बुध ग्रह धरती के ज्यादा नजदीक है, लेकिन सौर मंडल के इस सबसे अंदरूनी ग्रह के बारे में जानना अब भी बड़ी चुनौती है. यहां दिन का तापमान 480 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है. इसके अलावा गुरुत्वाकर्षण भी बहुत ज्यादा है. इन वजहों से इंसान का बुध तक पहुंचना मुश्किल बना रहा है. अब यूरोप और जापान का साझा अंतरिक्ष मिशन बेपी-कोलंबो इसके करीब पहुंचने की कोशिश कर रहा है.