1. कंटेंट पर जाएं
  2. मेन्यू पर जाएं
  3. डीडब्ल्यू की अन्य साइट देखें

जर्मनी में बढ़ती कीमतों के बावजूद डोएनर कबाब की मांग बढ़ी

८ मार्च २०२६

जर्मनी में डोएनर कबाब की कीमतें 2021 से 47 प्रतिशत बढ़ने के बावजूद उसकी मांग 15 प्रतिशत बढ़ी है, जबकि टेकअवे बाजार में केवल 8 प्रतिशत वृद्धि हुई.

डोएनर कबाब खाता एक जर्मनी
जर्मनी में डोएनर कबाब का प्रचलन अपने 60 साल पूरे कर चुका हैतस्वीर: Robert Schlesinger/picture alliance

जर्मनी में डोएनर कबाब की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है. ऐसा तब है जबकि इस फास्ट फूड की कीमतों में पिछले कुछ सालों में काफी इजाफा देखा गया है. नई सर्वे रिपोर्ट बताती है कि लोगों की डोएनर के प्रति रुचि बनी हुई है और मांग लगातार ऊपर जा रही है.

सर्वेक्षण संस्थान यूगव के अनुसार, पूरे जर्मनी में पिछले साल एक फ्लैटब्रेड में मसालेदार मांस और सलाद से भरे डोएनर की औसत कीमत 6.70 यूरो रही. यह 2021 के मुकाबले 47 प्रतिशत अधिक है. तब इसकी औसत कीमत 4.85 यूरो थी. इसके बावजूद, डोएनर के ऑर्डरों में इजाफा हुआ है.

महंगा हुआ डोएनर कबाब

यूगव के अध्ययन में पाया गया कि 2021 से 2025 के बीच डोएनर ऑर्डरों में 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई. यह वृद्धि अन्य फास्ट फूड आइटमों की तुलना में काफी अधिक है. इसी अवधि में जर्मनी का कुल टेकअवे बाजार केवल 8 प्रतिशत बढ़ा. आमतौर पर भी जर्मनी में महंगाई बढ़ी है और लोग आर्थिक रूप से कमजोर हुए हैं.

सर्वे में उन सभी फूड ऑर्डरों को शामिल किया गया है जो तुरंत उपभोग के लिए किए गए थे. इसमें रेस्तरां, स्नैक बार, कैंटीन और वाणिज्यिक खानपान केंद्र शामिल हैं. ये ऑर्डर स्थल पर, या डिजिटल रूप से डिलीवरी ऐप के जरिए किए गए.

यूगव द्वारा 2025 में किए गए एक अन्य सर्वे में पाया गया कि जर्मनी में लगभग हर तीन में से एक व्यक्ति (35 प्रतिशत) कम से कम महीने में एक बार डोएनर खाता है. इसमें मांस वाले तथा बिना मांस वाले दोनों प्रकार के विकल्प शामिल हैं.

यूगव के मार्केट शोधकर्ता सेबास्टियान वॉल्टर कहते हैं, "डोएनर खुद को एक संकट प्रतिरोधी क्लासिक फूड के रूप में स्थापित कर रहा है." हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि आंकड़ों में एक दिलचस्प पहलू देखा गया है. 2021 से 2025 के बीच डोएनर खरीदने वाले कुल उपभोक्ताओं की संख्या में हल्की गिरावट आई है, लेकिन जो ग्राहक डोएनर खरीद रहे हैं वे पहले की तुलना में अधिक बार ऑर्डर कर रहे हैं.

यूगव के शॉपर पैनल के अनुसार यह निष्कर्ष उन खरीदारी आंकड़ों से निकाला गया है, जिनमें 16 से 69 वर्ष तक की आयु के 7,000 से अधिक लोगों के लेनदेन शामिल हैं.

डोएनर मजबूत हुआ

2021 में कोविड-19 महामारी ने खानपान उद्योग को करारी चोट पहुंचाई थी. कई स्नैक बारों को अस्थायी रूप से ग्राहकों को बैठाकर भोजन कराने से रोका गया था. हालांकि टेकअवे और डिलीवरी आमतौर पर जारी रही. इस दौरान भी डोएनर की मांग स्थिर बनी रही थी.

जर्मनी में करीवुर्स्ट के साथ साथ डोएनर लंबे समय से सबसे लोकप्रिय फास्ट फूड विकल्पों में शामिल है. पिछले वर्षों में हाउस डेस डोएनर और मंगल डोएनर जैसी फूड चेन ने भी अपने स्टोर नेटवर्क का तेजी से विस्तार किया है, जिससे डोएनर की उपलब्धता और पहुंच और अधिक बढ़ी है.

जर्मनी में डिलीवरी बॉय बन कर कैसे फंसते हैं भारत के छात्र

11:05

This browser does not support the video element.

कीमतों में तेज वृद्धि के बावजूद मांग का बढ़ना इस बात का संकेत है कि डोएनर जर्मन उपभोक्ताओं की पसंद में मजबूती से बना हुआ है. उद्योग विशेषज्ञों का मानना है कि डोएनर की बढ़ती मांग उपभोक्ताओं की भोजन प्राथमिकताओं में स्थिरता और फास्ट फूड बाजार में इसके मजबूत स्थान को दिखाती है.

इस विषय पर और जानकारी को स्किप करें
डीडब्ल्यू की टॉप स्टोरी को स्किप करें

डीडब्ल्यू की टॉप स्टोरी

डीडब्ल्यू की और रिपोर्टें को स्किप करें

डीडब्ल्यू की और रिपोर्टें