सर्व में शामिल कुछ लोगों ने ये भी कहा कि चांसलर फ्रीडरिष मैर्त्स की सरकार में नौकरशाही और भी बदतर हो गई है.तस्वीर: Michael Kappeler/dpa/picture alliance
विज्ञापन
जर्मनी के चांसलर फ्रीडरिष मैर्त्स की सरकार ने वादा किया था कि उनकी सरकार में लोगों को लाल फीताशाही से थोड़ी राहत जरूर मिलेगी. लेकिन यूगव के एक हालिया सर्वेक्षण से पता चला है कि लोगों को लगता है कि मौजूदा जर्मन सरकार अपने इस वादे को पूरा करने में अब तक नाकाम रही है. नौकरशाही में कटौती के जो वादे किए गए थे, उनका असर अभी तक ज्यादातर नागरिकों और उद्यमियों को महसूस नहीं हुआ है.
यूगव के सर्वे में सामने आया है कि 66 फीसदी जर्मन नागरिकों का मानना है कि फ्रीडरिष मैर्त्स के नेतृत्व वाली सरकार के कार्यभार संभालने के बाद भी नौकरशाही का बोझ लगभग वैसा ही बना हुआ है. सर्वे में शामिल 22 फीसदी लोगों का तो यह तक मानना है कि नौकरशाही अब और भी बदतर हो गई है. केवल चार फीसदी ही ऐसे लोग हैं जो सोचते हैं कि मई 2025 से नौकरशाही के बोझ में कमी आई है, जबकि आठ फीसदी ने कहा कि वे इस मामले में फिलहाल कोई भी राय नहीं रखते हैं.
यह सर्वेक्षण 27-30 मार्च के बीच बर्लिन के यूरोपीयन सेंटर फॉर डिजिटल कम्पेटेटिवनेस की तरफ से बर्लिन के ईएससीपी बिजनस स्कूल ने कराया है. चांसलर मैर्त्स की पार्टी सीडीयू और उसकी सहयोगी पार्टियों क्रिश्चियन सोशल यूनियन और सोशल डेमोक्रेट्स ने अपने गठबंधन समझौते में नौकरशाही के व्यापक खात्मे पर सहमति जताई थी.
चांसलर मैर्त्स ने भी कहा था कि नौकरशाही को खत्म करना उनकी प्राथमिकता हैतस्वीर: William Glucroft/DW
नौकरशाही से 150 अरब यूरो का नुकसान
यूरोपीयन सेंटर फॉर डिजिटल कम्पेटेटिवनेस के संस्थापक फिलिप माइजनर ने कहा कि लोग अब और घोषणाएं नहीं चाहते, वे चाहते हैं कि राज्य सरल तरीके से काम करना शुरू करे. इसी संस्था के सह-संस्थापक क्लाउस श्वाइन्सबर्ग ने कहा कि मौजूदा गठबंधन के कार्यकाल के लगभग 11 महीने बाद, सर्वे के नतीजे बताते हैं कि मैर्त्स डिजिटलीकरण बढ़ाने और नौकरशाही को कम करने में साफ तौर पर विफल रहे हैं.
विज्ञापन
जर्मनी की मौजूदा सरकार के इस वादे को सिस्टम के आधुनिकीकरण और सुधार के जरिये पूरा किया जाना था. निवेश को प्रभावी बनाने के लिए, इसमें कहा गया था कि सरकार सभी सरकारी कामों में दक्षता और डिजिटलीकरण को शामिल करेगी. लेकिन सर्वे के अनुसार, कंपनियों ने ऐसा होता बहुत कम महसूस किया है. सर्वे में 558 कंपनी मालिकों, प्रबंधन और कार्यकारी नेतृत्व के पदों पर काम करने वाले लोग शामिल थे.
दुनिया भर के लोग नए साल में कुछ नया करने का संकल्प लेते हैं. आइए जानते हैं कि जर्मनी में नए साल के लिए लोग कौन से संकल्प ले रहे हैं?
तस्वीर: Berit Kessler/Zoonar/picture alliance
1: ज्यादा पैसे बचाना
जर्मन लोग अपनी बचत और किफायती स्वभाव के लिए दुनिया भर में जाने जाते हैं. हालांकि, ‘वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू’ के आंकड़ों से पता चलता है कि असल में 16 अन्य देशों के लोग, जर्मन लोगों की तुलना में अपनी कुल घरेलू आय का ज्यादा हिस्सा बचाते हैं. जर्मन लोग औसतन अपनी आय का 11 फीसदी बचाते हैं. 'स्टेटिस्टा' के एक सर्वे के मुताबिक, 52 फीसदी जर्मन नागरिकों का लक्ष्य आने वाले साल में अधिक पैसे बचाना है.
तस्वीर: picture alliance/dpa/Schönberger
2: ज्यादा स्वस्थ खाना
लो-सोडियम, लो-फैट, लो-कार्ब, ग्लूटेन-फ्री, शाकाहारी, वीगन, पेलियो, ऑर्गेनिक या कच्चा भोजन (रॉ फूड): आज बाजार में ऐसे ढेरों ट्रेंडी लेबल मौजूद हैं. लेकिन आप बिना किसी सख्त डाइट चार्ट को फॉलो किए भी अपनी खाने की आदतों को बेहतर बना सकते हैं. बस अपने भोजन को ताजा और फल-सब्जियों से भरपूर रखें. साल 2026 के लिए 50 फीसदी जर्मन नागरिकों ने यही संकल्प लिया है.
तस्वीर: Colourbox
3: खेल-कूद या शारीरिक गतिविधियां बढ़ाना
जर्मनी में किए गए सर्वे में शामिल 48 फीसदी लोगों ने कहा कि वे 2026 में ज्यादा ऐक्टिव रहना चाहते हैं. जहां नए साल के संकल्पों में से लगभग 80 फीसदी विफल हो जाते हैं और ज्यादातर फरवरी महीने में ही टूट जाते हैं, लेकिन एक अन्य पोल में लगभग हर दूसरे जर्मन ने यह दावा किया कि वे कम से कम चार महीनों तक अपने संकल्प पर टिके रहते हैं.
तस्वीर: picture-alliance/dpa Themendienst/T. Hase
4: वजन घटाना
हेल्दी खाना खाने और कसरत करने से अतिरिक्त वजन कम हो सकता है, लेकिन सर्वे में हिस्सा लेने वाले 37 फीसदी लोगों ने ईमानदारी से बताया कि वे 2026 में आखिर क्या हासिल करना चाहते हैं. दरअसल, वे पतला होना चाहते हैं. आप एक डायरी रखकर अपने वजन पर नजर रख सकते हैं: “डाइट डे 1: मैंने घर से सारा खराब खाना हटा दिया है... वह बहुत स्वादिष्ट था.”
तस्वीर: yurakrasil - stock.adobe.com
5: परिवार और दोस्तों के साथ ज्यादा समय बिताना
साल के अंत में आप अपने प्रियजनों के साथ रिश्ते बनाए रखने की आखिरी कोशिश में ताबड़तोड़ कई डिनर और पार्टियों में शामिल हो जाते हैं. फिर वादा करते हैं कि अगले साल आप उनसे और ज्यादा बार मिलेंगे. जर्मन लोग भी ऐसा ही महसूस करते हैं. यह इस देश का पांचवां सबसे पसंदीदा संकल्प है. 35 फीसदी लोगों ने इसे 2026 के लिए अपनी सूची में शामिल किया है.
तस्वीर: Colourbox
6: सोशल मीडिया पर कम समय बिताना
वैज्ञानिक अध्ययनों से पता चलता है कि इंटरनेट, खासकर सोशल मीडिया के लाइक-कमेंट जैसी 'माइक्रो-फीडबैक' की लत, नशे की दवाओं जैसी ही होती है, क्योंकि यह दिमाग के न्यूरोट्रांसमीटर को उसी तरह प्रभावित करती है. अब फोन से दूरी बनाने का वक्त आ गया है. 2026 में 22 फीसदी जर्मन नागरिकों का यही संकल्प है.
तस्वीर: picture-alliance/dpa
7: घर के खर्च कम करना
यह संकल्प जर्मन लोगों के सबसे बड़े संकल्प ‘पैसे बचाने’ से सीधा जुड़ा हुआ है. सर्वे में शामिल 22 फीसदी लोगों ने कहा कि उनका लक्ष्य अपने खर्चे को कम करना है. इसके लिए कुछ सुझाव ये हैं कि इस्तेमाल न होने वाले सब्सक्रिप्शन रद्द करें. अचानक खरीदारी से बचें. चीजें उधार लें या सेकंड हैंड खरीदें. खाना बर्बाद न करें और बिजली-पानी का इस्तेमाल कम करें.
तस्वीर: Hendrik Schmidt/picture alliance/dpa
8: जॉब परफॉर्मेंस बढ़ाना, यानी करियर पर ज्यादा ध्यान
अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने की उम्मीद में, सर्वे में शामिल 19 फीसदी जर्मन लोगों ने कहा कि वे 2026 में अपनी पेशेवर उपलब्धियों यानी करियर पर ध्यान देने की योजना बना रहे हैं. अगर आप इस संकल्प पर टिके रहते हैं, तो भविष्य में अच्छी सैलरी की मांग भी कर सकते हैं.
तस्वीर: Thomas Koehler/photothek/picture alliance
9: कम शराब पीना
जर्मनी और बीयर, यह पुराना मुहावरा है. ‘वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू’ के मुताबिक, बोत्सवाना, चेकिया, लिथुआनिया और ऑस्ट्रिया के बाद जर्मनी दुनिया का पांचवां सबसे ज्यादा बीयर पीने वाला देश है, तो इस बात में सच्चाई जरूर है. लेकिन 16 फीसदी जर्मन लोगों ने कहा कि वे 2026 से कम शराब पीना चाहते हैं.
तस्वीर: picture-alliance/imageBroker
10: पर्यावरण को लेकर ज्यादा जागरूक होना
सिर्फ अपनी सेहत और आर्थिक हालात की ही फिक्र नहीं है, बल्कि कुछ जर्मन लोग दुनिया की सबसे बड़ी समस्या पर भी ध्यान दे रहे हैं. सर्वे में शामिल 16 फीसदी लोगों का इरादा है कि 2026 में वे पर्यावरण को बचाने और प्रदूषण एवं ग्लोबल वार्मिंग से लड़ने के लिए और ज्यादा प्रयास करेंगे.
तस्वीर: Michael Probst/AP/picture alliance
11: सिगरेट छोड़ना
2025 में लगभग हर पांचवां जर्मन व्यक्ति धूम्रपान करता है. अब सर्वे में शामिल 15 फीसदी लोगों ने कहा कि वे 2026 में कोशिश करके इसे छोड़ने का प्लान बना रहे हैं. जैसा कि अध्ययनों में भी पाया गया है कि सिगरेट छोड़ना सबसे मुश्किल संकल्प है, इसलिए हो सकता है कि 2027 में यह फिर से उनके संकल्पों की सूची में शामिल हो जाए.
तस्वीर: LIGHTFIELD STUDIOS - stock.adobe.com
12: ऑफिस में तनाव कम करना
कुछ लोग करियर में काफी आगे बढ़ना चाहते हैं, लेकिन 14 फीसदी जर्मन लोगों का लक्ष्य वर्क-लाइफ बैलेंस बनाना है. वे निजी जिंदगी और पेशेवर जिंदगी के बीच संतुलन बनाना चाहते हैं. जहां हाल के वर्षों में 'क्वायट क्विटिंग' (कम काम करने का ट्रेंड) की खूब चर्चा हुई, वहीं अब आर्थिक अनिश्चितता के चलते अपनी मौजूदा नौकरियों से चिपके रहने के ट्रेंड 'जॉब हगिंग' को भी देखा जा रहा है.
तस्वीर: Thomas Trutschel/photothek/IMAGO
12 तस्वीरें1 | 12
इन लोगों में से 31 फीसदी ने तो कहा कि उन्होंने कागजी कार्रवाई को और ज्यादा होता महसूस किया है. वहीं 63 फीसदी लोगों ने कहा कि मौजूदा सरकार के कार्यभार संभालने के बाद से नौकरशाही का बोझ वैसे का वैसा ही बना हुआ है. केवल चार फीसदी लोगों ने कहा कि उन्हें नौकरशाही के बोझ में कमी महसूस हुई, जबकि दो फीसदी लोगों कहा कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है.
जर्मन सरकार ने पिछले साल 200 सरकार के आधुनिकीकरण के लिए 200 बिंदुओ वाली एक योजना तैयार की थी. चांसलर मैर्त्स ने भी तब कहा था कि ये उनकी प्राथमिकता है. इस योजना में कागजी दस्तावेजों की जगह ईमेल, एक बार में (वन टाइम) डेटा कलेक्शन, कागजी कार्रवाई में कटौती जैसे कदम शामिल किए गए थे. इफो इंस्टीट्यूट फॉर इकॉनमिक रिसर्च के आंकड़े बताते हैं कि नौकरशाही के कारण हर साल जर्मन अर्थव्यवस्था को करीब 150 अरब यूरो का नुकसान होता है. मैर्त्स से पहले पूर्व चांसलर ओलाफ शॉल्त्स ने भी नौकरशाही के डिजलटीकरण की बात कही थी. खासकर, दोनों की ही सरकार में बिजनस करने वालों के लिए कागजी कार्रवाई कम करने का वादा किया गया था.