भारतीय टेनिस चैंपियन सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक, जो पति पत्नी हैं, कैसे निपटते हैं मतभेदों और मनमुटाव से. देखिए इस मजेदार वीडियो में.
विज्ञापन
एक चाय कंपनी के टीवी विज्ञापन ने इस सेलेब्रिटी जोड़े की आपसी तकरार और प्यार को केंद्र में रखा. किसी भी आम पति-पत्नी में बहुत सारी चीजों पर अलग अलग राय रखना आम बात है. जब यही हाल भारतीय टेनिस चैंपियन सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक का दिखे, तो और लोगों को शायद तसल्ली हो. पाकिस्तान में सोशल मीडिया पर खूब शेयर किए जा रहे इस एड में सानिया और शोएब लगभग हर बात पर एक दूसरे से असहमत दिखते हैं, सिवाए एक बात के. देखिए यहां...
कौन सी मिठाई सबसे अच्छी होती है या कौन सा मौसम, कौन सा क्रिकेटर जबर्दस्त है या कैसा संगीत - इन तमाम बातों पर बिल्कुल अलग पसंद रखने वाले इस शादीशुदा जोड़े को फिर भी कुछ चीजें एक करती हैं. नेस्ले एवरीडे के इस विज्ञापन में शायद हर जोड़ा अपने रिश्ते की झलक देख रहा है और इसीलिए इसे इतना पसंद किया जा रहा है.
विबंलडन महिला युगल चैंपियन और विश्व की नंबर एक युगल टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा को भारत के सर्वोच्च खेल पुरस्कार 'राजीव गांधी खेल रत्न' से सम्मानित किया जा चुका है.
भारतीय 'खेल रत्न' सानिया मिर्जा
विबंलडन महिला युगल चैंपियन और विश्व की नंबर एक युगल टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा को देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार 'राजीव गांधी खेल रत्न' से सम्मानित किया गया.
तस्वीर: Getty Images/AFP
हैदराबाद की सानिया मिर्जा देश की पहली महिला टेनिस खिलाड़ी हैं जिन्हें खेल रत्न से सम्मानित किया जाएगा. उनसे पहले 1996-97 में लिएंडर पेस को यह सम्मान मिला था. नई दिल्ली में 12 सदस्यीय समिति की बैठक में यह फैसला लिया गया.
तस्वीर: dapd
सानिया का नाम खेल मंत्रालय को भेजा जा रहा है, जो इस पर अंतिम फैसला लेगा. सूत्रों के अनुसार सानिया के नाम की घोषणा अब मात्र औपचारिकता है. इस समिति की बैठक में अर्जुन पुरस्कार के लिए प्रस्तावित खिलाड़ियों के नामों पर भी विचार किया गया.
तस्वीर: AP
सानिया देश की पहली महिला टेनिस खिलाड़ी बनी जो युगल रैंकिंग में नंबर एक पर पहुंची. सानिया ने जुलाई 2015 में साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम विंबलडन में अपनी जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस के साथ पहली बार महिला युगल खिताब जीता.
तस्वीर: Reuters/UNI
इसके पहले उन्होंने 2014 एशियाई खेलों में मिश्रित युगल में स्वर्ण और महिला युगल में कांस्य पदक जीता. उन्होंने 2009 में ऑस्ट्रेलियन ओपन, 2012 में फ्रेंच ओपन और 2014 में यूएस ओपन का मिश्रित युगल खिताब जीता.
तस्वीर: dapd
सानिया को इससे पहले 2004 में देश का प्रमुख खेल पुरस्कार अर्जुन अवॉर्ड दिया गया. इसके दो साल बाद उन्हें देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म श्री से सम्मानित किया गया.
तस्वीर: Getty Images/AFP
इस साल खेल रत्न के लिए सानिया के अलावा स्क्वैश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल, डिस्कस थ्रोअर विकास गौड़ा, सीमा पूनिया, हॉकी खिलाड़ी सरदार सिंह और बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत के नामों पर विचार हुआ.