आर्कटिक में दूर कहीं रोवानीमी शहर के पास एक खास मनोरंजन पार्क है. यहां क्रिसमस से जुड़ी हर मान्यता दिखती है और असली सैंटा क्लॉज के इस गांव में लोग उनसे मिल भी सकते हैं.
होली की ही तरह क्रिसमस भी एक ग्लोबल त्योहार है. नजर विश्व भर के देशों में क्रिसमस की कुछ झलकियां.
तस्वीर: IANS/S. Yadav
भारत
श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज 3-0 से जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम ने देश को क्रिसमस की शुभकामना भी दी. टीम के सभी खिलाड़ियों ने ट्रॉफी के साथ लाल रंग की टोपी पहनी. इस दौरान कुलदीप यादव पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ मस्ती करते भी नजर आए.
तस्वीर: IANS/S. Yadav
फ्रांस
पेरिस के एक एक्वेरियम में पानी में गोता लगाते सैंटा को देखकर बच्चे और बड़े खुश हो गए. सैंटा ने पानी के भीतर से हाथ हिलाकर लोगों को अभिवादन किया.
तस्वीर: Reuters/C. Platiau
जापान
जापान की राजधानी टोक्यो में क्रिसमस के दौरान सैंटा रेस होती है. इसमें हिस्सा लेने वाले तमाम किस्म के रंगीन लिबास में होते हैं. रेस से पहले आराम फरमाते दो सैंटा रेसर.
तस्वीर: REUTERS
जर्मनी
बर्लिन सेहुंडे के नाम से मशहूर यह ग्रुप क्रिसमस के मौके पर ठंडे पानी की झील में डुबकी लगाता है. डुबकी लगाने के बाद सब ठंड से किटकिटाने लगते हैं. दर्शक गर्म जैकेट पहनने हुए इस नजारे का आनंद लेते हैं.
तस्वीर: Reuters/H. Hanschke
रूस
नोवोसिबिरस्क में सैंटा स्विमिंग क्लब के लोग पहले दौड़ते हैं और फिर बर्फीले पानी में छलांग लगाते हैं. इस दौरान आम तौर पर पानी का तापमान माइनस 10 डिग्री होता है.
तस्वीर: picture alliance/abaca/N. Rostislav
इस्राएल-फलीस्तीन
बेथलेहम में इस्राएली सुरक्षा कर्मियों के सामने सैंटा क्लॉज बनकर विरोध करता फलीस्तीनी युवा.
तस्वीर: Reuters/A. Awad
इटली
लहरों पर तैरते इतालवी शहर वेनिस में क्रिसमस के मौके पर रेगाता नाम की रेस होती है. इस दौरान लोगों की तालियों और सीटियों के बीच नावों पर सवार सैंटा एक दूसरे से आगे निकलने की कोशिश करते हैं.
तस्वीर: Getty Images/AFP/A. Pattaro
अमेरिका
न्यूयॉर्क शहर में क्रिसमस वॉक पर निकले लोग. क्रिसमस से ठीक पहले न्यूयॉर्क में कई लोग रंग बिरंगे कपड़ों में घूमते दिखते हैं. यही क्रिसमस वॉक है.