इस वीडियो में एक बुजुर्ग को बिंदास तरीके से डांस करते हुए देखा जा सकता है. वीडियो से पता चलता है कि बुजुर्ग बहुत ही साधारण पृष्ठभूमि से संबंध रखते हैं. यह तो साफ नहीं है कि यह वीडियो कहां बनाया गया है, लेकिन पीछे लगे होर्डिंग बताते हैं कि हिंदी पट्टी में ही कहीं इसे फिल्माया गया है. आप भी देखिए और वीडियो का आनंद लीजिए.
2011 की जनगणना के मुताबिक भारत में इस समय कुल आबादी का आठ से नौ फीसदी बुजुर्ग लोग है. बुजुर्गो और वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए कानून हैं, यात्रा, स्वास्थ्य, आवास, चिकित्सा आदि में भी कई तरह की सुविधाएं हैं लेकिन देश की बुजुर्ग आबादी का एक बड़ा तबका ऐसा है जो सरकारी स्कीमों, कल्याण योजनाओं और कार्यक्रमों से वंचित है.
काश ऐसा किया होता! लेकिन अब किया जाए! अब तो उम्र ही निकल गई. कभी मायूसी में ऐसा ख्याल आए तो इन जिंदादिल बुजुर्गों को जरूर याद करना.
तस्वीर: Getty Imagesफ्रांस के रोबेयर मारशों की उम्र 105 साल है. उन्होंने इस उम्र में एक घंटे में 22.5 किलोमीटर साइकिल चलाने का रिकॉर्ड बनाया है.
तस्वीर: picture-alliance/AP Photo/F. Moriब्रिटेन में रहने वाले भारतीय मूल के फौजा सिंह को पगड़ी वाला तूफान भी कहा जाता है. फौजा सिंह 100 साल की उम्र में मैराथन दौड़ पूरी करने वाले दुनिया के पहले शख्स हैं. 2003 में उन्होंने मैराथन दौड़ से संन्यास लिया. 105 साल के फौजा सिंह अब भी जॉंगिंग करते नजर आ जाते हैं.
तस्वीर: Getty Images98 साल की ताओ पोर्चोन लिंच दुनिया की सबसे बुजुर्ग योग टीचर हैं. आज भी वह नियमित रूप से अपने छात्रों को 90 मिनट तक योग और ध्यान सिखाती हैं. बचपन में अपने अंकल के साथ पुद्दुचेरी आई ताओ ने वहीं योग सीखा.
तस्वीर: APजापान के युइचिरो मियुरा ने 80 साल की उम्र में दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर फतह हासिल की. चढ़ाई से पहले ज्यादातर लोग आशंका जता रहे थे कि युइचिरो मौत को न्योता दे रहे हैं. लेकिन आखिरकार हिम्मत और सधी तैयारी की जीत हुई.
तस्वीर: picture-alliance/dpaपोलैंड की हेलेना नोरोविच ने जवानी के दिनों में विज्ञापनों और फिल्मों में अभिनय किया. लेकिन बाद में उम्र का हवाला देकर उन्हें काम नहीं मिला. हेलेना इससे निराश नहीं हुईं. 80 साल की उम्र उन्होंने फिर मॉडलिंग में कदम रखा. अब वे 82 साल की हैं और सफल मॉडल हैं.
तस्वीर: DWपोलैंड के अलेक्जांडर डोबा ने अकेले चप्पू चलाकर अटलांटिक महासागर को पार किया, वो भी 69 साल की उम्र में. अटलांटिक का सबसे दुश्वार रास्ता चुनने के बाद उन्होंने छह हजार किलोमीटर तक अकेले एक छोटे से कयाक पर महासागर पार किया.
तस्वीर: picture-alliance/dpa/T. Zmijewskiनेपाल के दुर्गा कामी ने उम्र के 60 साल गुजरने के बाद स्कूल जाना शुरू किया. तब से वह लगातार स्कूल जा रहे हैं और अब तक 10वीं भी पास कर चुके हैं. दुर्गा कहते हैं कि नया सीखने के लिए कोई उम्र कम नहीं होती.
तस्वीर: Reuters/N. Chitrakarकई दशकों तक बेऔलाद होने के राजोदेवी और बाल राम ने हार नहीं मानी. और आखिरकार बीते साल फर्टिलिटी सेंटर की मदद से इस भारतीय जोड़े के घर में किलकारी गूंजी. 68 की उम्र में मां बनने वाली राजो देवी दुनिया की पहली महिला हैं.
तस्वीर: STRDEL/AFP/Getty Images