1. कंटेंट पर जाएं
  2. मेन्यू पर जाएं
  3. डीडब्ल्यू की अन्य साइट देखें

संघ प्रमुख मोहन भागवत की अमन की अपील

३० सितम्बर २०१०

अयोध्या की बाबरी मस्जिद पर इलाहाबाद हाई कोर्ट का फैसला आने के बाद राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने कहा है कि अब राम मंदिर बनाने का रास्ता साफ हो गया है. उन्होंने शांति बनाए रखने की अपील की.

Der Vorsitzende der Rashtriya Svayamsevak Sangh (RSS) Mohan Rao Bhagwat
तस्वीर: UNI

एक पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि इस फैसले से अब राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है. उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि वे शांति बनाए रखें और दूसरे समुदाय की भावनाओं को चोट पहुंचाने वाला कोई कदम न उठाएं. उन्होंने कहा कि सांप्रदायिक भावनाओं से ऊपर उठकर राष्ट्रीय एकता के अनुरूप आगे बढ़ा जाना चाहिए.

अदालत के फैसले में अगले तीन महीनों के लिए यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया गया है. इस फैसले से पहले और बाद में देश के अलग अलग तबकों के नेताओं और जानेमाने लोगों ने अमन की अपील की है.

अयोध्या की विवादित भूमि के बारे में फैसला आने से पहले भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने देश के सभी बड़े समाचार पत्रों में एक अपील जारी की. भारतीय प्रधानमंत्री ने सभी लोगों से अपील की कि वे हाई कोर्ट के फैसले का आदर करें. उन्होंने कहा कि किसी भी समुदाय की ओर से दूसरे समुदाय को भड़काने या उनकी भावनाओं को चोट पहुंचाने की कोशिश नहीं की जानी चाहिए.

मनमोहन सिंह ने कहा कि यह फैसला देश की सुरक्षा के लिए एक बहुत बड़ी चुनौती है. यह एक ऐसे समय में आ रहा है, जब नई दिल्ली में कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले भारत को अपनी अंतर्राष्ट्रीय छवि की चिंता करनी पड़ रही है.

रिपोर्ट: एजेंसिया/उभ

संपादनः वी कुमार

डीडब्ल्यू की टॉप स्टोरी को स्किप करें

डीडब्ल्यू की टॉप स्टोरी

डीडब्ल्यू की और रिपोर्टें को स्किप करें

डीडब्ल्यू की और रिपोर्टें