कहते हैं उम्र भले ही बढ़ जाए लेकिन दिल जवान होना चाहिए. इमरान खान पर यह बात बिल्कुल फिट बैठती है. दिल भी जवान है और दिखने में भी जवान हैं. यह शायद पठान कद काठी का कमाल है, हालांकि वे 65 साल के हो चुके हैं. दुनिया में ऐसे कम लोग होते हैं जो 60 की उम्र पार करने के बावजूद किसी देश के 'मोस्ट एलिजिबल बैचलर' हों. आज भी कप्तान काला चश्मा पहनकर निकलें तो कहीं भी 'इम्मू इम्मू' का शोर मच जाता है.
इमरान खान की लोकप्रियता की एक बड़ी वजह यह है कि उन्होंने पाकिस्तान को 1992 में क्रिकेट का वर्ल्ड चैंपियन बनाया है. वह इसलिए भी अहम हो जाते हैं कि उनके बाद कोई यह कारनामा दोबारा नहीं कर पाया. अकसर नकारात्मक खबरों की वजह से सुर्खियों में रहने वाले पाकिस्तान के लोगों को निश्चित तौर पर यह बात खुशी देती है कि वे भी वर्ल्ड चैंपियन रहे हैं. और उन्हें यह खुशी देने वाले इमरान खान हैं.
इसलिए जब इमरान खान ने सियायत में कदम रखा तो नौजवान उनके साथ हो लिए. 'नया पाकिस्तान' बनाने के उनके नारे पर लोगों ने भरोसा किया. नया पाकिस्तान तो नहीं बना, लेकिन सियासत में इमरान खान 'पुराने' होते गए. दिलचस्प बात यह है कि इमरान खान को भी 'पुराना पाकिस्तान' पसंद आने लगा है. शायद यही वजह है कि कभी जमैमा खान जैसी शख्सियत से शादी रचाने वाले इमरान खान के बगल में आज ऐसी दुल्हन बैठी है, जो दुनिया को अपना चेहरा भी नहीं दिखाना चाहती. इस सिलसिले में धार्मिक आजादी का तर्क दिया जा सकता है. लेकिन उसके विरोध में यह तर्क भी उतनी ही मजबूती से उठ सकता है कि इमरान खान पर भी कट्टरपंथी रंग चढ़ता जा रहा है. और बात तब और अहम हो जाती है जब इसी साल पाकिस्तान में चुनाव होने हैं.
दुनिया के हर देश में शादी को लेकर अपने अलग नियम कानून हैं. भारत में शादी की न्यूनतम उम्र पुरूषों के लिए 21 और महिलाओं के लिए 18 तय की गई है लेकिन दुनिया के अन्य देशों में यह अलग है. एक नजर.
तस्वीर: picture-alliance/dpa/epa/D. Solankiशादी की न्यूनतम उम्र चीन में पुरूषों के लिए 22 साल और महिलाओं के लिए 20 साल तय की गई है.
तस्वीर: picture alliance/dpaन्यूनतम उम्र पुरूषों के लिए 18 साल और महिलाओं के लिए 16 साल है. लेकिन तमाम कानूनों के बावजूद बाल विवाह एक बड़ी समस्या है.
तस्वीर: Narinder Nanu/AFP/Getty Imagesयहां कानूनन शादी की न्यूनतम उम्र महिलाओं के लिए 18 वर्ष और पुरूषों के लिए 21 साल है, लेकिन बाल विवाह इस देश की बड़ी समस्या है.
तस्वीर: bdnews24.comयहां शादी के लिए महिलाओं की न्यूनतम उम्र 16 साल और पुरूषों की न्यूनतम आयु 18 साल तय की गई है.
तस्वीर: picture-alliance/AP Photoभारत के पड़ोसी देश में लड़के और लड़कियों दोनों के लिए शादी की न्यूनतम उम्र 18 साल तय की गई है.
तस्वीर: dapdयहां भी कानून मुताबिक शादी की न्यूनतम उम्र 18 साल तय की गई है. लेकिन यहां बाल विवाह बहुत होते हैं.
तस्वीर: Reuters/Soe Zeya Tunइस देश में महिलाओं के लिए न्यूनतम उम्र 16 साल है और लड़कों के लिए 19 साल. लेकिन लड़कियों की यहां जल्द शादी कर दी जाती है.
तस्वीर: picture-alliance/AA/M. Hendratmoमलेशिया में शादी की न्यूनतम उम्र पुरूषों के लिए 18 साल और महिलाओं के लिए 16 साल तय की गई है. शरिया कोर्ट की इजाजत से लड़कियों की शादी जल्द भी की जा सकती है.
तस्वीर: REUTERS/Ahim Raniअलग-थलग रहने वाले उत्तर कोरिया में शादी की न्यूनतम उम्र पुरूषों के लिए 18 साल और महिलाओं के लिए 17 साल तय की गई है.
तस्वीर: Reuters/KCNAइस्लामी गणतंत्र में महिलाओं के लिए विवाह की न्यूनतम आयु 13 साल है. लेकिन अदालत और लड़की के पिता की अनुमति होती है तो नौ साल में भी लड़कियों की शादी कर दी जाती है.
तस्वीर: FARSकानूनन देश में शादी की न्यूनतम उम्र 18 साल तय की गई है. लेकिन अगर मां-बाप की इजाजत हो तो शादी 15 साल की उम्र में भी हो सकती है.
तस्वीर: Getty Images/AFP/A. Al-Rubayeइस देश में शादी की न्यूनतम आयु 18 साल रखी गई है लेकिन इसमें कुछ रियायतें भी हैं.
तस्वीर: APयहां पुरूषों के लिए शादी की न्यूनतम उम्र 18 साल और लड़कियों के लिए 16 साल तय की गई है.
तस्वीर: APयहां पुरूष और महिलाओं दोनों के लिए शादी की न्यूनतम उम्र 18 साल निर्धारित की गई है.
तस्वीर: Getty Images/AFP/P. Hamiltonइस यूरोपीय देश में शादी की न्यूनतम उम्र 18 साल तय की गई है.
तस्वीर: Getty Images/C. Koallयहां शादी की न्यूनतम उम्र महिलाओं के लिए 14 साल और लड़कों के लिए 16 साल है.
तस्वीर: picture-alliance/Demotix/N. Fernandezइस देश में यूं तो शादी की उम्र कानूनन 18 साल है लेकिन यूनिसेफ के आंकड़े जल्दी शादी को बड़ी समस्या बताते हैं.
तस्वीर: Getty Imagesउत्तरी अमेरिका के इस देश में शादी की न्यूनतम उम्र 16 साल रखी गई है.
तस्वीर: picture-alliance/APअमेरिका के करीब स्थित इस समाजवादी देश में शादी की न्यूनतम उम्र 18 साल रखी गई है.
तस्वीर: picture-alliance/dpa/A. Ernestoयहां कानूनन शादी की न्यूनतम उम्र 18 साल है. लेकिन यहां बसे एशियाई और अफ्रीकी समुदाय के बीच बाल विवाह प्रचलित है.
तस्वीर: Reuters/E. Laurentजर्मनी में शादी की न्यूनतम उम्र 18 साल है. जबरन विवाह कराना यहां एक कानूनी अपराध है जिसके लिए पांच साल की सजा है.
तस्वीर: picture-alliance/ZUMA Wire/O. Messingerशादी की न्यूनतम उम्र 18 साल है. आधिकारिक आंकड़ों मुताबिक बाल विवाह यहां बसे रोमानियाई मूल के लोगों के बीच प्रचलित है.
तस्वीर: picture-alliance/Bildagentur-online/Begsteigerशीत युद्ध की समाप्ति से पहले समाजवादी रहे इस देश में शादी की न्यूनतम उम्र 18 साल है.
तस्वीर: picture-alliance/dpa/A.Kuruczस्पेन सरकार ने साल 2015 में शादी की न्यूनतम उम्र को 14 साल से बढ़ाकर 16 साल किया है.
तस्वीर: Getty Images/David Ramosयूरोप में शादी की न्यूनतम उम्र इस देश में सबसे कम है. अभिभावकों की अनुमति से यहां किशोर 15 साल की उम्र में शादी कर सकते हैं.
तस्वीर: Getty Images/AFP/P. Malukas सऊदी अरब और ईरान की महिलाएं जहां पर्दे से पिंड छुड़ाने के लिए जूझ रही हैं, वहीं इमरान खान की शादी की फोटो पर्दे को थोपती नजर आती है. आज नहीं तो कल बुशरा मानेका का चेहरा सामने आ ही जाएगा और कई लोग तो कुछ तस्वीरें पोस्ट भी कर रहे हैं. इनमें कौन सी तस्वीर असली और कौन सी नकली, यह तो इमरान खान जानें.
बहरहाल, भारत में जिस तरह राहुल गांधी पर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की शरण में जाने के इल्जाम लगते हैं, कुछ वैसा ही मामला इमरान खान का भी है. एक पर्दानशीं से शादी करने से पहले उन पर तालिबान के प्रति नरम रवैया अपनाने के इल्जाम भी लगते रहे हैं. सीना ठोंककर खुद को "फादर ऑफ तालिबान" कहने वाले मौलाना समी उल हक से इमरान की दोस्ती है. वैसे देखा जाए तो बीसियों साल से इमरान खान सियासत में दौड़ धूप कर रहे हैं, लेकिन अभी तक प्रधानमंत्री की कुर्सी नहीं मिली है. इस बार भी इमरान खान उम्मीद से हैं. इमरान के चाहने वाले तो उन्हें वोट देंगे ही लेकिन उनकी नई शादी से वे लोग भी खुश होंगे जो वैलेंटाइन डे का विरोध करते हैं, जो दिन रात समाज में बढ़ते पश्चिमी असर की चिंता में दुबले हुए जाते हैं और जो शरिया के पैरोकार हैं. लेकिन इमरान खान अगर इन लोगों को खुश करना चाहते हैं तो इसका मतलब है कि पाकिस्तान को बदलने निकले इमरान खान को ही पाकिस्तान ने सचमुच बदल दिया है.