फ्रांस, जर्मनी और लक्जेमबर्ग के किसान अपने संबंधों या ये कहें कि पुरानी दुश्मनी का जश्न मनाने के लिए एक नयी वाइन बना रहे हैं. उन्होंने अपनी वाइन को शेंगेन नाम दिया है.
क्यूबा के प्रवासी केकड़ों से लेकर चीन में पुल पर ताई ची करते लोग - देखिए कई ऐसी रोचक बातें जो खबरों की हेडलाइन नहीं बन सकीं.
क्यूबा के प्रवासी केकड़ों से लेकर चीन में पुल पर ताई ची करते लोग - देखिए कई ऐसी रोचक बातें जो खबरों की हेडलाइन नहीं बन सकीं.
तस्वीर: picture-alliance/NurPhoto/Y. Nazir
कश्मीर में दिखे पैगंबर के पवित्र अवशेष
मुसलमानों के त्योहार मेहराज-उ-आलम के मौके पर भारत के श्रीनगर में धर्म प्रमुख ने पैगंबर की दाढ़ी का बाल माने जाने वाले पवित्र अवशेष को दिखाया, जिसे देख कश्मीरी महिलाओं ने दुआ की.
तस्वीर: picture-alliance/NurPhoto/Y. Nazir
हंगरी में शुरू हुआ चराई का मौसम
ग्रेट हंगेरियन प्लेन इलाके में राका भेड़ों के साथ चराई के मौसम का आगाज मनाया जाता है. यह भेड़ें अपने सर्पीली सींगों के लिए मशहूर हैं, जो कभी कभी दो फीट तक लंबे हो जाते हैं.
तस्वीर: Reuters/L. Balogh
क्यूबा में बिछ गये केकड़े
केकड़ों से अटे पड़े क्यूबा के प्लाया गिरां इलाके से गुजरती एक कार. ऐसे लाखों लाल, पीले और काले रंग के केकड़े पास के जंगलों से निकल कर कई दिनों तक चल कर क्यूबा के दक्षिणी तट पर पहुंचते हैं.
तस्वीर: Reuters/A. Meneghini
अनंत शीशों वाला कमरा
अमेरिका के वॉशिंगटन में एक प्रदर्शनी का दृश्य जिसमें "अनंत शीशों वाला कमरा" दिखाया गया है. जापानी कलाकार यायोई कुसामा की रची इस कला को हर्शहॉर्न म्युजियम में प्रदर्शित किया गया है.
तस्वीर: Reuters/J. Roberts
चीन का ताई ची डिजाइन
राजधानी बीजिंग के मशहूर टूरिस्ट स्पॉट हवा में लटके इस पुल पर एक कार्यक्रम के दौरान कई लोगों ने एक साथ मिल कर ताई ची का प्रदर्शन किया. ताई ची गहरी सांस लेने भरते हुए व्यायाम करने की तकनीक है.
तस्वीर: Reuters
वॉकिंग गॉथ
नॉर्थ यॉर्कशर में साल में दो बार ऐसे "व्हिटबी गॉथ वीकेंड" आते हैं. यूके और बाकी देशों से इस मौके पर हजारों गॉथ और कुछ दूसरी तरह की जीवनशैली वाले बाहर निकलते हैं और अपने संगीत, नृत्य के कार्यक्रम पेश करते हैं.
तस्वीर: picture-alliance/PA Wire/D. Lawson
फ्रेंच फ्रॉस्टी विनयार्ड
वाइन तैयार करने वाले और अंगूर के खेतों में काम करने वाले सुबह सुबह खेतों में हल्का हीटर चलाकर गर्मी पहुंचाते हुए. फ्रॉस्ट के कारण अंगूर की खेती को सबसे ज्यादा नुकसान होता है. (नदीने बेर्गहाउसेन/आरपी)