बीएमडब्ल्यू इलेक्ट्रिक कारों के बाजार में नई रणनीति के साथ उतर रही है. कंपनी अपने सबसे मशहूर मॉडलों को बिजली से चलाने की तैयारी कर रही है.
बीएमडब्ल्यू इलेक्ट्रिक कारों के बाजार में नई रणनीति के साथ उतर रही है. कंपनी अपने सबसे मशहूर मॉडलों को बिजली से चलाने की तैयारी कर रही है.
तस्वीर: picture-alliance/dpa/J. Woitasबीएमडब्ल्यू के करीब 10,000 इंजीनियरिंग पेट्रोल और डीजल कारों पर काम कर चुके हैं. इलेक्ट्रिक कारों वाले डिपार्टमेंट में बहुत कम इंजीनियर हैं. कंपनी होड़ में पिछड़ रही है, लिहाजा अब एक झटके की जरूरत है. कंपनी ने इसके लिए मास्टरप्लान बनाया है.
तस्वीर: picture-alliance/dpa/J. Woitasबीएमडब्ल्यू अब तक कार्बन फाइबर से बनी बेहद हल्की कारों को बैटरी से लैस कर रही थी. लेकिन ऑल इलेक्ट्रिक i3 और हाईब्रिड i8 की बिक्री निराशाजनक रही. कुल सेल में इन कारों की बिक्री सिर्फ एक फीसदी रही.
तस्वीर: picture-alliance/dpa/J. Woitasi3 और i8 के मुकाबले बीएमडब्ल्यू की 3 सीरीज की बिक्री 25 गुना ज्यादा है. 3 सीरीज कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है. तस्वीर से पता चलता है कि 3 सीरीज वक्त के साथ कैसे बदली. अब इसका इलेक्ट्रिक अवतार आएगा.
तस्वीर: picture-alliance/dpa/A. Gebertकंपनी स्पोर्ट यूटीलिटी वेहिकल X4 को भी बिजली से दौड़ाने की योजना बना रही है. अगर कंपनी सफल हुई तो वह इलेक्ट्रिक एसयूवी बनाने वाली पहली कंपनी होगी. बीएमडब्ल्यू के इंजीनियरों को भरोसा है कि वह बैटरी के जरिये X4 में जरूरी ताकत भर सकेंगे.
तस्वीर: picture-alliance/AP Photo/T. Dingछोटी, स्टाइलिश और ताकतवर मिनी भी अब इलेक्ट्रिक मोटरों से लैस की जाएगी. कंपनी ने पहले ही मिनी को ई-मिनी में बदलने की कोशिश की लेकिन तब योजना टाल दी गई. नई योजना के तहत तेज रफ्तार मिनी को भी करंट दिया जाएगा.
तस्वीर: picture-alliance/dpa/J. Woitas