1. कंटेंट पर जाएं
  2. मेन्यू पर जाएं
  3. डीडब्ल्यू की अन्य साइट देखें

चीन के डॉक्टर का कमाल, बाजू पर कान उगा दिया

७ दिसम्बर २०१६

चीन में एक डॉक्टर ने बाजू पर कान उगा दिया है. कॉस्मेटिक सर्जरी की दुनिया में इसे एक क्रांतिकारी कदम माना जा रहा है.

Chinesischer Arzt züchtet künstliches Ohr
तस्वीर: Reuters

चीन के मशहूर प्लास्टिक सर्जन गुओ शुजहोंग ने यह कारनामा मिस्टर जी के साथ किया है. मिस्टर जी वह मरीज हैं जिन्हें कान की जरूरत थी. उनका पूरा नाम उजागर नहीं किया गया है.

मिस्टर जी का पिछले साल एक कार एक्सिडेंट हुआ था. इस हादसे में वह बेहद गंभीर रूप से घायल हुए थे. उनका दायां कान भी कट गया था. मिस्टर जी के चेहरे के कई ऑपरेशन किए गए. इन ऑपरेशनों में उनके चेहरे को सामान्य करने की कोशिशें की गईं. लेकिन डॉक्टर भरसक कोशिशों के बावजूद उनका कान वापस नहीं जोड़ पाए.

तस्वीर: Reuters

फिर मिस्टर जी ने डॉ. गुओ शुजहोंग के बारे में सुना. शुजहोंग चीन ही नहीं पूरी दुनिया में मशहूर प्लास्टिक सर्जन हैं. उन्होंने 2006 में चीन का पहला फेस ट्रांसप्लांट किया था. मिस्टर जी ने उनसे मदद मांगी और वह राजी हो गए. उन्होंने तीन स्तर पर इलाज के बारे में बताया.

शी जियातोंग यूनिवर्सिटी में काम कर रहे डॉ. गुओ ने सबसे पहले मरीज की बाजू की त्वचा को खींचा. इसके लिए त्वचा को ढीला करने वाली दवाओं का इस्तेमाल किया गया. फिर, पसलियों से नरम हड्डी निकाली गई. इस हड्डी को कान के आकार में काट दिया गया और बाजू की त्वचा के नीचे लगा दिया गया. कुछ ही समय में इसने कान का रूप ले लिया.

यह भी देखें: कैसी कैसी प्लास्टिक सर्जरी चाहते हैं लोग

अब यह कान धीरे धीरे बड़ा हो रहा है. जब यह अपने पूरे आकार में आ जाएगा तो इसे काटकर चेहरे पर लगा दिया जाएगा. मिस्टर जी बताते हैं, "एक साल पहले मैंने अपना एक कान खो दिया था. इसके बिना हमेशा मुझे अधूरा ही लगता था."

डॉ. गुओ बताते हैं कि इस पूरी प्रक्रिया का सबसे मुश्किल हिस्सा था कान को बाजू के साथ जोड़ना, लेकिन यह कामयाब रहा. डॉक्टरों को उम्मीद है कि जल्दी ही मिस्टर जी सामान्य जिंदगी जी सकेंगे.

वीके/एके (रॉयटर्स)

डीडब्ल्यू की टॉप स्टोरी को स्किप करें

डीडब्ल्यू की टॉप स्टोरी

डीडब्ल्यू की और रिपोर्टें को स्किप करें

डीडब्ल्यू की और रिपोर्टें