1. कंटेंट पर जाएं
  2. मेन्यू पर जाएं
  3. डीडब्ल्यू की अन्य साइट देखें
समाजयूरोप

सबसे लंबी समुद्री सुरंग में हॉरर फिल्म जैसे हालात बने

२४ अगस्त २०२२

समुद्र के भीतर बनी दुनिया की सबसे लंबी सुरंग में सैकड़ों लोग फंस गए. फ्रांस और ब्रिटेन को जोड़ने वाली यूरोटनल में तकनीक खराबी के कारण आपात स्थिति पैदा हो गई.

यूरोटनल के भीतर फंसे मुसाफिर
तस्वीर: Kate Scott/Twitter/PA Media/dpa/picture alliance

यूरोटनल के ऑपरेटर ने कहा है कि तकनीकी खराबी के चलते यूरोटनल से सैकड़ों लोगों को पैदल बाहर निकालना पड़ा है. लोगों को बाहर निकालने के लिए मेंटेनेंस टनल का सहारा लिया गया. यूरोटनल के भीतर ट्रेन चलाने वाली कंपनी गेटलिंग के मुताबिक 400 लोग अपनी गाड़ियां सुरंग में ही छोड़कर बाहर निकल गए हैं.

सुरंग से गुजर रही एक ट्रेन पहले रूकी और फिर उसमें अलॉर्म बजने लगा. इसके बाद घबराये यात्री तुरंत ट्रेन से उतरकर बगल में बनी सर्विस टनल में तक पहुंचने लगे. 37 साल की सारा फेलोज भी इन यात्रियों में शामिल थीं. सारा के मुताबिक, "ये एक अनहोनी पर आधारित फिल्म जैसा था. आप बस किनारे पर चलते जा रहे हैं, वो भी बिना ये जाने कि क्या हो रहा है. समंदर के भीतर हमें एक लंबी लाइन में खड़े रहना था."

23 जुलाई के बाद 24 अगस्त को दूसरी बार यूरोटनल में आपाधापीतस्वीर: Gareth Fuller/PA Wire/dpa/picture-alliance

कुछ यात्रियों की हालत के बारे में सारा ने कहा, "एक महिला सुरंग के भीतर ही रोने लगी. अकेली सफर कर रही एक और महिला को पैनिक अटैक पड़ गया."

यात्रियों के मुताबिक टनल के भीतर पांच घंटे तक इंतजार करने के बाद उनके लिए दूसरी ट्रेन का इतंजाम किया गया. इस घटना के बाद कई घंटों तक ब्रिटेन और फ्रांस के बीच ट्रेनें देरी का शिकार हुईं. शटल सेवा का कहना है कि प्रभावित यात्रियों से व्यक्तिगत तौर पर संपर्क किया जाएगा और उन्हें हर्जाना दिया जाएगा.

यूरोटनल

उत्तरी फ्रांस को दक्षिणी इंग्लैंड से जोड़ने वाली यूरोटनल 1994 से काम कर रही है. यूरोटनल के भीतर दो सिंगल ट्रैक टनल्स हैं और एक सर्विस टनल. हर सुरंग की लंबाई 50 किलोमीटर है. सुरंग का 38 किलोमीटर लंबा हिस्सा समंदर के भीतर है.

चालू होने के बाद से अब तक 8 करोड़ से ज्यादा गाड़ियां इस सुरंग को पार कर चुकी हैं. सुरंग में 800 मीटर लंबी शटल ट्रेन भी चलती है. जर्मनी, फ्रांस, स्पेन, इटली और ब्रिटेन के बीच लोगों की आवाजाही व कारोबार में यूरोटनल की अहम भूमिका है. 2021 में 14 लाख ट्रकों ने यूरोटनल का इस्तेमाल किया. इस सुरंग के जरिए 24 घंटे के भीतर ब्रिटेन से यूरोप तक डिलिवरी पार्सल भी पहुंचते हैं.

ओएसजे/एनआर (एएफपी)

डीडब्ल्यू की टॉप स्टोरी को स्किप करें

डीडब्ल्यू की टॉप स्टोरी

डीडब्ल्यू की और रिपोर्टें को स्किप करें

डीडब्ल्यू की और रिपोर्टें