हबल टेलीस्कोप ने कैद किए अंतरिक्ष के अद्भुत नजारे
1990 में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने हबल टेलीस्कोप को अंतरिक्ष में भेजा. देखिए हबल द्वारा ली गयी तस्वीरें और बताएं हमें कौन सी है आपकी मनपसंद.
25 साल पहले अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने हबल टेलीस्कोप को अंतरिक्ष में भेजा. 25वीं सालगिरह पर नासा ने हबल द्वारा ली गयी तस्वीरों को जारी कर एक प्रतियोगिता रखी है. लोगों को अपनी मनपसंद तस्वीर चुननी है.
तस्वीर: NASA/ESA/Hubble SM4 ERO Teamहॉर्सहैड नेब्यूला की पहचान करीब एक शताब्दी पहले कर ली गयी थी लेकिन यह आज भी खगोलशास्त्रियों की रुचि का केंद्र बना हुआ है. यह ओरायन नाम के तारामंडल में स्थित है.
तस्वीर: NASA/ESA/ Hubble Heritage Teamनेब्यूला धूल, हाइड्रोजन, हीलियम और अन्य गैसों के बादल को कहते हैं. यह नेब्यूला धरती से करीब दो हजार प्रकाश वर्ष दूर है. एक प्रकाश वर्ष यानि लगभग नौ हजार पांच सौ अरब किलोमीटर.
तस्वीर: NASA/ESA/ Hubble Heritage Teamइसे 'कैट्स आई नेब्यूला' के नाम से जाना जाता है. देखने में यह जितना सुंदर है, समझने में उतना ही जटिल. इस नेब्यूला के आसपास करीब ग्यारह-बारह छल्ले हैं. ये किस तरह से बनते हैं, इस बारे में वैज्ञानिकों के पास अभी पूरी जानकारी नहीं है.
तस्वीर: NASA/ESA/ Hubble Heritage Teamयह किसी नाजुक सी तितली की तस्वीर लगती है पर दरअसल यह बीस हजार डिग्री के तापमान की गर्म गैसों का मिश्रण है जो इतनी तेजी से इधर उधर चल रहा है कि पृथ्वी से चांद तक का सफर कुल 24 मिनट में तय कर सकता है.
तस्वीर: NASA/ESA/ Hubble Heritage Teamयह तस्वीर 6,400 प्रकाश वर्ष दूर स्थित मंकी हेड नेब्यूला की है. इसका नाम ऐसा इसलिए रखा गया क्योंकि यह बंदर के सिर जैसा दिखता है. इस नेब्यूला में नए बने तारों को देखा जा सकता है. यह हबल टेलीस्कोप की बेहतरीन तस्वीरें लेने की क्षमता का एक नमूना पेश करता है.
तस्वीर: NASA/ESA/ Hubble Heritage Teamयह डेढ़ करोड़ प्रकाश वर्ष दूर स्थित हाइड्रा तारामंडल की तस्वीर है. पृथ्वी और सौरमंडल आकाशगंगा नाम के तारामंडल में स्थित हैं जिसका व्यास एक से सवा लाख प्रकाश वर्ष का है.
तस्वीर: NASA/ESA/ Hubble Heritage Teamयह तस्वीर है सोम्ब्रेरो तारा समूह की, जिसे सबसे खूबसूरत तारा समूहों में से एक माना जाता है. हबल की टीम ने इस गैलेक्सी की छह तस्वीरें लीं और फिर इन्हें मिला कर यह पूरी आकृति तैयार हुई.
तस्वीर: NASA/ESA/ Hubble Heritage Teamयह अंतरिक्ष में मौजूद किसी भी तारामंडल की सबसे बड़ी तस्वीरों में से एक है. हबल टेलीस्कोप ने सितंबर 2004 में इसे अपने लेंस में कैद किया.
तस्वीर: NASA/ESA/ Hubble Heritage Teamइस तस्वीर में दो तारा समूह एक दूसरे से टकराते हुए नजर आ रहे हैं. इस टकराव से कई अरब नए तारों का जन्म होगा.
तस्वीर: NASA/ESA/B. Whitmoreतारों के ये समूह पेगासुस नाम के तारामंडल में हैं. हैरान कर देने वाली ये तस्वीरें किसी भी तरह की कंप्यूटर ट्रिक का नतीजा नहीं हैं, बल्कि ये इस बात का प्रमाण हैं कि इस दुनिया से बाहर और कितनी सारी दुनिया मौजूद हैं.
तस्वीर: NASA/ESA/Hubble SM4 ERO Team