अकेलापन अब एक महामारी का रूप ले चुका है. कोई दोस्तों की भीड़ में भी गुमसुम है तो कोई लाखों फॉलोवर्स के बावजूद नाखुश है. अकेलेपन से जूझते लोगों को एक नया दोस्त मिला है: एआई चैटबॉट की शक्ल में. लोग अब अपनी उदासी और सवाल परिवार और दोस्तों के बजाय मशीन से साझा करने लगे हैं. कितनी दूर तक जा सकती है यह दोस्ती? क्या हैं इस दोस्ती के नुकसान? आप कैसे खुद को इस नुकसान से बचा सकते हैं, जानिए ईशा के साथ.
हिटलर सत्ता में कैसे आया? तानाशाह कैसे बना? बात यहूदियों के होलोकॉस्ट तक कैसे पहुंची? जर्मनी दो हिस्सों में क्यों बंटा? जर्मनी की कहानी दुनिया को बदल देने वाले दौर की कहानी है. करिए, जर्मन इतिहास का पूरा सफर, ईशा के साथ.