यह हमला दक्षिणी फ्रांस के ल्यों शहर में हुआ जहां सुबह 11 बजे के करीब एक ग्रोसरी स्टोर के बाहर लोग कतार लगा कर खड़े थे. पुलिस ने हमलावर को हिरासत में ले लिया है. पुलिस के अनुसार हमलावर के पास कोई पहचानपत्र नहीं मिला है लेकिन उसका कहना है कि वह सूडान से नाता रखता है और उसका जन्म 1987 में हुआ.
स्थानीय मीडिया में चल रही खबरों में चार की जगह कम से कम सात लोगों के घायल होने की बात चल रही है और यह भी कहा जा रहा है कि एक व्यक्ति की हालत नाजुक है. समाचार एजेंसी एएफपी ने पुलिस से जब इस बारे में जानना चाहा तो उन्होंने इसकी पुष्टि करने से इंकार कर दिया. हमले की वजह के बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं दी गई है लेकिन पुलिस का कहना है कि वह यह भी पता लगाना चाह रही है कि यह किसी आतंकवादी गतिविधि के तहत तो नहीं किया गया.
फ्रांस के बाकी के शहरों की तरह ल्यों में भी इन दिनों लॉकडाउन है. लोगों को जरूरत का सामान खरीदने के लिए बाहर निकलने की अनुमति है. हमला शहर के ऐसे इलाके में हुआ है जहां कई सारी बेकरी और ग्रोसरी की दुकानें हैं. आम तौर पर शनिवार को लोग इस सड़क पर हफ्ते भर की खरीदारी के लिए निकलते हैं.
आईबी/सीके (एएफपी, रॉयटर्स)
__________________________
हमसे जुड़ें: Facebook | Twitter | YouTube | GooglePlay | AppStore
दुनिया के 206 देश एक ऐसे दुश्मन से जंग लड़ रहे हैं जिसको अभी के हालात में हरा पाना मुश्किल लग रहा है. यह अब तक 53 हजार जिंदगियां लील चुका है. एक नजर डालते हैं किस देश में कैसे कोरोना वायरस से युद्ध लड़ा जा रहा है.
तस्वीर: picture-alliance/AA/A. Penaफिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते ने लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने वालों को गोली मारने के आदेश दिए हैं.
तस्वीर: Getty Images/E. Acayanघर पर रहने के आदेश को नहीं मानने पर सैनिक ने एक शख्स को गोली मार दी, शख्स की मौत हो गई. नाइजीरिया ने कोरोना वायरस को लेकर कठोर नियम बनाए हैं.
तस्वीर: picture-alliance/AP Photo/J. Gambrellकेपटाउन में 21 दिनों के लॉकडाउन को लागू कराने के लिए सैनिक सड़कों पर उतर आए हैं. दक्षिण अफ्रीका में 27 मार्च को लॉकडाउन लागू हुआ.
तस्वीर: AFP/P. Bauermeisterकोरोना वायरस के कारण अल सल्वाडोर में 21 मार्च से ही एक महीने का लॉकडाउन लागू है. राजधानी सन सल्वाडोर में लॉकडाउन की घोषणा होते ही लोग घरों से बाहर जरूरी सामान इकट्ठा करने के लिए जुट गए थे.
तस्वीर: Reuters/J. Cabezasराजधानी बगोटा में गश्त लगाते सेना के जवान. कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए उन्होंने चेहरे पर मास्क और दस्ताने पहन रखे हैं. लातिन अमेरिका में कोलंबिया तीसरा सबसे अधिक आबादी वाला देश है.
तस्वीर: AFP/J. Barretoकोरोना वायरस के कारण इटली में सबसे अधिक मौतें हुई हैं. यहां पर भी सेना सख्ती से काम ले रही है. कैटेनिया में बीच सड़क पर तैनात इटली के सैनिक.
तस्वीर: Reuters/A. Parrinelloदक्षिण कोरिया में सेना के जवानों को इमारतों को कीटाणुमुक्त करने के काम पर लगाया गया है. कोरोना वायरस के बढ़ते मामले के बाद ऐसा किया गया.
तस्वीर: Reuters/Kim Kyung-Hoonयूरोपीय देशों की सीमाएं सील हैं, इटली और फ्रांस की सीमा पर इटली के जवान तैनात हैं. फ्रांस से आने वाली एक महिला सैनिकों से इटली में दाखिल होने की इजाजत मांगती हुई.
तस्वीर: Getty Images/AFP/V. Hacheभारत में तीन हफ्तों का लॉकडाउन चल रहा है. कई बार पुलिस समझाने की कोशिश करती है और जान बूझ कर उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी हो रही है.
तस्वीर: picture-alliance/AP Photo/R. Parthibhan