ट्रंप और जेलेंस्की की फ्लोरिडा में हुई बैठक में प्रस्तावित शांति समझौते पर कई आश्वासन दिए गए, लेकिन कुछ ठोस हासिल नहीं निकला. जैसा कि पहले ही अनुमान लगाया जा रहा था, डोनबास का भविष्य अब भी डील की राह में सबसे बड़ी अड़चन है. रूस डोनबास पर टस से मस नहीं हो रहा है. यूक्रेन ने कुछ समझौते जरूर स्वीकार किए हैं, लेकिन वैसे नहीं जैसे पुतिन चाहते हैं.