अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया के अंतिम चरण में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन को एफबीआई की ओर से राहत मिली है. ईमेल विवाद से उबरने के बाद चुनाव प्रचार के आखिरी दिन क्लिंटन खेमे में नया उत्साह है.
तस्वीर: picture-alliance/AP Photo/A. Harnik
विज्ञापन
अमेरिका में अहम आपराधिक मामलों की जांच करने वाली एजेंसी एफबीआई ने ईमेल पर अपनी जांच निपटाने के बाद घोषणा की है कि क्लिंटन के ईमेल इस्तेमाल को लेकर उन पर कोई आपराधिक मामला नहीं बनता. इस खबर के बाद चुनाव प्रचार के आखिरी दिन क्लिंटन और रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डॉनल्ड ट्रंप मंगलवार को होने वाले मतदान के पहले नए सिरे से अपना जोर लगा रहे हैं.
पिछले काफी समय से एक दूसरे को कांटे की टक्कर देते दिख रहे दोनों उम्मीदवारों के बीच ताजा चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों में हिलेरी क्लिंटन को थोड़ी बढ़त मिलती दिख रही है. मात्र दस दिन पहले अपने खुलासे से क्लिंटन के ईमेल विवाद में नई जान फूंकने वाले एफबीआई के निदेशक जेम्स कॉमी ने रविवार को कांग्रेस को बताया कि जांचकर्ताओं ने "दिन रात काम करके" नए ईमेलों की जांच पूरी की है. कॉमी ने माना कि एफबीआई ने क्लिंटन के विदेश मंत्री के कार्यकाल के दौरान उनके निजी ईमेल के इस्तेमाल में किसी तरह की आपराधिक गतिविधि का मामला नहीं पाया है.
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के कुछ ही दिन पहले कॉमी के इन नए खुलासों पर पहले ही सवाल उठ रहे थे, अब इतनी जल्दी उनकी जांच पूरी कर चुनाव के ठीक पहले नतीजे की घोषणा कर देना भी चर्चा में है. कॉमी के नए ईमेल वाले खुलासे से अब तक बीते दस दिनों में ही कई लाख अमेरिकी मतदाताओं ने अर्ली वोटिंग कर पहले ही अपना मत डाल दिया है. डेमोक्रैटिक पार्टी क्लिंटन को चुनाव के एक दिन पहले मिली एफबीआई की क्लीन चिट से समर्थकों में एक उछाल देखने की उम्मीद कर रहा है.
डॉनल्ड ट्रंप को पसंद या नापसंद करना अलग बात है लेकिन इसमें कोई दोराय नहीं कि ट्रंप एक बेहतरीन एंटरटेनर हैं. वे जानते हैं कि लोगों का ध्यान खींचने के लिए किस तरह के बयान देने हैं. पेश हैं ट्रंप की कही दस अजीबोगरीब बातें..
तस्वीर: Getty Images/B. Pugliano
7/11?
"मैं वहीं था, मैंने पुलिस और दमकल कर्मियों को देखा था, 7/11 को, वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर, इमारत ढहने के ठीक बाद." ट्रंप 9/11 की बात कर रहे थे लेकिन तारीख में थोड़ा सा चूक गए.
तस्वीर: Reuters/C. Allegri
साइज का मामला!
"मेरे हाथ देखिए, क्या आपको ये छोटे लगते हैं? लोग कहते हैं कि अगर हाथ छोटे हैं, तो कुछ और भी छोटा होगा. मैं आपको गारंटी देता हूं, मुझे ऐसी कोई दिक्कत नहीं हैं!" ट्रंप यहां अपने गुप्तांग का गुणगान कर रहे थे.
तस्वीर: Reuters/M. Segar
संभल कर टेड!
"टेड क्रूज ने अपने कैम्पेन के लिए मेलानिया की एक तस्वीर का इस्तेमाल किया है. ध्यान रहे टेड, मैं भी तुम्हारी पत्नी की पोल खोल सकता हूं." डॉनल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप की कई न्यूड तस्वीरें इंटरनेट में फैली हैं, जिन्हें अब अखबार भी छापने लगे हैं.
तस्वीर: Reuters/M. Segar
बेटी संग डेट?
"इवांका अगर मेरी बेटी ना होती, तो शायद मैं उसे डेट कर रहा होता." इवांका ट्रंप 34 साल की हैं. बाप बेटी की 20 साल पहले ली गयी एक तस्वीर पर भी काफी बवाल हुआ जिसमें इवांका पिता की गोद में बैठी हैं.
तस्वीर: picture-alliance/AP Photo/J. Scott Applewhite
बड़बोले ट्रंप!
"अगर हिलेरी क्लिंटन अपने पति को संतुष्ट नहीं कर सकती हैं, तो वो यह कैसे सोच सकती हैं कि वो पूरे अमेरिका को संतुष्ट कर देंगी?" ट्रंप का इशारा बिल क्लिंटन और मोनिका लेविंस्की के अफेयर की तरफ था.
तस्वीर: DW/R. Spina
जुमलेबाज ट्रंप?!
"मैं एक बड़ी सी दीवार बनाऊंगा, और यकीन मानिए, मुझसे अच्छी दीवारें कोई भी नहीं बना सकता. मैं देश की दक्षिणी सीमा पर यह बड़ी सी दीवार बनाऊंगा और मेक्सिको से उसके पैसे भी वसूल लूंगा."
तस्वीर: Getty Images/S. Platt
ये ब्रेक्जिट, ब्रेक्जिट क्या है?
"मैं अभी स्कॉटलैंड पहुंचा. यहां तो वोट के चलते तहलका मचा है. इन लोगों ने अपने देश को वापस जीत लिया है, वैसे ही जैसे हम अमेरिका को वापस जीत लेंगे." ट्रंप को शायद ब्रेक्जिट के आंकड़े समझ नहीं आए. स्कॉटलैंड ने ईयू में बने रहने के लिए वोट दिया था.
तस्वीर: Getty Images/J.-J. Mitchell
रूस, सुन रहा है ना तू?
"रशिया, अगर तुम सुन रहे हो, मैं उम्मीद करता हूं कि तुम उन 30,000 ईमेल्स को ढूंढ सकोगे जो गायब हैं." ट्रंप यहां रूस को निमंत्रण दे रहे थे कि वह हिलेरी क्लिंटन के अकाउंट को हैक करे.
तस्वीर: picture alliance/AP Photo/E. Vucci
शब्दों से नहीं, असली वार?
"हिलेरी क्लिंटन सेकंड अमेंडमेंट को हटा देना चाहती हैं. जिस दिन सत्ता उनके हाथ में आ गयी, आप कुछ भी नहीं कर सकेंगे. पर शायद सेकंड अमेंडमेंट वाले लोग कुछ कर सकें, क्या पता!" यहां ट्रंप गन लॉबी को क्लिंटन की ओर बंदूकें मोड़ने की सलाह दे रहे हैं.
तस्वीर: picture-alliance/dpa/C. Herrera
मैं और मेरा आईक्यू!
"मैं सबसे ज्यादा आईक्यू वाले लोगों में से हूं और आप सब यह बात जानते हैं. इसमें खुद को मूर्ख या असुरक्षित महसूस करने की कोई जरूरत नहीं है, इसमें आपकी कोई गलती नहीं है!"
तस्वीर: Getty Images/B. Pugliano
10 तस्वीरें1 | 10
अमेरिकी संसद की डेमोक्रेट नेता नैन्सी पेलोसी ने कहा, "एफबीआई की इस तेज और गहरी जांच के बाद रिपब्लिकन पार्टी के इस तमाशे पर अंतत: पर्दा गिर जाना चाहिए." उन्होंने उम्मीद जताई कि अब जाकर चुनाव में उम्मीदवारों की योग्यता पर फैसला होगा ना कि इधर उधर की बातों के आधार पर. एफबीआई की घोषणा के बाद ही रिपब्लिकन पार्टी ने क्लिंटन पर तीखे हमले जारी रखे हैं. सोमवार को ट्रंप पांच निर्णायक राज्यों फ्लोरिडा, नॉर्थ कैरोलाइना, पेंसिलवेनिया, न्यू हैंपशर और मिशिगन का दौरा करेंगे. वहीं क्लिंटन भी इनमें से तीन राज्यों में सभाएं करने वाली हैं. इसके अलावा फिलाडेल्फिया में राष्ट्रपति बराक ओबामा और प्रथम महिला मिशेल ओबामा भी क्लिंटन के समर्थन में वोट करने की अपील के साथ शिरकत करेंगे. फ्लोरिडा और नॉर्थ कैरोलाइना को स्विंग स्टेट माना जा रहा है इसलिए दोनों ही उम्मीदवार उसे जीतने की कोशिश में कोई कसर नहीं छोड़ रहे. मतदान 8 नवंबर को होने हैं.