साइप्रस में अगर 20 लाख यूरो से ज्यादा की संपत्ति खरीदें तो विदेशियों को वहीं की नागरिकता मिल जाती है. नागरिकता की इस नीति पर विवाद है क्योंकि यूरोपीय संघ के पासपोर्ट से 140 देशों में वीजा लिए बिना यात्रा की जा सकती है.
दुनिया के कई देशों में बच्चा न चाहने के चलते जनसंख्या स्तर गड़बड़ाने लगा है. वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी के इंस्टीट्यूट फॉर हेल्थ मेट्रिक्स एंड इवैल्यूएशन (आईएचएमई) की रिपोर्ट में कुछ ऐसे ही आंकड़े पेश किए गए हैं.
तस्वीर: Getty Images/S. Gallup
असामान्य बढ़ोतरी
रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनिया में जनसंख्या का स्तर असमान रूप से बढ़ा है. 1950 में दुनिया में कुल आबादी जहां 2.6 अरब थी वहीं 2017 तक यह बढ़कर 7.6 अरब हो गई. जनसंख्या वृद्धि के असमान स्तर में आय और इलाके के हालात की भी बड़ी भूमिका होती है.
तस्वीर: Getty Images/S. Gallup
यूरोप और अमेरिकी देश
यूरोप समेत उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका के तकरीबन 91 देशों में लोग बच्चा पैदा करने को तरजीह नहीं दे रहे हैं. जन्मदर इतनी भी नहीं है कि देश की जनसंख्या के मौजूदा स्तर को बनाए रखा जा सके. वहीं एशिया और अफ्रीका में जन्मदर लगातार बढ़ रही है.
तस्वीर: Colourbox
एक महिला, सात बच्चे
अफ्रीकी देश नाइजर में एक महिला औसतन सात बच्चों को जन्म देती है. आईएचएमई के प्रोफेसर अली मोकदाद कहते हैं कि जनसंख्या बढ़ोतरी में एक अहम कारण है साक्षरता. अगर महिला पढ़ाई-लिखाई में अधिक समय बिताती है, तो देर से गर्भधारण करती है.
तस्वीर: DW/F. Muvunyi
सबसे कम बच्चे
स्टडी के नतीजे कहते हैं कि यूरोपीय देश साइप्रस में दुनिया के सबसे कम बच्चे पैदा होते हैं. यहां एक महिला औसतन एक बच्चे को ही जन्म देती है. वहीं माली, अफगानिस्तान, चाड जैसे देशों में एक महिला औसतन छह बच्चे पैदा करती है.
तस्वीर: picture-alliance/blickwinkel/McPHOTO
धरती पर बोझ
संयुक्त राष्ट्र का अनुमान है कि 21वीं शताब्दी के मध्य तक दुनिया की आबादी बढ़कर 10 अरब हो जाएगी. ऐसे में यह सवाल भी उठता है कि धरती कितने लोगों का बोझ उठा सकेगी. विशेषज्ञ मानते हैं विकासशील देशों में आबादी बढ़ती जा रही है, वहीं उनकी अर्थव्यवस्थाएं भी बढ़ रही हैं.
तस्वीर: picture-alliance/imageBROKER/W. Röth
बढ़ती जीवन प्रत्याशा
विशेषज्ञ यह भी मानते हैं कि जैसे-जैसे देशों की आर्थिक स्थिति अच्छी होगी, जन्मदर में गिरावट आएगी. साइंस पत्रिका लैसेंट में छपी एक स्टडी के मुताबिक साल 1948 में पुरुषों की जीवन प्रत्याशा दर 48 तो महिलाओं में 53 थी, जो अब बढ़कर पुरुषों में 71 और महिलाओं में 76 हो गई है.
तस्वीर: picture-alliance/dpa/blickwinkel/K. Wothe
मौत का कारण
आईएचएमई की स्टडी के मुताबिक दुनिया में दिल की बीमारियों के चलते सबसे अधिक मौतें होती हैं. उज्बेकिस्तान, यूक्रेन और अजरबाइजान जैसे देशों में दिल की बीमारियों के चलते सबसे अधिक मौतें होती हैं, वहीं दक्षिण कोरिया, जापान और फ्रांस में यह आंकड़ा सबसे कम है. रिपोर्ट: अपूर्वा अग्रवाल (एएफपी)