1. कंटेंट पर जाएं
  2. मेन्यू पर जाएं
  3. डीडब्ल्यू की अन्य साइट देखें
अर्थव्यवस्थादक्षिण कोरिया

क्रिप्टो कंपनी की भारी गलती, भेजे 4000 अरब रुपये के बिटकॉइन

७ फ़रवरी २०२६

कभी सोचा है आपने, यदि अचानक लखपति बन जाएं तो क्या करेंगे. दक्षिण कोरिया में ऐसा ही हुआ और कुछ लोगों ने मौके का फौरन फायदा उठाया. लेकिन बिटकॉइन कंपनी की आफत आ गई.

बिटकॉइन की प्रतीकात्मक तस्वीर
इस घटना के बाद बिटकॉइन की कीमतों में बड़ी गिरावट आई. दक्षिण कोरिया के वित्तीय नियामक ने शनिवार को आपात बैठक भी बुलाईतस्वीर: Jiri Hera/Zoonar/picture alliance

दक्षिण कोरिया के क्रिप्टोकरेंसी प्लैटफॉर्म बिटथंब ने गलती से अपने यूजर्स को 6,20,000 बिटकॉइन भेज दिए. प्लैटफॉर्म का इरादा ऐसा करने का था नहीं, वह तो एक प्रोमोशनल ऑफर के दौरान अपने हर यूजर को 2000 वॉन भेजना चाहती थी, जिसकी कीमत भारतीय रुपये में करीब 120 रुपये के बराबर है. लेकिन प्रोफेशनल ऑफर की आपाधापी में गलती हो गई और चुनिंदा 695 यूजर्स को 2000 वॉन के बदले 2000 बिटकॉइन भेज दिए गए.

यानी जहां इरादा हर यूजर को सिर्फ 2000 वॉन देने का था, वहीं कुल चले गए 6,20,000 बिटकॉइन. इनकी कीमत करीब 37 अरब यूरो थी, यानी करीब 4000 अरब रुपये. अब ऐसे में जो होना था, वही हुआ. कुछ यूजर परेशान हुए कि आखिर ये क्या हो गया. कुछ यूजरों ने अचानक आए बिटकॉइन को फटाफट बेचने का फैसला किया और बेच भी दिया. इसकी वजह से इस डिजिटल मुद्रा की कीमत में भारी गिरावट आ गई.

शनिवार, 7 फरवरी को कंपनी ने बिटकॉइन की कीमत में आई इस अचानक गिरावट के लिए अपने ग्राहकों से माफी मांगी है. अचानक धनी बने कुछ यूजर्स द्वारा बिटकॉइन बेचे जाने की वजह से भाव में एक समय तो 17 फीसदी की गिरावट आ गई और उसकी कीमत गिर कर सिर्फ 81 मिलियन वॉन रह गई. ये भारतीय मुद्रा में करीब 50 लाख रुपये के बराबर है.

दक्षिण कोरियाई मीडिया के अनुसार ने कहा है कि कंपनी को जैसे ही अपनी गलती का अहसास हुआ, करीब 35 मिनट के बाद प्रभावित यूजर्स को खातों को सील कर दिया गया. बिटथंब ने अपने ग्राहकों से नुकसान की भरपाई करने का वादा किया है. कंपनी का कहना है कि उसने गलती से ट्रांसफर किए गए बिटकॉइन का लगभग पूरा हिस्सा वापस ले लिया है.

लेकिन नुकसान फिर भी हुआ है. अनुमान है कि बिटथंब का कुल घाटा 1 अरब वॉन का है जो दक्षिण कोरियाई मुद्रा में करीब 13-14 बिटकॉइन की कीमत के बराबर है. कंपनी ने इस बात से इंकार किया है कि इस मामले का किसी हैकिंग या साइबर हमले से लेना देना है.

डॉनल्ड ट्रंप, उनकी पत्नी मेलानिया और परिवारिक सदस्य अपना क्रिप्टो कॉइन लॉन्च कर चुके हैं, जिससे उन्हें काफी फायदा भी हुआ हैतस्वीर: Ian Maule/AFP/Getty Images

डिजिटल करेंसी बिटकॉइन इस समय अपनी चढ़ती गिरती कीमतों के कारण काफी चर्चा में है. अपनी टैरिफ नीतियों के कारण चर्चित अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने दोबारा सत्ता में आने के बाद बिटकॉइन को काफी बढ़ावा दिया है. नवंबर 2024 में डॉनल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद पहली बार बिटकॉइन की कीमतों में इस हफ्ते काफी गिरावट आई है. शुक्रवार को बिटकॉइन की कीमत गिरकर 54 लाख रुपये रह गई थी. साल की शुरुआत से बिटकॉइन की कीमतों में 25 फीसदी की गिरावट आई है. ग्राहकों का भरोसा गिर रहा है जबकि कारोबारी विश्लेषक अमेरिका में ब्याज दर बढ़ने की संभावना और संस्थागत निवेशकों की गिरती दिलचस्पी को इसका कारण बताते हैं.

पैसों की दुनिया का सबसे बड़ा बदलाव

08:10

This browser does not support the video element.

डीडब्ल्यू की टॉप स्टोरी को स्किप करें

डीडब्ल्यू की टॉप स्टोरी

डीडब्ल्यू की और रिपोर्टें को स्किप करें

डीडब्ल्यू की और रिपोर्टें