काहिरा के पूर्व में बनने वाला 2.5 लाख करोड़ रुपये का नया शहर सिर्फ एक बड़ा निर्माण प्रोजेक्ट नहीं है, बल्कि हजारों लोगों के लिए नए घर, रोजगार और बेहतर जीवन की उम्मीद भी लेकर आ रहा है.
तेजी से बढ़ते शहरी दबाव, आर्थिक विस्तार और बुनियादी ढांचे की जरूरतों के बीच मिस्र ने एक महत्वाकांक्षी मेगा-प्रोजेक्ट की घोषणा की है.तस्वीर: Fareed Kotb/Anadolu/picture alliance
विज्ञापन
एक ऐसी दुनिया में जहां रहने, खाने, ओढ़ने और बोलने के लिहाज से असमंजस है, वहीं मिस्र के मशहूर कारोबारी तलात मुस्तफा मिस्र के सरकारी बैंक के साथ मिलकर राजधानी काहिरा के पास एक नया शहर बसाना चाहते हैं. तेजी से बढ़ते शहरी दबाव, आर्थिक विस्तार और बुनियादी ढांचे की जरूरतों के बीच मिस्र ने एक महत्वाकांक्षी मेगा-प्रोजेक्ट की घोषणा की है. देश की बड़ी रियल एस्टेट कंपनी तलात मुस्तफा ग्रुप काहिरा के पूर्व में 1.4 ट्रिलियन मिस्री पाउंड (करीब 27 अरब डॉलर या 2.5 लाख करोड़ रुपये) की लागत से एक नया मिक्स्ड-यू शहर विकसित करेगी.
मिस्र बड़े पैमाने पर शहरी विस्तार और नई आर्थिक गतिविधियों के जरिए विकास को बढ़ाने की कोशिश कर रहा है. कंपनी, जो पहले ही काहिरा में बड़ी परियोजनाओं के लिए जानी जाती है, इस नए प्रोजेक्ट के जरिए अपने पोर्टफोलियो को और मजबूत करना चाहती है.
मिस्र में निकला गड़ा हुआ खजाना
राजधानी काहिरा के पास सकारा में मिस्र की प्राचीन सभ्यता की कुछ निशानियां मिली हैं. पुरातत्ववेत्ताओं को कांसे की सैकड़ों प्राचीन मूर्तियां और कुछ ताबूत मिले हैं.
तस्वीर: Mohamed Abdel Hamid/AA/picture alliance
हजारों साल से सोये
सकारा आर्कियोलॉजिकल साइट पर सैकड़ों की संख्या में प्राचीन मूर्तियां मिली हैं. इस स्थल पर सन 2018 से खुदाई का काम चल रहा है और बीते सालों में भी कुछ चीजें सामने आई हैं.
तस्वीर: KHALED DESOUKI/AFP/Getty Images
ब्रॉन्ज यानि कॉपर और टिन की मिश्र धातु
यहां ब्रॉन्ज यानि कांसे की बनी करीब 150 कलाकृतियां मिली हैं जिनके 2,500 साल पुराने होने का अनुमान है. इस स्थल पर उसी काल के 250 प्राचीन ताबूत भी मिले हैं जिनमें ममी सुरक्षित रखी मिली हैं.
तस्वीर: Amr Nabil/AP/picture alliance
"सबसे बड़ी खेप"
तत्कालीन मिस्र की राजधानी मेमफिस के पास सकारा में नेक्रोपोलिस यानि कब्रगाह हुआ करती थी. मिस्र के पर्यटन मंत्रालय ने इसे "लेट पीरियड की पहली और सबसे बड़ी खेप" बताया है.
तस्वीर: KHALED DESOUKI/AFP/Getty Images
देवी देवताओं की मूर्तियां
इसमें प्राचीन मिस्र के कई देवी देवताओं की मूर्तियां हैं. इनमें हाथ से पेंट किए गए लकड़ी के ताबूत भी हैं जिन्हें उस समय की मान्यता के अनुसार कई कीमती चीजों के साथ दफनाया गया था.
तस्वीर: KHALED DESOUKI/AFP/Getty Images
प्राचीन पैपाइरस पर प्राचीन लिपी
खुदाई में मिले एक ताबूत के भीतर काफी संरक्षित प्राचीन पैपाइरस मिला है. इस पर प्राचीन लिपी में कुछ लिखा है जिसे विश्लेषण के लिए कायरो के इजिप्शियन म्यूजियम भेजा गया है.
तस्वीर: KHALED DESOUKI/AFP/Getty Images
ग्रैंड इजिप्शियन म्यूजियम में ठिकाना
यहां के सभी ताबूतों को बाद में ग्रैंड इजिप्शियन म्यूजियम भेजा जाएगा. वहां फिलहाल निर्माण कार्य चल रहा है. यह गीजा की मीनारों के पास स्थित है और 2022 के अंत तक खुल जाएगा.
तस्वीर: Mohamed Abdel Hamid/AA/picture alliance
6 तस्वीरें1 | 6
ग्रुप के प्रमुख हिशाम तलात मुस्तफा हाल के वर्षों में क्षेत्रीय भू-राजनीतिक बहसों में भी सक्रिय रहे हैं और उन्होंने गाजा के पुनर्निर्माण के लिए एक वैकल्पिक 27 अरब डॉलर की योजना पेश की थी, जिसे अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की प्रस्तावित योजना के मुकाबले ज्यादा व्यवहारिक कहा जा रहा था.
विज्ञापन
‘द स्पाइन' परियोजना और उसका दायरा
हिशाम तलात मुस्तफा ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि "द स्पाइन” नामक यह परियोजना नेशनल बैंक ऑफ इजिप्ट के साथ साझेदारी में विकसित की जाएगी. यह परियोजना एक विशेष निवेश क्षेत्र के रूप में तैयार की जाएगी और टीएमजी की मौजूदा ‘मदिनाती' परियोजना के साथ जुड़ी होगी.
करीब 24 लाख वर्ग मीटर यानी लगभग 593 एकड़ इलाके में फैले इस शहर में आवासीय, कमर्शियल, हॉस्पिटैलिटी, खुदरा, मनोरंजन और सार्वजनिक हरित क्षेत्रों को एकसाथ विकसित किया जाएगा. इसे एक "सतत शहरी पारिस्थितिकी तंत्र” यानी सिंगल कंटीन्यूअस अर्बन एनवायरनमेंट के रूप में डिजाइन किया गया है. इसका मतलब ये है कि यहां रहने, काम करने और मनोरंजन की सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध होंगी.
मिस्र की मशहूर महिला डीजे
मिस्र के संगीत जगत में डोनिया शोहदी, नूर एल कादी और यासमीन बड़े नाम बन गई हैं. इन महिला डीजे ने छोटे स्तर पर शुरूआत की थी और अब उनके फैंस की कमी नहीं है. मिलिए इन महिला डीजे से.
तस्वीर: Hadeer Mahmoud/REUTERS
डीजे डोनिया
डीजे डोनिया काहिरा में एक कंसर्ट में संगीत बजा रही है. 31 साल की यह महिला डीजे बनकर जागरुकता फैलाना चाहती हैं. डोनिया मिस्र की कुछ महिला डीजे में से एक हैं.
तस्वीर: Hadeer Mahmoud/REUTERS
डीजे डोनिया का एक और नाम
डोनिया को अब A7ba-L-Jelly के नाम से जाना जाता है क्योंकि टीम का नाम 'जेली जोन' है. तस्वीर में मिस्र की राजधानी काहिरा में एक संगीत कार्यक्रम डीजे डोनिया.
तस्वीर: Hadeer Mahmoud/REUTERS
संगीत जीवन का हिस्सा
भले ही कोई संगीत कार्यक्रम न हो, डोनिया शोहदी दिन का अधिकांश समय संगीत के साथ बिताती हैं.
तस्वीर: Hadeer Mahmoud/REUTERS
खाना भी बनाना
मिस्र की लगभग सभी महिलाओं की तरह डोनिया को भी घर का सारा काम करना पड़ता है. इस तस्वीर में डीजे डोनिया किचन में खाना बनाने में व्यस्त हैं.
तस्वीर: Hadeer Mahmoud/REUTERS
मिस्र में महिला डीजे की लोकप्रियता
मिस्र में कई महिला डीजे नियमित संगीत कार्यक्रम आयोजित कर रही हैं. इस तस्वीर में डीजे नूर अल कादी काहिरा में एक कंसर्ट में म्यूजिक बजाती हुईं.
तस्वीर: Hadeer Mahmoud/REUTERS
संगीत में झूमती यासमीन
मिस्र में एक और लोकप्रिय महिला डीजे है. जिसका नाम यासमीन है. इसी साल काहिरा में उन्होंने एक कंसर्ट में भाग लिया.
तस्वीर: Hadeer Mahmoud/REUTERS
डीजे नूर
डोनिया और यासमीन की तरह डीजे नूर एल कादी के भी चाहने वालों की कमी नहीं हैं. जब वे संगीत बजाती हैं तो लोग थिरकने से खुद को रोक नहीं पाते हैं.
तस्वीर: Hadeer Mahmoud/REUTERS
7 तस्वीरें1 | 7
फैसले का अर्थव्यवस्था पर असर
कंपनी के अनुसार, यह निवेश मिस्र के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के लगभग एक फीसदी के बराबर है और इससे समय के साथ करीब 818 अरब मिस्री पाउंड का कर राजस्व उत्पन्न होने की उम्मीद है. परियोजना से 55,000 से अधिक डायरेक्ट रोजगार और लाखों इनडायरेक्ट नौकरियां पैदा हो सकती हैं.
टीएमजी मिस्र की सबसे बड़ी सूचीबद्ध रियल एस्टेट कंपनियों में से एक है और इसके प्रोजेक्ट्स में लाखों लोग रहते हैं. यह कंपनी इस निवेश के जरिए अपनी स्थिति और मजबूत करने की दिशा में बढ़ रही है. वहीं, कंपनी नेतृत्व का गाजा जैसे क्षेत्रीय मुद्दों पर वैकल्पिक विकास मॉडल पेश करना यह भी दिखाता है कि वह खुद को केवल एक डेवलपर नहीं, बल्कि बड़े स्तर पर शहरी और आर्थिक समाधान देने वाले खिलाड़ी के रूप में स्थापित करना चाहती है.
टीएमजी जैसी कंपनियों की बढ़ती क्षेत्रीय भूमिका यह दिखाती है कि खाड़ी इलाके में रियल एस्टेट कंपनियां अब केवल निर्माण तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि व्यापक भू-आर्थिक विमर्श का हिस्सा बनती जा रही हैं.