कई सदियों से डेनमार्क के लेसो द्वीप के लोग अपने घरों की छत को समुद्री घास से ढंकते आए हैं. इस कारीगरी को जानने वाले अब कम ही लोग हैं. उनमें से एक हैं हेनिंग जोहान्सन, जो इस के आखिरी माहिर कारीगरों में से हैं. देखिए कैसे घरों में लगाई जाती है समुद्री घास वाली छत.