कार्टूनों में डींग हांकते ट्रंप और किम
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग एक दूसरे को परमाणु हथियारों की धमकी देकर डर और दहशत फैला रहे हैं, लेकिन कार्टूनिस्ट उनके कार्टून बनाकर दुनिया को हंसा रहे हैं. देखिए कुछ मजेदार कार्टून.
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग एक दूसरे को परमाणु हथियारों की धमकी देकर डर और दहशत फैला रहे हैं, लेकिन कार्टूनिस्ट उनके कार्टून बनाकर दुनिया को हंसा रहे हैं. देखिए कुछ मजेदार कार्टून.
तस्वीर: tooonpool.com/Marian Kamenskyबिल्कुल बच्चों की तरह लड़ते हुए उत्तर कोरिया के नेता ने कहा कि एटमी हथियार दागने वाला बटन मेरी डेस्क पर है. जबाव में ट्रंप ने ट्वीट किया, "मेरे पास भी एक एटमी बटन है और वह तुम्हारे बटन से बड़ा है."
तस्वीर: Harm Bengenट्रंप और किम जोंग उन, दोनों नेता अपने खास हेयर स्टाइल के लिए जाने जाते हैं. अगर एक रॉकेट पर सुनहरे और दूसरे पर काले बाल लगाए जाएं तो तस्वीर कुछ ऐसी उभरेगी. मतलब बालों से ही पता लग जाएगा कि कौन सा रॉकेट किस देश का है.
तस्वीर: DW/S. Elkinवैसे तो इस बात की संभावना ना के बराबर है कि निकट भविष्य में दोनों नेताओं की कभी मुलाकात होगी, लेकिन अगर वे मिले तो एक दूसरे से सबसे पहले क्या कहेंगे. यही कि, "क्या तुम्हारा दिमाग पूरी तरह खराब हो गया है."
तस्वीर: A. B. Aminuइस कार्टूनिस्ट की नजर में, ये दोनों नेता ऐसे दो स्कूली लड़कों की तरह हैं जो माहौल को बदबूदार बनाने के लिए एक दूसरे से शर्त लगा बैठे हैं. वैसे भी दोनों तरफ से आने वाले बयानों से पूरी दुनिया में तनाव बढ़ जाता है.
तस्वीर: tooonpool.com/Marian Kamenskyअमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ट्विटर पर बहुत सक्रिय हैं. लेकिन उनके ट्वीट हथियारों से कम नहीं होते, जिनमें वह अपने विरोधियों को खूब लताड़ लगाते हैं.
तस्वीर: DW/Gado