फिदेल कास्त्रो भले अब ना रहे हों, लेकिन क्यूबा पर उनकी छाप हर जगह देखी जा सकती है. लेकिन कुछ चीजें बदल भी रही हैं. देश में पर्यटन बढ़ रहा है, अमेरिका से रिश्ते सुधर रहे हैं और इन सब बातों का असर आम जिंदगी पर पड़ रहा है.
फिदेल कास्त्रो भले अब ना रहे हों, लेकिन क्यूबा पर उनकी छाप हर जगह देखी जा सकती है. लेकिन कुछ चीजें बदल भी रही हैं. देश में पर्यटन बढ़ रहा है, अमेरिका से रिश्ते सुधर रहे हैं और इन सब बातों का असर आम जिंदगी पर पड़ रहा है.
तस्वीर: Mauro Pimentelयह है हवाना का पासेओ दो प्रादो इलाका. यहीं एल कैपितोलो इमारत है जो 1959 में क्यूबा की क्रांति होने तक देश की सत्ता का केंद्र हुआ करती थी. लेकिन अब ये लोगों के मिलने जुलने की जगह बन गई है. यहां क्यूबा के लोग आते हैं, गपशप करते हैं और कई तरह के गेम खेलते हैं.
तस्वीर: Mauro Pimentelहवाना के पुराने इलाके में यह है एक बॉक्सिंग स्कूल, जहां बच्चों को इस खेल का पहला पाठ पठाया जा रहा है. क्यूबा ने दुनिया को कई नामचीन बॉक्सर दिए हैं.
तस्वीर: Mauro Pimentelमिरता गोमेज अब रिटायर हो चुकी हैं. वह कहती हैं, “क्यूबा की सरकार ने मेरे सपने को सच किया और मुझे नर्स बनने में मदद की.” क्रांति से पहले क्यूबा में पढ़ाई के ज्यादातर अवसर अमीर लोगों के पास ही थे. इन दिनों गोमेज का नया शौक है फूल बेचना.
तस्वीर: Mauro Pimentelपूरे हवाना शहर में इमारतों की मरम्मत का काम हो रहा है ताकि अमेरिकी सैलानियों को फिर से आकर्षित किया जा सके. होटल, रेस्तरां और कारोबारी लिहाज से कुछ निजी इमारतें भी बनाई जा रही है और सरकार इसमें मदद कर रही है.
तस्वीर: Mauro Pimentel75 साल के फ्रांसुआ ओरोसा कम्युनिस्ट पार्टी का अखबार ग्रैनमा पढ़ते हुए ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं. कार मैकेनिक ओरोसा का कहना है, “जो फिदेल और क्रांति ने शुरू किया था, क्यूबा के लोग उसे बनाए रखेंगे. हो सकता है कि हम अमीर ना हो, लेकिन क्यूबा के हर व्यक्ति के पास खाना, शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधा और घर है. यही चीजें क्रांति हैं.”
तस्वीर: Mauro Pimentelप्लाजा सेंट्रल में चलती पुरानी अमेरिकी कारों से सैलानियों को तस्वीरें लेना बहुत पसंद हैं. दशकों तक लगे रहे अमेरिकी प्रतिबंधों के कारण क्यूबा के लोगों के पास 1950 और 1960 के दशक की गाड़ियों के अलावा कोई और चारा नहीं था. लेकिन अब कोरियाई, चीनी और कुछ यूरोपीय कार कंपनियां क्यूबा के बाजार में दाखिल हो रही हैं. पुरानी कारें अब भी टैक्सी या फिर पर्यटन के लिए इस्तेमाल होती हैं.
तस्वीर: Mauro Pimentelहवाना की इस जानीमानी स्ट्रीट पर क्यूबा के लोग अपने ईमेल चेक कर सकते हैं और कुछ वेबसाइटें देख सकते हैं जिन्हें सरकार से मंजूरी मिली हुई है. 2015 में क्यूबा की सरकार ने 35 सार्वजनिक स्थलों पर पहली बार मुफ्त वाईफाई सुविधा मुहैया कराई. हालांकि वहां इंटरनेट को काफी हद तक सेंसर किया जाता है और निजी घरों में उसका इस्तेमाल अब भी गैर कानूनी है.
तस्वीर: Mauro Pimentelक्यूबा पहुंचने वाले पर्यटकों में सबसे ज्यादा कनाडा के लोग शामिल हैं. लेकिन अमेरिका के साथ सीधी उड़ान और क्रूज शिप सेवा शुरू होने के बाद अमेरिकी पर्यटकों की संख्या में इस साल इजाफा होने की उम्मीद है.
तस्वीर: Mauro Pimentelद्वीपीय देश होने के नाते मछली पालन क्यूबा की संस्कृति का अहम हिस्सा है. मछलियां क्यूबा के सबसे अहम निर्यातों में से एक हैं. बहुत से लोगों के लिए यह पीढ़ियों से रोजीरोटी का जरिया है. इसके अलावा, अमेरिकी टूरिज्म कंपनियों की नजर पहले ही क्यूबा के चमकते तटों पर है. (रिपोर्ट: Mauro Pimentel, Kait Bolongaro)
तस्वीर: Mauro Pimentel