"कसरत करने का वक्त ही नहीं मिलता", बहुत लोग यह बहाना मारते हैं. पूरे दिन में अपनी सेहत के आप अपने लिए पांच मिनट तो निकाल ही सकते हैं. देखें यह वीडियो और सीखें कि महज पांच मिनट में आप कैसे फिट हो सकते हैं.
योग या किसी भी तरह की कसरत करते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि अपनी सीमा में रह कर ही उसे करें. जरूरी नहीं कि आप हर योगासन उतनी ही स्फूर्ति के साथ कर सकें जितना वीडियो में देख रहे हैं. शुरुआत में धीरे धीरे करें और खुद को किसी भी रूप में चोट ना पहुंचने दें. नियमित रूप से अभ्यास करने से आपको कई तरह के फायदे मिल सकते हैं.
साथ ही योग को अधिकतर प्राणायाम के भी साथ जोड़ कर देखा जाता है. लेकिन यह वीडियो दिखाता है कि जरूरी नहीं कि योग के दौरान हल्का संगीत ही चलाया जाए, बल्कि अपनी पसंद के संगीत के साथ आप इसका आनंद ले सकते हैं.
प्राचीन काल में भारत से शुरु हुए योग ने बीते दशकों में दुनिया भर के लोगों को आकर्षित किया है. भारत की पहल और उसे मिले 175 देशों के समर्थन से संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया.
तस्वीर: picture-alliance/dpa/T. Uhlemannयोग की शुरुआत भारत में पूर्व-वैदिक काल में हुई मानी जाती है. योग शब्द भारत से बौद्ध धर्म के साथ चीन, जापान, तिब्बत, दक्षिण पूर्व एशिया और श्रीलंका गया और अब तो लगभग पूरा विश्व ही इससे परिचित है.
तस्वीर: Pixel & Création/Fotoliaआधुनिक काल में भारत से बाहर योग का प्रचार करने में योग गुरु बीकेएस आयंगर का नाम प्रमुखता से आता है. इस योगदान के लिए पद्म श्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण से सम्मानित आयंगर का 2014 में 96 साल की उम्र में निधन हुआ.
तस्वीर: picture-alliance/APयोग का सबसे नया बाजार बना है केन्या. यहां पिछले कुछ सालों में कई सारे 'योगा स्टूडियो' खुले हैं. तस्वीर में दिख रही मोजेज मुकुल्वे म्बाजा अफ्रीका योग प्रोजेक्ट में ट्रेनिंग पाने वाली नैरोबी का पहली योग शिक्षिका बनीं.
तस्वीर: Africa Yoga Projectअंतरराष्ट्रीय ख्याति पाने के सिलसिले में योग 'योगा' बन गया. आज यह तेजी से बढ़ते स्वास्थ्य बाजार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. योगाभ्यास में सांसों के अनुशासन से ब्लड प्रेशर और तनाव को कम करने में मदद मिलती है.
तस्वीर: Fotolia/Warren Goldswainविश्व में प्रसिद्धि पाने के बाद करीब एक दशक पहले ही भारत में योग पुनर्जीवित हुआ और खूब लोकप्रियता पाने लगा. इससे कई तरह की बीमारियों को दूर करने के दावे भी सामने आते रहते हैं.
तस्वीर: picture-alliance/dpaजर्मनी में कार्मिक योग, ऊंचाई पर योग और कई तरह के थेरेपी वाले योग प्रचलित हैं. राजधानी बर्लिन में योग शिक्षिका दास्निया एक खास तरह का शिबारी योग सिखाती हैं. यह 16वीं सदी में जापानी समुराई योद्धाओं में प्रचलित एक बंधन कला और योग का मिश्रण हैं.
तस्वीर: DW/J. Dumalaonजर्मनी के प्रेडोएल में हर साल एक खास तरह के स्पिरिचुअल हीलिंग कार्यक्रम का आयोजन होता है. पावर ऑफ लाइफ नाम के इस उत्सव में संगीत कार्यक्रमों, पर्यावरण जागरुकता के साथ साथ योग और ताई ची जैसी प्राचीन विधाओं का भी प्रदर्शन होता है.
तस्वीर: DWजर्मनी समेत दुनिया के कई देशों में योग का एक स्वरूप 'लाफ्टर योगा' काफी लोकप्रिय है. सेहत, प्रसन्नता और विश्व शांति बढ़ाने में हंसी की अपनी एक खास भूमिका होती है. फ्रैंकफर्ट में हर बुधवार मिलकर लाफ्टर योगा करने वाले इस समूह जैसे और क्लब भी हैं.
तस्वीर: picture-alliance/dpa