़िया विश्वविद्यालयों में एक मानी जाती है. यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के मुताबिक 2013 में यहां का हर पांचवां छात्र विदेशी था.
तस्वीर: Albert Scharger
लुडविष माक्सिमिलियान यूनिवर्सिटी (2)
म्यूनिख की एलएमयू यूनिवर्सिटी जर्मनी के सबसे पुराने और सबसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में एक है. 34 नोबेल पुरस्कार विजेता इस यूनिवर्सिटी से संबद्ध रहे हैं.
तस्वीर: picture-alliance/dpa
फ्री यूनिवर्सिटी, बर्लिन (1)
बर्लिन की एफयू शहर के पश्चिमी हिस्से में 1948 में शुरू की गई थी. विभाजित शहर के पूर्वी हिस्से की हुम्बोल्ट यूनिवर्सिटी की तुलना में पश्चिम की ये यूनिवर्सिटी फ्री वर्ल्ड का हिस्सा थी.