मेक्सिको के सीमावर्ती शहर तिखुआना में अचानक जा पहुंचे करीब 7,000 लोग आगे बढ़ कर अमेरिका जाने के लिए बेकरार हैं. लेकिन फिलहाल गंदगी और भीड़भाड़ के कारण वहां एक और मानवीय संकट की स्थिति बन रही है.
विज्ञापन
Humanitarian crisis in Tijuana
02:28
ये 10 जगह ऐसी हैं जहां दुनिया में सबसे ज्यादा कत्ल होते हैं. 2015 में ये दुनिया के सबसे खतरनाक शहर दर्ज हुए. वर्ल्ड एटलस डॉट कॉम के मुताबिक हर एक लाख लोगों पर यहां कितने लोग मारे जाते हैं, जानिए.
10 सबसे खतरनाक शहर
ये 10 जगह ऐसी हैं जहां दुनिया में सबसे ज्यादा कत्ल होते हैं. 2015 में ये दुनिया के सबसे खतरनाक शहर दर्ज हुए. वर्ल्ड एटलस डॉट कॉम के मुताबिक हर एक लाख लोगों पर यहां कितने लोग मारे जाते हैं, जानिए...
तस्वीर: picture-alliance/AP Photo/E. Felix
नंबर 10
कोलंबिया के शहर कैली के लोग खुशमिजाज और साल्सा पसंद हैं लेकिन शहर मशहूर हो गया है कातिलों के कारण. यहां हर एक लाख लोगों पर 64.27 कत्ल हुए.
तस्वीर: picture-alliance/dpa/C. Escobar
नंबर 9
दक्षिण अफ्रीकी शहर केप टाउन में हर एक लाख लोगों पर 65.53 कत्ल हुए.
तस्वीर: Public Domain
नंबर 8
पालमिरा दक्षिणी-पश्चिमी कोलंबिया में है. यहां 70.88 के औसत से लोग कत्ल हुए.
तस्वीर: AP
नंबर 7
वेनेजुएला का तीसरा सबसे बड़ा शहर वैलेन्सिया दुनिया का सातवां सबसे खतरनाक शहर है. यहां हर एक लाख लोगों पर 72.31 कत्ल हुए.
तस्वीर: picture-alliance/Photoshot
नंबर 6
नंबर 6 पर है होंडुरस का शहर दिस्तरीतो सेंट्रल जहां कत्ल का औसत रहा 73.51.
तस्वीर: picture-alliance/AP Photo
नंबर 5
वेनेजुएला की पेट्रो-कैपिटल मैटुरिन में एक लाख लोगों पर कत्ल का औसत 86.45 रहा.
तस्वीर: Reuters/C. Eduardo Ramirez
नंबर 4
अपनी हाई एनर्जी नाइट लाइफ के लिए मशहूर अकापुलको नंबर चार पर है. मेक्सिको के इस शहर में कत्ल का औसत रहा 104.73.
तस्वीर: P. Pardo/AFP/Getty Images
नंबर 3
अल सल्वाडोर की राजधानी सैन सल्वाडोर ने हर एक लाख लोगों पर 108.54 कत्ल देखे.
तस्वीर: Getty Images/AFP/J. Cabezas
नंबर 2
सैन पेड्रो सुला, होंडुरस. यह पिछले साल पहले नंबर पर था. इस साल दूसरे नंबर पर आ गया. यहां हर एक लाख लोगों पर 111.03 कत्ल हुए.
तस्वीर: Imago/blickwinkel
नंबर 1
और दुनिया का सबसे खतरनाक शहर रहा वेनेजुएला की राजधानी कराकस. यहां हर एक लाख लोगों पर 119.87 कत्ल हुए.