नवाजुद्दीन सिद्दिकी पिछले साल अपने शहर मुजफ्फरनगर में रामलीला में हिस्सा लेना चाहते थे. वह चाहते थे कि उनका अभिनय उनके शहर और गांव के लोग भी देखें, वो भी नंगी आंखों से, बिना किसी फिल्मी पर्दे के. इसकी तैयारी भी थी, लेकिन शिव सेना के कुछ हुल्लड़बाजों ने इस पर पानी फेर दिया.
उन्होंने कहा कि कोई मुसलमान कैसे रामलीला का पात्र बन सकता है. कुछ दिनों बाद लगा कि यह विवाद भी अब पुराना हो गया और धूल की गर्त में चला गया है.
लेकिन नवाज के मन में टीस रह गई. उसी पीड़ा को दिग्गज कलाकार ने इस बार एक वीडियो के जरिये सामने रखा है.
42 साल के नवाजुद्दीन आम तौर पर सुर्खियां बटोरने वाले इंवेट्स से दूर रहते हैं. तमाम किस्म की ठोकरें और धक्के खाकर अपना मुकाम हासिल करने वाले नवाजुद्दीन आज भी बीच बीच में गांव जाकर खेती में अपने परिवार का हाथ बंटाते हैं.
नवाज ने बड़े आराम से इंसानियत का संदेश दे दिया. लेकिन मीडिया का धड़ा इसे सोनू निगम के अजान विवाद से जोड़ रहा है. जबकि नवाज का संदेश इस विवाद से कहीं ज्यादा व्यापक है. उसमें तोड़ मोड़ या जवाब जैसी नहीं, बल्कि एकता की भावना है.
(नस्लभेद का शिकार हुए सितारे)
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से लेकर भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा तक हर क्षेत्र में ऐसे लोग हैं जो जीवन में कभी न कभी नस्लभेदी टिप्पणियों का शिकार हुए हैं. इनमें क्रिकेट और फुटबॉल के खिलाड़ी भी शामिल हैं.
तस्वीर: picture-alliance/dpaअगस्त 2009 में न्यूयॉर्क के लिबर्टी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शाहरुख खान को उनके नाम के कारण रोक लिया गया. उनका नाम कंप्यूटर में अलर्ट लिस्ट में आ गया था.
तस्वीर: STRDEL/AFP/GettyImagesभारतीय मूल की नीना दावुलुरी को 2013 में जब मिस अमेरिका का खिताब मिला तो कई लोगों ने हिंदू धर्म को मानने वाली नीना को अरब आतंकवादियों जैसी दिखने वाली बताया. ट्वीटर के एक यूजर कार्ल शैरो ने कहा, "अल कायदा ने उदारवादी जजों को प्रभावित कर दिया."
तस्वीर: picture-alliance/dpa2008 में बिग ब्रदर के दौरान जेड गुडी ने शिल्पा शेट्टी का इंडियन करी कह कर मजाक उड़ाया. इस टिप्पणी पर काफी हंगामा हुआ और जेड गुडी को माफी मांगनी पड़ी.
तस्वीर: APप्रियंका चोपड़ा ने कहा था कि उन्हें बॉस्टन में पढ़ाई के दौरान नस्लभेदी टिप्पणियों का सामना करना पड़ा. उनके साथी छात्र उन्हें अक्सर ब्राउनी कहते थे.
तस्वीर: Getty Images/AFPअमेरिकी राष्ट्रपति बनने से पहले बराक ओबामा अमेरिकी सड़कों पर एक सामान्य अश्वेत व्यक्ति थे. उन्होंने आत्मकथा 'द ऑडेसिटी ऑफ होप' में लिखा है कि कैसे शॉपिंग के दौरान दुकानों में चौकीदार उनके पीछे घूमते थे.
तस्वीर: Reuters/G. Cameron2008 में सिडनी टेस्ट में एंड्रयू साइमंड्स ने आरोप लगाया था कि हरभजन सिंह ने उन्हें "मंकी" कहा जिसके बाद मैच रेफरी माइक प्रॉक्टर ने हरभजन पर तीन मैच की पाबंदी लगाई.
तस्वीर: AP