नवाज शरीफ के जाने से मजबूत हुआ लोकतंत्र: इमरान खान
११ अगस्त २०१७
पाकिस्तान में प्रधानमंत्री पद से नवाज शरीफ की विदाई के बाद सियासी हालात पर दुनिया भर की नजरें टिकी हैं. इस मौके पर डीडब्ल्यू ने क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान खान से खास बातचीत की.
तस्वीर: DW/S. Khan Tareen
विज्ञापन
DW exclusive interview with Imran Khan
12:40
This browser does not support the video element.
पाकिस्तान में प्रधानमंत्री 5 साल नहीं रहते
70 साल में पाकिस्तान ने बहुत वक्त फौजी हुकूमत में बिताया है, वहां जम्हूरियत भी रही है लेकिन विडंबना है कि कोई भी प्रधानमंत्री 5 साल का अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाया है. कुछ चर्चित प्रधानमंत्रियों को देखिये.
70 साल में पाकिस्तान ने बहुत वक्त फौजी हुकूमत में बिताया है, वहां जम्हूरियत भी रही है लेकिन विडंबना है कि कोई भी प्रधानमंत्री 5 साल का अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाया है. कुछ चर्चित प्रधानमंत्रियों को देखिये...
तस्वीर: picture-alliance/AP Photo/K.M. Chaudary
लियाकत अली (अगस्त 1947- सितंबर 1951)
भारत से विभाजन के बाद मुस्लिम लीग के लियाकत अली को गवर्नर जनरल ने पाकिस्तान का पहला प्रधानमंत्री नियुक्त किया था. 1951 में उनकी हत्या कर दी गई.
तस्वीर: OFF/AFP/Getty Images
अयूब खान (अक्टूबर 1958- अक्टूबर 1958)
पाकिस्तान में सैन्य तख्तापलट के बाद कुछ दिनों के लिए अयूब खान ने अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में कुर्सी संभाली. उसके बाद उन्होंने इसकंदर मिर्जा को राष्ट्रपति पद से हटाया और खुद इस कुर्सी पर काबिज हो गये. 1958 से 1971 तक देश में कोई प्रधानमंत्री नहीं था. 1960 की इस तस्वीर में भारत के प्रधानमंत्री और ब्रिटेन की महारानी के साथ.
तस्वीर: public domain
जुल्फिकार अली भुट्टो
(अगस्त 1953-जुलाई 1977)
1973 में नया संविधान लागू होने के बाद राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे कर जुल्फिकार अली भुट्टो प्रधानमंत्री बन गये. देश में संसदीय लोकतंत्र आया लेकिन 1977 में जिया उल हक ने सैन्य तख्तापलट कर सत्ता की चाबी अपने हाथ में ले ली.
बेनजीर भुट्टो देश की पहली महिला थीं, जिन्होंने 1982 में पाकिस्तान के किसी राजनीतिक दल का नेतृत्व संभाला. छह साल बाद वह किसी मुस्लिम देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं. पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की बेनजीर भुट्टो ने 1993 से 1996 के बीच भी ये पद संभाला.
तस्वीर: AP
नवाज शरीफ
(नवंबर 1990- जुलाई 1993, फरवरी 1997- अक्टूबर 1999, जून 2013- जुलाई 2017)
नवाज शरीफ पहली बार 1990 में प्रधानमंत्री बने. 1993 में राष्ट्रपति ने उन्हें बर्खास्त कर दिया लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर उसी साल उनकी वापसी हुई हालांकि बाद में उन्होंने इस्तीफा दे दिया. 1997 में फिर नवाज शरीफ देश के प्रधानमंत्री बने लेकिन 1999 में जनरल परवेज मुशर्रफ ने सैन्य तख्तापलट कर उन्हें हटा दिया. 2013 में वह फिर सत्ता में आये और अब भ्रष्टाचार के आरोपो में घिर कर उन्हें जाना पड़ा है.
तस्वीर: Getty Images/S. Gallup
जफरुल्लाह खान जमाली
(नवंबर 2002- जून 2004)
जफरुल्लाह खान जमाली को 2002 में प्रधानमंत्री चुना गया. वह भी लगभग दो साल पद पर रहे और 2004 में उन्होंने इस्तीफा दे दिया. तस्वीर में तत्कालीन अमेरिकी उप विदेश मंत्री रिचर्ड आर्मिटेज के साथ.
तस्वीर: AP
शौकत अजीज
(अगस्त 2004- नवंबर 2007)
शौकत अजीज ने 2004 में प्रधानमंत्री की कुर्सी संभाली और मौजूदा संसद का कार्यकाल पूरा होने पर 2007 में कुर्सी से हट गये. एक तरह से वह पाकिस्तान के इकलौते प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने संसदीय प्रक्रिया के तहत पद छोड़ा.
तस्वीर: AP
युसूफ रजा गिलानी
(मार्च 2008- जून 2012)
गिलानी 2008 में चुनाव जीत कर देश के प्रधानमंत्री बने लेकिन सुप्रीम कोर्ट की अवमानना का दोषी करार दिये जाने के बाद 2012 में उन्हें भी कुर्सी छोड़नी पड़ी.
तस्वीर: Abdul Sabooh
राजा परवेज अशरफ (जून 2012-मार्च 2013)
युसूफ राजा गिलानी के पद से हटने के बाद राजा परवेज अशरफ प्रधानमंत्री बने हालांकि मार्च 2013 के आम चुनाव में उनकी पार्टी हार गयी और उन्हें पद छोड़ना पड़ा.