यूरोपीय संघ और कनाडा के बीच मुक्त व्यापार समझौते का फायदा मछली उद्योग को हो रहा है. लेकिन पर्यावरण संरक्षकों का कहना है कि मछली पालन से मछलियों के प्राकृतिक भंडार को नुकसान पहुंच रहा है.
भारत के हैदराबाद में अस्थमा के रोगियों के इलाज के लिए एक अनोखा तरीका प्रचलित है. मरीजों को एक विशेष मछली पूरी निगलनी होती है, वो भी जिंदा.
भारत के हैदराबाद में अस्थमा के रोगियों के इलाज के लिए एक अनोखा तरीका प्रचलित है. मरीजों को एक विशेष मछली पूरी निगलनी होती है, वो भी जिंदा.
तस्वीर: Getty Images/AFP/N. Seelam
हैदराबाद में इलाज
हर साल दक्षिण भारतीय शहर हैदराबाद के नामपल्ली इलाके में 5,000 से अधिक लोग इस विशेष इलाज के लिए पहुंचते हैं. नाक बंद की, मुंह खोला, जीभ बाहर निकाली और मछली को निगल लिया.
तस्वीर: Getty Images/AFP/N. Seelam
जून का महीना
जून महीने में अस्थमा के मरीज यहां मछली वाला इलाज कराने पहुंचते हैं. छोटी सी मछली के अंदर पीला आयुर्वेदिक पेस्ट भरा होता है. माना जाता है कि इससे सांस लेने में आसानी होती है.
तस्वीर: Getty Images/AFP/N. Seelam
मुरेल मछली
करीब पांच सेंटीमीटर (दो इंच) लंबाई वाली मुरेल मछली को मरीजों के गले में डाला जाता है. यह अजीब सा लगने वाला इलाज कई दशकों से प्रचलित है.
तस्वीर: Getty Images/AFP/N. Seelam
एक परिवार ही 'डॉक्टर'
इस इलाज का कर्ता धर्ता है, बैथिनी गौड़ परिवार. इनका कहना है कि मछली गला साफ कर देती है और अस्थमा समेत सभी श्वसन संबंधी रोगों का स्थायी रूप से इलाज हो जाता है.
तस्वीर: Getty Images/AFP/N. Seelam
गुप्त फॉर्मूला
बैथिनी परिवार मछली वाले इलाज का फॉर्मूला गुप्त रखना चाहता है. उनका कहना है कि यह इलाज उन्हें एक हिंदू साधू से सन 1845 में पता चला था.
तस्वीर: Getty Images/AFP/N. Seelam
बच्चों को अच्छा नहीं लगता
अक्सर जब छोटे बच्चों को यह दवा दी जाती है तो माता पिता उनका मुंह खोलते दिखते हैं. जिंदा मछली को मुंह में लेने के विचार से ही कई बच्चे रोने लगते हैं.
तस्वीर: Getty Images/AFP/N. Seelam
महज दो दिन
यह इलाज मुफ्त में होता है. इसे केवल साल में दो ही दिन जून के महीने में दिया जाता है. तारीख हर साल मानसून की शुरुआत की तिथि के हिसाब से तय होती है.
तस्वीर: Getty Images/AFP/N. Seelam
मछली प्रसादम
कई अधिकार समूह और डॉक्टर हैदराबाद के इस तथाकथित 'मछली प्रसादम' को अवैज्ञानिक और अस्वच्छ मानते हैं. लेकिन बैथिनी परिवार इन आरोपों को गलत बताता है.
तस्वीर: AP
फिश मेडिसन फेस्टिवल
भारत सरकार इस अवसर पर विशेष ट्रेन चलाती है, जिससे ज्यादा से ज्यादा मरीज "फिश मेडिसिन" फेस्टिवल में पहुंच सकें. अतिरिक्त पुलिस बल की भी तैनाती होती है.
तस्वीर: Getty Images/AFP/N. Seelam
इलाज के बाद भी ध्यान
इस मछली को पचाने के बाद मरीजों को अगले 45 दिन तक एक तय कार्यक्रम के हिसाब से ही अपने खानपान का ध्यान रखना होता है. तब जाकर इलाज पूरा होता है. आरपी/एमजे (एएफपी)