ईको इंडिया के इस एपिसोड में देखिए किस तरह 'वॉटर एटीएम' दिल्ली में साफ पानी का एक किफायती जरिया बन रहे हैं. दिल्ली में कई अनियमित मुहल्लों और झुग्गियों में जल आपूर्ति का कोई ठोस इंतजाम नहीं है. रोजमर्रा की जरूरतों का पानी टैंकरों से आता है. बड़ी संख्या में लोग पीने के लिए बोतलबंद पानी खरीदते हैं. वॉटर एटीएम, ऐसे लोगों के लिए साफ पानी का किफायती जरिया बन गया है. कैसे काम करते हैं ये वॉटर एटीएम?