चीन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में किसी आतंकवादी को प्रतिबंधित सूची में डालने की कोशिश को चार महीनों के अंदर चौथी बार बाधित किया है. लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी शाहिद महमूद को वैश्विक आतंकवादी के रूप में सूचीबद्ध कराने के प्रस्ताव को भारत और अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पेश किया था. यह चौथी बार है जब चीन ने किसी आतंकी को वैश्विक सूची में डालने से इनकार किया है.
यूएनएसी में भारत: आतंकवाद से कभी समझौता नहीं करे दुनिया
चीन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की "1267 अल कायदा प्रतिबंध समिति" के तहत शाहिद महमूद को ग्लोबल टेररिस्ट घोषित करने के भारत और अमेरिका के प्रस्ताव को बाधित किया है. अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने साल 2016 में शाहिद महमूद को वैश्विक आतंकवादी घोषित किया था.
आतंकियों के बचाव में चीन?
यह पहला मौका नहीं है जब चीन ने किसी पाकिस्तानी आतंकी का अंतरराष्ट्रीय मंच पर बचाव किया हो. चीन ने इससे पहले पाकिस्तान के आतंकवादी अब्दुल रहमान मक्की पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में आईएसआईएस और अल कायदा प्रतिबंध समिति के तहत लाए गए भारत और अमेरिका के संयुक्त प्रस्ताव पर वीटो लगा दिया था. अगर यह प्रस्ताव पास हो जाता तो मक्की को यूएन की वैश्विक आतंकी सूची में डाला जा सकता था.
अब्दुल रहमान मक्की को वैश्विक आतंकी घोषित करने पर चीन का अड़ंगा
अगस्त महीने में भी चीन ने जैश ए मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर के भाई अब्दुल रऊफ अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित करने के प्रस्ताव पर वीटो कर दिया था. यह प्रस्ताव भी अमेरिका और भारत सुरक्षा परिषद में लेकर आए थे. मसूद अजहर पर मुंबई के 26/11 हमले का मास्टरमाइंड होने का आरोप है.
चीन सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य है, इसलिए उसके पास वीटो शक्ति है. और सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य में से कोई भी प्रस्ताव से सहमत नहीं हो तो वीटो कर सकता है. सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्य देश हैं चीन, अमेरिका, फ्रांस, रूस और ब्रिटेन.
दुनिया के खूबसूरत पर्यटन स्थलों की जब बात चलती है तो पाकिस्तान का शायद ही जिक्र हो. बेशक इसकी वजह वहां चरमपंथी खतरा है, लेकिन पाकिस्तान में कई ऐसी जगह हैं जिन्हें देख कर मुंह से यही निकलेगा, वाह.
तस्वीर: DW/A. Bachaकश्मीर को धरती पर जन्नत का नाम दिया जाता है. इसका एक हिस्सा भारत के नियंत्रण में है तो दूसरा पाकिस्तान के. पूरे कश्मीर में ऐसे दिलकश नजारों की कमी नहीं है.
तस्वीर: picture-alliance/dpaये तस्वीर एक सैन्य हेलीकॉप्टर से ली गई है. ये पर्वत सियाचिन के हैं जिसे दुनिया का सबसे ऊंचा रणक्षेत्र कहते हैं. ये जगह पाकिस्तान में स्कारदू के करीब है.
तस्वीर: picture-alliance/dpa/K. Khawerये है पाकिस्तान की स्वात घाटी, जो तालिबानी चरमपंथियों को लेकर कई साल से सुर्खियों में रही है. लेकिन कुदरत ने यहां खूबसूरती दिल खोल लुटाई है.
तस्वीर: Adnan Bachaस्वात का इलाका इस कदर खूबसूरत है कि जब ब्रिटिश महारानी एलिजाबेथ ने यूसुफजई स्टेट ऑफ स्वात का दौरा किया तो उन्होंने इसे पूर्व का स्विट्जरलैंड कहा था.
तस्वीर: Adnan Bachaस्वात जिले में ही मिंगोरा शहर से 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है व्हाइट पैलेस. 1940 में इसका निर्माण उस समय हुआ जब स्वात एक रियासत हुआ करती थी. बताया जाता है कि ये उसी पत्थर से बना है जिससे ताजमहल बना.
तस्वीर: DW/A. Bachaदूर तक फैली हरियाली और बुलंदियों को छूते पर्वत इस इलाके की पहचान हैं, लेकिन हाल के सालों में बार बार चरमपंथ के कारण यहां सैलानियों ने जाना छोड़ दिया है.
तस्वीर: Adnan Bachaये स्वात का गबीना जब्बा इलाका है, जिसका पश्तो भाषा में अर्थ होता है शहद का दलदल.
तस्वीर: DW/A.Bacheयहां मधु मक्खियां बड़ी संख्या में पाई जाती हैं और यहां का शहद पूरे खैबर पख्तूनख्वाह प्रांत में मशहूर है. गबीना जब्बा में यूं ही दूर तक खुला आसमान दिखाई पड़ता है.
तस्वीर: DW/A.Bacheयहां ऐसे नजारे हैं कि देखते रहिए लेकिन जी नहीं भरेगा. ये इलाका बहुत सी उपयोगी जड़ी बूटियों से भी मालामाल है. ऐसे में यहां कई तरह के शोध भी होते रहते हैं.
तस्वीर: DW/A.Bacheपाकिस्तान में चरमपंथ के कारण जो क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं उनमें देश का पर्यटन उद्योग प्रमुख है.
तस्वीर: DW/A.Bacheघनी वादियां और उनसे निकलता निर्मल पानी. हर तरफ बिखरी ऐसी खूबसूरती किसी को भी अपनी तरफ खींच सकती है.
तस्वीर: DW/A.Bacheये है उत्तरी पाकिस्तान में नंगा पर्वत जो दुनिया में नौंवा सबसे ऊंचा पर्वत है. इसकी ऊंचाई समुद्र तल से 8,126 मीटर है. ये गिलगित बल्तिस्तान में है और इस इलाके पर भारत भी अपना दावा जताता है.
तस्वीर: Getty Imagesनंगा पर्वत दुनिया के उन 14 पर्वतों में से एक है जिनकी ऊंचाई आठ हजार मीटर से ज्यादा है. कम ही लोग हैं जो इन पर्वतों पर चढ़ पाए हैं.
तस्वीर: dpaये नजारा है सिंधु घाटी का, जो पाकिस्तान के नॉर्दन एरियाज में है. पानी के बंटवारे को लेकर भारत और पाकिस्तान में सिंधु जल संधि है, लेकिन अब इस पर भी सवाल उठने लगे हैं.
तस्वीर: picture-alliance / dpaअफगानिस्तान से लगने वाले पाकिस्तान के कबायली इलाके बहुत खूबसूरत हैं. लेकिन इस स्वच्छ आबोहवा में कई सालों से हिंसा और नफरत घुली है.
तस्वीर: DW/A. Bacha