1. कंटेंट पर जाएं
  2. मेन्यू पर जाएं
  3. डीडब्ल्यू की अन्य साइट देखें

मनमोहन देखेंगे पीपली लाइव

२९ अगस्त २०१०

अपने बेहद व्यस्त कार्यक्रम से कुछ वक्त निकाल कर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह रविवार को पीपली लाइव देखेंगे. यह फिल्म कर्ज में डूबे किसानों की आत्महत्या के मुद्दे पर व्यंग करती है और बॉक्स पर खासी कामयाब रही है.

Szene aus dem Film Peepli Live
नत्था की बेबसीतस्वीर: Aamir Khan Productions

फिल्म के निर्माता आमिर खान ने प्रधानमंत्री निवास पर फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग की व्यवस्था की है. मनमोहन सिंह अपने परिवार के साथ यह फिल्म देखेंगे. इस मौके पर प्रधानमंत्री कार्यालय के कुछ बड़े अधिकारी भी मौजूद रहेंगे. आमिर खान बीजेपी नेता लाल कृष्ण आडवाणी के लिए भी इस तरह की स्पेशल स्क्रीनिंग करवा चुके हैं.

पीपली लाइव में बहुत से ऐसे थिएटर कलाकार लिए गए हैं जो सीधे जमीन से जुड़े हैं. निर्देशक अनुषा रिजवी की यह पहली फिल्म एक गरीब किसान नत्था की कहानी के जरिए गांव और शहर के बीच बढ़ते फासले को दिखाती है. नत्था का बड़ा भाई उसे इस बात के लिए तैयार कर लेता है कि वह आत्महत्या कर ले ताकि सरकार की तरफ से मिलने वाले मुआवजे से परिवार को फायदा मिल सके. तभी दोनों भाइयों की इस योजना की भनक कुछ स्थानीय पत्रकारों को लग जाती है और देखते ही देखते यह मामला सब जगह छा जाता है. टीआरपी के भूखे टीवी चैनल इस तरह जोर शोर से मामले को उछालते हैं कि वह राष्ट्रीय मुद्दा बन जाता है.

वैसे प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने ही महाराष्ट्र के विदर्भ इलाके में एक के बाद एक किसानों की आत्महत्याओं के बाद उनको वित्तीय मदद देने की योजना शुरू कराई. कुछ अन्य राज्यों में भी इस योजना के तहत जरूरतमंद किसानों की मदद की जा रही है.

रिपोर्टः एजेंसियां/ए कुमार

संपादनः ओ सिंह

इस विषय पर और जानकारी को स्किप करें

इस विषय पर और जानकारी

डीडब्ल्यू की टॉप स्टोरी को स्किप करें

डीडब्ल्यू की टॉप स्टोरी

डीडब्ल्यू की और रिपोर्टें को स्किप करें

डीडब्ल्यू की और रिपोर्टें