पानी हमेशा नीचे की ओर बहता और गिरता है, लेकिन अमेरिका के हूवर डैम पर जाएंगे तो पानी ऊपर आकाश की तरफ उड़ने लगेगा. यकीन नहीं आता तो खुद देखिए.
तस्वीर: picture alliance/chromorange/Steeger
विज्ञापन
इंजीनियरिंग का मास्टरपीस कहा जाने वाला अमेरिका का हूवर डैम गुरुत्व बल को भी चुनौती देता है. 1936 में बने इस बांध को लेकर एक दिलचस्प जानकारी हाल ही में सामने आई है. हूवर डैम के ऊपर से जाकर अगर एक बोतल से पानी नीचे उड़ेला जाए तो पानी नीचे गिरने की बजाए आकाश की तरफ उड़ने लगता है. काफी समय तक इसे अफवाह कहा जाता था, लेकिन अब पता चला है कि यह सच है.
असल में ऐसा हवा के चलते होता है. इसके पीछे छुपे विज्ञान को समझाते हुए लेसली कहती हैं, "बांध के चलते हवा ऊपर की तरफ बहती है, इसकी मदद से पानी गुरूत्व बल के सिद्धांत के पार आ जाता है. और नीचे की ओर बहने के बजाए पानी हवा के साथ ऊपर की तरफ बहने लगता है."
कोलोराडो नदी पर बना हूवर बांध धनुष के आकार का है. यह 221.4 मीटर ऊंचा और 379 मीटर लंबा है. बांध की दीवार से टकराने वाली हवा रास्ता खोजने के लिए ऊपर की तरफ बहने लगती है. घाटी होने की वजह से हवा की रफ्तार बहुत तेज होती है. तेज रफ्तार से ऊपर की ओर बहती हवा के संपर्क में जब बोतल से उड़ेला गया पानी आता है तो वह भी आकाश की तरफ उड़ने लगता है.
(देखिये: पृथ्वी पर मौजूद सबसे दुश्वार जगहें)
जबदस्त रूखे अटाकामा मरुस्थल से लेकर हर वक्त नमी से लबालब भारतीय गांव तक, सबसे ऊंची चोटी से लेकर सबसे गहरे व अंधेरे इलाके तक, धरती पर मौजूद ऐसे अजूबों पर एक नजर.
तस्वीर: AP
सबसे ठंडी जगह: पूर्वी अंटार्कटिक पठार
अंटार्कटिका के ऊंचे इलाकों की दुश्वार सर्दी की तुलना और जगहों से नहीं की जा सकती. सर्दियों में एक रात यहां का तापमान शून्य से 92 डिग्री नीचे (माइनस 92 डिग्री सेल्सियस) दर्ज किया गया. लेकिन ग्रीन हाउस गैसों के बढ़ते उत्सर्जन और पर्यावरण में बढ़ती सीओटू इन इलाकों को भी गर्म कर सकते हैं.
तस्वीर: EPA/YONHAP NEWS AGENCY
सबसे गर्म जगह: डेथ वैली, अमेरिका
मौत की घाटी कही जाने वाली अमेरिका की डेथ वैली धरती की सबसे गर्म जगह है. कैलिफोर्निया प्रांत के डेथ वैली नेशनल पार्क में 10 जुलाई 1913 को यहां का उच्चतम तापमान 56.7 डिग्री मापा गया.
तस्वीर: gemeinfrei
सबसे ऊंची जगह: माउंट एवरेस्ट, नेपाल
दुनिया की सबसे ऊंची जगह है माउंट एवरेस्ट की चोटी. 8,848 मीटर ऊंची यह चोटी हिमालय में पड़ती है. 29 मई 1953 को पहली बार न्यूजीलैंड के एडमंड हिलेरी और नेपाल के शेरपा तेनजिंग ने इसे छुआ.
तस्वीर: Getty Images/P. Bronstein
सबसे गहरी जगह: चैलेंजर डीप, प्रशांत महासागर
गुआम के उत्तर में प्रशांत महासागर के मारियान ट्रेंच के नीचे धरती की सबसे गहरी जगह चैलेंजर डीप है. इसकी गहराई 11 किलोमीटर है. वहां तक अब तक सिर्फ तीन ही लोग जा पाए हैं. अवतार और टाइटैनिक फिल्म के निर्देशक जेम्स कैमरन 2012 में वहां गए.
तस्वीर: REUTERS
सबसे रूखी जगह: अटाकामा मरुस्थल, चिली
अटाकामा रेगिस्तान को मौसम विज्ञानी पूरी तरह रूखी जगह करार देते हैं. लैटिन अमेरिका के चिली में स्थित अटाकामा में ऐसी जगहें भी हैं जहां आज तक बारिश की एक बूंद भी दर्ज नहीं की गई.
बादलों का बसेरा कहे जाने वाले भारतीय राज्य मेघालय का मौसिनराम इलाका धरती की सबसे गीली जगह है. मौसिनराम गांव में साल भर औसतन 11.86 मीटर बारिश होती है.
तस्वीर: BIJU BORO/AFP/Getty Images
सबसे ज्यादा जनसंख्या: शंघाई, चीन
एक शहर की आबादी ढाई करोड़ से ज्यादा. यह अफ्रीकी देश अंगोला की कुल आबादी है, लेकिन इतने ही लोग शंघाई में भी रहते हैं. अपार जनसंख्या का खामियाजा पर्यावरण और आखिरकार इंसान को भुगतना पड़ रहा है.
तस्वीर: Imago
सबसे ऊंची परिवहन झील: लेक टिटिकाका
इंका भाषा क्वेचुआ में टिटिकाका का मतलब है प्यूमा चट्टानें. इसी नाम से मशहूर टिटिकाना झील नाव परिवहन वाली दुनिया की सबसे ऊंची झील है. यह पेरू और बोलीविया की सीमा पर है.