क्या सुपर मार्केट के विकल्प हैं खाद्य मेले?
१५ जून २०१८
Food assemblies, an alternative to supermarkets
This browser does not support the video element.
क्या क्या बेचेगा अमेजन
ऑनलाइन कंपनी अमेजन ने अमेरिका और ब्रिटेन के बाद जर्मनी में भी खाने की ताजा चीजों की बिक्री शुरू कर दी है. 9,99 यूरो की प्राइम मेंबरशिप देकर लोग 85,000 चीजों में से कोई भी चीज घर बैठे मंगवा सकते हैं.
संस्थापक
संभावनाओं की कोई सीमा नहीं. यही सोचना है कि अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस का. उन्होंने एक ऐसी कंपनी बनाई है जिसमें लोगों की खरीदने की आदत को पूरी तरह बदल दिया है.
किताब
शुरुआत किताब बेचने से हुई थी. लेकिन इस बीच अमेजन वह सारी चीजें बेच रहा है जो पैकेट के अंदर आ सकती हैं. इस बीच उसने होम डिलीवरी कंपनियों को दबाव में डाल दिया है.
खाने की चीजें
अब उसने अमेजन फ्रेश के नाम से खाने की चीजें बेचनी भी शुरू कर दी है. जर्मनी में शुरुआत बर्लिन और पोट्सडम जैसे शहरों से की गई है जहां करीब 40 लाख लोग रहते हैं.
प्राइम नाऊ
जर्मनी में तो प्राइम नाऊ के नाम से एक मॉडल प्रोजेक्ट भी चल रहा है जिसके तहत ऑर्डर करने के एक घंटे बाद ही डिलीवरी हो जाती है. डिलीवरी का समय चुनाव भी जा सकता है.
पार्टनर
शुरुआत में ऑर्डर डिलीवरी के लिए अमेजन डीएचएल जैसी पार्टनर लॉजिस्टिक कंपनियों का इस्तेमाल करता रहा है. लेकिन अब उसने अपना एयर लॉजिस्टिक ढांचा बनाना शुरू कर दिया है.
ड्रोन
अमेजन ने अपना मिनी ड्रोन तो बना ही लिया है. अब वह भविष्य की सोच रहा है और अपने खुद के डेवलपमेंट सेंटर में ड्रोन से सामान की डिलीवरी के सिस्टम को टेस्ट कर रहा है.
ई-बुक
किताब बेचते बेचते अमेजन ने इलेक्ट्रॉनिक किताबों को भी बढ़ावा देना शुरू कर दिया था. इस बीच यह बड़ा कारोबार है और तब से वह अपना खुद का किंडल ई-बुक रीडर बेच रहा है.
वीडियो लाइब्रेरी
अपने बड़े ग्राहक बेस का इस्तेमाल अमेजन म्यूजिक और वीडियो बेचने में भी कर रहा है. 2014 से तो ग्राहक फीस देकर वीडियो देख भी सकते हैं. लाइब्रेरी में करीब 20,000 फिल्में हैं.