तमिलनाडु के कोयम्बटूर में एक कंपनी पेट्रोल इंजनों की जगह कारों और दुपहिया वाहनों में इलेक्ट्रिक मोटर फिट कर रही है. इससे कार्बन उत्सर्जन घट रहा है और महंगे पेट्रोल की जगह वाहन चार्ज करने पर कम खर्च आ रहा है. यह कंपनी महिलाओं को साथ जुड़ने के लिए प्रोत्साहित भी कर रही है.