एशिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था चीन में आर्थिक मंदी की आशंकाओं के बीच दूसरी तिमाही के उत्साहजनक नतीजे आये हैं. अर्थव्यवस्था में 6.9 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई, जो कि उम्मीद से ज्यादा रही.
चीन यूरोप में एक बड़ा निवेशक बनकर उभरा है. चीन ने यूरोप में तमाम रणनीतिक और हाई टेक साझेदारियां की हैं. चीन का यूरोप में ये दखल उत्साहवर्धक भी है और चिंता में डालने वाला भी. एक नजर यूरोप में चीन के बड़े निवेश पर.
चीन यूरोप में एक बड़ा निवेशक बनकर उभरा है. चीन ने यूरोप में तमाम रणनीतिक और हाई टेक साझेदारियां की हैं. चीन का यूरोप में ये दखल उत्साहवर्धक भी है और चिंता में डालने वाला भी. एक नजर यूरोप में चीन के बड़े निवेश पर..
तस्वीर: picture alliance/chromorange/C. Ohde
कूका
चीन के चर्चित निवेशों में से एक है जर्मन रोबोटिक कंपनी कूका का अधिग्रहण. कूका को चीनी कंपनी मिडया ने 4.6 अरब यूरो में खरीदा है. इस सौदे में संवेदशनशील टेक्नोलोजी के आदान-प्रदान पर चिंता जताई गई थी लेकिन जर्मन सरकार ने इस सौदे को मंजूरी देते हुये कहा था कि इससे देशहित प्रभावित नहीं होंगे.
तस्वीर: picture-alliance/dpa/K.-J. Hildenbrand
न्यूक्लिर प्रोजेक्ट
ब्रिटेन में भी चीन बड़ा निवेशक है. साल 2015 में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की ब्रिटेन यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच तकरीबन 54.6 अरब यूरो के सौदों पर हस्ताक्षर हुये थे. इनमें से एक निवेश था ब्रिटेन के विवादित न्यूक्लिर प्रोजेक्ट में चीन की फंडिग. फिलहाल ब्रिटेन के साथ चीन मुक्त व्यापार समझौते पर भी विचार कर रहा है.
तस्वीर: picture-alliance/Simon Chapman/LNP
तंगी का लाभ
आर्थिक तंगी से गुजर रहे ग्रीस में भी चीनी कंपनियां निवेश के अवसर खंगाल रही हैं. पिछले साल चीन की सरकारी कंपनी कोस्को ने ग्रीस के पायरियोस बंदरगाह को 36.85 करोड़ यूरो में खरीदा था. हालांकि कोस्को ने इसमें 35 करोड़ यूरो के अतिरिक्त निवेश का भी वादा किया है. इस बंदरगाह को एशिया, पूर्वी यूरोप और उत्तर अफ्रीका के प्रवेश द्वार के रूप में देखा जाता है.
तस्वीर: DW/D. Grathwohl
अधिग्रहण
चीन की सरकारी कंपनी कैमचाइना ने 38 अरब यूरो में स्विस कीटनाशक कंपनी सिंगेंटा का अधिग्रहण किया. यह चीन का यूरोप में सबसे बड़ा सौदा है. सिंगेंटा एजी एक स्विस कंपनी है जो एग्रोकेमिकल्स और बीज तैयार करती है. एक बायोटेक्नोलॉजी कंपनी होने के नाते यह जिनोमिक रिसर्च भी करती है.
तस्वीर: picture-alliance/dpa/W. Hong
बढ़ता प्रभाव
चीन का निवेश सिर्फ पश्चिमी यूरोप तक ही सीमित नहीं है बल्कि चीन ने मध्य और पूर्वी यूरोप के देशों पर भी ध्यान दिया है. इसी रणनीति के तहत चीन ने चेक गणराज्य में अरबों यूरो का निवेश किया है. चेक एयरलाइन, वहां की ब्रुयरी और फुटबाल टीम में भी चीन ने हिस्सेदारी हासिल कर ली.
तस्वीर: picture alliance/ZUMAPRESS.com/G. Jie
रद्द समझौते
हालांकि यूरोप और अमेरिका में तमाम नियामकीय बाधाओं के चलते चीन के कई सौदे रद्द भी हुये हैं. कानूनी फर्म बेकर मैकेंजी और रोडियम समूह की एक स्टडी मुताबिक पिछले साल 75 अरब डॉलर के तकरीबन 30 सौदों को नियामक कार्रवाई और विदेशी मुद्रा प्रतिबंधों के कारण छोड़ दिया गया.
तस्वीर: picture alliance/dpa/O. Berg
घबराहट
चीन के साथ जिन सौदों पर बात नहीं बन पाई और जो सौदे रद्द हो गये वे चीनी निवेश के कारण यूरोप में बढ़ती घबराहट को भी दर्शाते हैं. संवेदनशील तकनीकों से जुड़े विदेशी अधिग्रहण की जांच के लिए यूरोपीय संघ के पास अमेरिका जैसी विदेशी निवेश समिति नहीं है. यहां यूरोपीय पक्ष की हताशा आंशिक तौर पर चीन-ईयू के निवेश असंतुलन से जुड़ी हुई है.
तस्वीर: Philippe Lopez/AFP/Getty Images
आर्थिक पुनर्रचना
विनिर्माण क्षेत्र में चीन की रणनीति भी यूरोप के लिए चिंता का सबब है. चीन की "मेड इन चाइना 2025" रणनीति का मकसद अर्थव्यवस्था को श्रम-आधारित और निम्न उत्पादन से उच्च विनिर्माण की ओर बढ़ाना है. यूरोप को चिंता है कि चीन के अधिग्रहण सौदे के जरिए लंबी अवधि में सारी प्रमुख औद्योगिक टेक्नोलोजी चीन के हाथों में चली जाएगी. (रिपोर्ट- श्रीनिवास मजूमदारु/एए)