जापानी वैज्ञानिकों ने चूहों की कोशिकाओं को फ्रीज-ड्राई कर उनसे चूहों के क्लोन बना लिए हैं. उन्हें विश्वास है कि यह तकनीक एक दिन लुप्तप्राय प्रजातियों का संरक्षण करने में कारगर साबित होगी.
प्रतीकात्मक तस्वीरतस्वीर: Jeff Roberson/AP Photo/picture alliance
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी है कि दुनिया भर में प्रजातियों का लुप्त होना तेज हो रहा है और जलवायु परिवर्तन जैसे इंसानों की वजह से बने कारणों की वजह से कम से काम 10 लाख प्रजातियां विलुप्त हो सकती हैं.
दुनिया भर में लुप्तप्राय प्रजातियों के सैंपलों के संरक्षण के लिए कई संस्थान बनाए गए हैं जिनका उद्देश्य है भविष्य में क्लोनिंग कर के प्रजातियों को विलुप्त होने से बचाना. इन सैंपलों को अमूमन क्रायोप्रिजर्वेशन के जरिए लिक्विड नाइट्रोजन का इस्तेमाल कर या बहुत ही कम तापमान पर रख कर संभाल कर रखा जाता है.
क्या क्लोनिंग से बचेंगे लुप्त होते जीव
06:43
This browser does not support the video element.
यह प्रक्रिया महंगी हो सकती है और इसमें बिजली कटने का खतरा भी रहता है. अमूमन इस प्रक्रिया में शुक्राणुओं और अंड कोशिकाओं की जरूरत भी पड़ती है और इन्हें पुराने या बांझ हो चुके जानवरों से हासिल करना मुश्किल या असंभव भी हो सकता है.
मौजूदा तकनीक की सीमाएं
जापान के यामानाशी विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक यह जानना चाहते थे कि क्या वो सोमैटिक कोशिकाओं को फ्रीज ड्राई कर इस समस्या का समाधान निकाल सकते हैं. शुक्राणु और अंड कोशिकाओं के अलावा सभी कोशिकाओं को सोमैटिक कोशिका कहा जाता है.
वैज्ञानिक देखना चाहते थे कि क्या वो सोमैटिक कोशिकाओं को फ्रीजे ड्राई कर क्लोन बना सकेंगे. इसके लिए उन्होंने दो तरह के चूहों की कोशिकाओं को चुना और पाया कि फ्रीज ड्राई करने से कोशिकाएं मर गईं और डीएनए को भी काफी नुकसान पहुंचा लेकिन इसके बावजूद वो क्लोंड ब्लास्टोसिस्ट बनाने में सफल रहे.
जंगल में दुर्लभ गेंडे का जन्म
00:59
This browser does not support the video element.
क्लोंड ब्लास्टोसिस्ट कोशिकाओं की एक गेंद की तरह होती है जो भ्रूण में तब्दील हो जाती है. इनसे वैज्ञानिकों ने स्टेम कोशिकाओं की लाइनें निकाल लीं और उनका इस्तेमाल कर 75 क्लोन चूहे बनाए.
उनमें से एक चूहा एक साल और नौ महीनों तक जिंदा रहा. टीम ने सफलतापूर्वक नर और मादा क्लोन चूहों की प्राकृतिक रूप से जन्मे चूहों से मेटिंग भी कराई जिन्होंने सामान्य चूहों को जन्म दिया.
विज्ञापन
प्रयोग की सफलता
सामान्य चूहों से जितने बच्चे पैदा करने की उम्मीद की जाएगी क्लोन चूहों ने उनसे कम बच्चे पैदा किए. नर चूहों की कोशिकाओं से विकसित की गईं स्टेम कोशिकाओं की लाइनों में से एक ने सिर्फ मादा क्लोन चूहों को जन्म दिया.
कैसे लुप्त हुए हिमहाथी
03:38
This browser does not support the video element.
इस अध्ययन के नतीजे इसी महीने 'नेचर कम्युनिकेशन्स' पत्रिका में छापे. यामानाशी विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ लाइफ एंड एनवायर्नमेंटल साइंसेज के प्रोफेसर तेरुहिको वाकायामा ने इस अध्ययन का नेतृत्व करने में मदद की.
वाकायामा ने एएफपी को बताया, "सुधार मुश्किल नहीं होना चाहिए. हमें विश्वास है कि भविष्य में हम अनियमितताओं को कम कर जन्म दर को बढ़ा पाएंगे. इसके लिए हमें फ्रीज ड्राई प्रक्रिया में सुरक्षा देने वाली चीजों की तलाश करनी होगी और ड्राइंग के तरीकों में सुधार लाना होगा."
और भी कुछ कमियां हैं लेकिन वाकायामा का कहना है कि यह तकनीक अभी शुरुआती चरणों में है. उन्होंने इस प्रयोग की तुलना उस प्रयोग से की जिससे मशहूर भेड़ क्लोन 'डॉली' का निर्माण हुआ था. उस प्रयोग में 200 विफल कोशिशों के बाद सफलता मिली थी.
सीके/एए (एएफपी)
20 साल पहले आई दुनिया की पहली क्लोन भेड़ डॉली तो सबको याद है, लेकिन उसके बाद भी कई जानवरों के क्लोन बनाने की कोशिशें हुईं. मिलिए डॉली की क्लोन बिरादरी के और सदस्यों से.
तस्वीर: picture-alliance/AP Photo/Channel 4
क्लोनों की रेस में 'फर्स्ट'
दुनिया में एक वयस्क स्तनधारी जीव की पहली क्लोन थी भेड़ डॉली. 5 जुलाई 1996 को जन्मी डॉली का कोई पिता नहीं था, लेकिन तीन मांएं थीं. उसे एक भेड़ की बॉडी सेल, दूसरे का अंडा और तीसरी सरोगेट का गर्भ मिला था. 6 साल जीने के बाद डॉली की फेफड़ों की बीमारी के कारण मौत हो गई. अब डॉली को नेशनल म्यूजियम ऑफ एडिनबरा में संरक्षित करके रखा गया है.
तस्वीर: picture-alliance/dpa/PA Curtis
आधा घोड़ा, आधा गधा
आइदाहो जेम का जन्म 2003 में हुआ. यह दुनिया का पहला क्लोन खच्चर था. लेकिन इसे आइडाहो का रत्न ऐसे ही नहीं कहा गया. असल में इसकी खासियत ये थी कि वह कई पुरस्कार जीत चुके रेसिंग खच्चर का जेनेटिक भाई था.
तस्वीर: Getty Images/University of Idaho/P. Schofield
कॉपी कैट
"सीसी" दुनिया की पहली क्लोन कैट है. 2011 में टैक्सस में जन्मी इस बिल्ली का यह नाम उसके हूबहू अपने पेरेंट जैसे होने के कारण पड़ा. मांग तो बहुत है लेकिन बिल्लियों की व्यावसायिक स्तर पर क्लोनिंग नहीं की जाती है.
तस्वीर: picture-alliance/dpa
एक जैसे पांच
नोएल, एंजेल, स्टार, जॉय और मेरी - पांचों सूअर बहनें 5 मार्च 2000 को पैदा हुईं. इन्हें बनाने वाली पीपीएल थेरेप्युटिक्स ने उम्मीद जताई कि इससे इंसान के शरीर में लगाने लायक अंग और कोशिकाएं स्तनधारी जीव सूअर के शरीर में बनाने का रास्ता खुलेगा.
तस्वीर: picture-alliance/dpa
डेजर्ट ब्यूटी
पहला क्लोन ऊंट 2009 में बना. दुबई के कैमल रिप्रोडक्शन सेंटर में जन्मे इस ऊंट को एक खास किस्म के ऊंट की प्रजाति के जीन्स को सुरक्षित रखने के लिए बनाया गया था. रेगिस्तान वाले इलाकों में ऊंट का इस्तेमाल सामान ढोने के अलावा रेसिंग के लिए होता है.
तस्वीर: picture-alliance/dpa/Camel Reproduction Centre
स्पेन की फाइटिंग बुल
2010 में स्पेन के वैज्ञानिकों ने पहले फाइटिंग बुल का क्लोन बना डाला. लेकिन गॉट नाम का यह सांढ़ रिंग में लड़ाने के लिए नहीं ब्रीडिंग के लिए बनाया गया. इसकी सरोगेट मां एक बहुत शांत फ्रीजियन प्रजाति की डेयरी वाली गाय थी.
तस्वीर: picture-alliance/dpa/Bragimo
बंदर
ओरेगन के वैज्ञानिकों ने 2000 में रीसस मंकी की प्रजाति का पहला क्लोन बनाया. इसका नाम टेट्रा रखा गया जो कि ग्रीक भाषा का शब्द है और इसका अर्थ है चार. रिसर्चरों ने चार भ्रूण तैयार किए और उन्हें चार मांओं में इंप्लांट किया. केवल टेट्रा जीवित बचा.
तस्वीर: picture-alliance/dpa
सबसे प्यारा पालतू
दक्षिण कोरिया की एक रिसर्च टीम ने 2005 में दुनिया का पहला क्लोन कुत्ता बनाया. स्नूपी एक अफगानी कुत्ता था. फिर 2014 में राजधानी सोल की एक बायोटेक कंपनी ने एक और कुत्ते का क्लोन बनाया. इस बार एक 12 साल के छोटे पैरों वाले कुत्तों की प्रजाति की नकल बनाई गई और निकला यह मिनी विनी. कंपनी कुत्तों के क्लोन बना कर 90,000 यूरो तक में बेचती है.