हरियाणा में बलात्कार की शिकार 10 साल की एक बच्ची का गर्भपात कराने की अनुमति दे दी गई है. पुलिस का कहना है कि बच्ची के सौतेले पिता ने ही उसका बार बार बलात्कार किया.
तस्वीर: Getty Images/N. Seelam
विज्ञापन
इस मामले का पता पिछले हफ्ते ही चला और तब तक पीड़ित का गर्भ 20 हफ्ते की समयसीमा को पार कर चुका था. भारत में गर्भ को 20 हफ्ते से ज्यादा होने की स्थिति में तभी गर्भपात की अनुमति होती है, जब मां या बच्चे में किसी से किसी जान को खतरा हो.
पुलिस ने लड़की के सौतेले पिता को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की जांच कर रही पुलिस अधिकारी गरिमा देवी ने एएफपी को बताया, "कोर्ट ने मेडिकल बोर्ड को इस बारे में फैसला करने का अधिकार दिया था और डॉक्टरों ने गर्भपात करने का निर्णय लिया है." उनके मुताबिक, "बोर्ड ने यह नहीं बताया है कि वह कब इसे (गर्भपात को) कर रहे हैं, लेकिन यह जल्द ही होगा."
हाल के महीनों में सुप्रीम कोर्ट को महिलाओं की बहुत सारी याचिकाएं मिली हैं जिनमें बलात्कार पीड़ित और मानव तस्करी का शिकार महिलाएं शामिल हैं. उन्होंने गर्भधारण को 20 हफ्ते से ज्यादा होने की स्थिति में भी गर्भपात की अनुमति मांगी है.
सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि गर्भपात की समयसीमा को बढ़ा कर 24 हफ्ते कर दिया जाना चाहिए क्योंकि बलात्कार की शिकार महिलाएं अकसर देर से अपने गर्भ के बारे में बताती हैं.
हाल ही में जर्मनी ने अपने बलात्कार विरोधी कानून को और सख्त बनाने के लिए कदम उठाए हैं. जानिए, जर्मनी में और बाकी देशों में रेप के लिए क्या कानून है.
तस्वीर: Fotolia/Artem Furman
जर्मनी
जर्मन कानून में अब तक रेप की कोशिश का विरोध न करने पर मामला रेप का नहीं बनता था. अब इस परिभाषा में बदलाव किया गया है. अब छूने, अंगों को टटोलने और दबोचने को भी यौन हिंसा के दायरे में लाया गया है.
तस्वीर: dapd
फ्रांस
फ्रांस में रेप का मतलब है ऐसी कोई भी यौन गतिविधि जिसमें दोनों की सहमति ना हो. वहां 20 साल तक की सजा हो सकती है. गाली-गलौज पर भी दो साल तक की सजा का प्रावधान है.
तस्वीर: picture alliance/Denkou Images
इटली
1996 में इटली के रेप विरोधी कानून में व्यापक बदलाव किए गए. इसके बाद पत्नी के साथ जबर्दस्ती को भी रेप के दायरे में लाया गया. इसके लिए 10 साल तक की सजा हो सकती है.
तस्वीर: picture-alliance/dpa/M. Gambarini
स्विट्जरलैंड
स्विट्जरलैंड में रेप तभी माना जाता है जब योनि संसर्ग हुआ हो. अन्य यौन हमलों को यौन हिंसा माना जाता है. इसके लिए 10 साल तक की जेल हो सकती है. 2014 के बाद शादी में भी रेप को अपराध माना गया है.
तस्वीर: Fotolia/Ambelrip
स्वीडन
स्वीडन में जबरन किसी के कपड़े उतारने पर भी दो साल की कैद हो सकती है. मजबूर लोगों का यौन शोषण, मसलन सोते वक्त या नशे की हालत में या किसी तरह डरा कर सेक्स करने की कोशिश करना भी रेप है.
तस्वीर: Fotolia/Gerhard Seybert
अमेरिका
अमेरिका में अलग-अलग राज्यों में रेप की परिभाषा अलग-अलग है. लेकिन वहां सेक्स में सहमति पर जोर दिया गया है. सेक्स से पहले स्पष्ट सहमति जरूरी है.
तस्वीर: Fotolia/Yuri Arcurs
सऊदी अरब
यहां रेप के लिए मौत की सजा का प्रावधान है. हालांकि रेप को साबित करना बहुत मुश्किल है. जो महिलाएं रेप की शिकायत करती हैं अगर वे साबित ना कर पाईं तो उन्हें भी सजा हो सकती है.
तस्वीर: picture-alliance/Bildagentur-online/AGF
भारत
निर्भया कांड के बाद भारत में रेप विरोधी कानून में कई बदलाव किए गे हैं. अब रेप के लिए आमतौर पर सात साल से उम्रकैद तक की सजा का प्रावधान है. लेकिन विशेष परिस्थितियों में जैसे कि पुलिस हिरासत में रेप, रिश्तेदार या टीचर द्वारा रेप के मामले में 10 साल से उम्र कैद तक भी हो सकती है. अगर पीड़िता की मौत हो जाती है तो मौत की सजा भी हो सकती है.
तस्वीर: picture-alliance/dpa/T.Topgyal
8 तस्वीरें1 | 8
वहीं 'इंडियन एक्सप्रेस' की रिपोर्ट में कहा गया है कि पीड़ित की मां चाहती है कि आरोपी यानी उसके पति को छोड़ दिया जाए क्योंकि उसने माफी मांग ली है और उसके दूसरे बच्चों को देखभाल की जरूरत है. अखबार के मुताबिक पीड़ित की मां ने बताया, "इस लड़की की जिंदगी तो बर्बाद हो गई, लेकिन मेरे दूसरे बच्चों का क्या होगा? मुझे तो उनका भविष्य भी देखना है."
बलात्कार के मामले में भारत का रिकॉर्ड बहुत खराब है. सिर्फ दिल्ली में ही 2015 के दौरान बलात्कार 2,166 के मामले दर्ज हुए. यानी एक दिन में औसतन छह बलात्कार हुए. बाल अधिकारों पर संयुक्त राष्ट्र की एक समिति ने 2014 में भारत में बाल यौन शोषण का स्थिति पर गहरी चिंता जताई थी. समिति का कहना है कि भारत में बलात्कार का शिकार होने वाले हर तीन लोगों में से एक नाबालिग है.
एके/ओएसजे (एएफपी )
भारत में रोजाना औसतन 92 महिलाओं का बलात्कार होता है. जब भी किसी महिला के साथ यह जघन्य अपराध होता है, कभी सवाल उसके कपड़ों तो कभी देर रात घर से बाहर रहने पर उठाए जाते हैं. क्या महिलाओं पर बंदिशें लगाना ही है उपाय?
तस्वीर: Fotolia/Miriam Dörr
तन ढकने की जरूरत
मानव सभ्यता की शुरुआत से ही मौसम की मार से बचने के लिए शरीर को ढकने की जरूरत महसूस की गई. बीतते समय के साथ जानवरों की छाल पहनने से लेकर आज इतने तरह के कपड़े मौजूद हैं. जीवनशैली के आसान होने के साथ साथ कपड़ों के ढंग भी बदले हैं और अब यह अवसर, माहौल, पसंद और फैशन के हिसाब से पहने जाते हैं. फिर पूरे बदन को ढकने वाले कपड़ों पर जोर क्यों?
तस्वीर: Fotolia/Peter Atkins
अंग प्रदर्शन यानि बलात्कारियों को न्यौता
भारत में बलात्कार के ज्यादातर मामलों में पाया गया है कि पीड़िता ने सलवार कमीज और साड़ी जैसे भारतीय कपड़े पहने हुए थे. उनपर हमला करने वाले पुरुषों ने अपनी सेक्स की भूख के कारण संतुलन खो दिया. ऑनर किलिंग के कई मामलों में किसी महिला को सबक सिखाने के मकसद से उस पर जबरन यौन हिंसा की गई और फिर जान से मार डाला गया. इन सबके बीच कपड़ों पर तो किसी का ध्यान नहीं गया.
तस्वीर: DW/K. Keppner
कानून का डर नहीं
संयुक्त राष्ट्र ने 2013 में एशिया प्रशांत क्षेत्र में किए अपने सर्वे में पाया गया कि सर्वे में शामिल हर चार में एक पुरुष ने अपने जीवन में कम से कम एक बार किसी महिला का बलात्कार किया है. इनमें से 72 से लेकर 97 फीसदी मामलों में इन पुरुषों को किसी कानूनी कार्यवाई का सामना नहीं करना पड़ा था.
तस्वीर: DW/P.M. Tewari
मनोरंजन का साधन हैं यौन अपराध
उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ इतने ज्यादा यौन अपराधों का कारण प्रदेश की पुलिस ने वहां मोबाइल फोनों के बढ़ते इस्तेमाल, पश्चिमी देशों के बुरे असर और छोटे कपड़ों को ठहराया. लोगों को सुरक्षा देने की अपनी जिम्मेदारी में पूरी तरह विफल पुलिस का कहना है कि मनोरंजन के बहुत कम साधन होने के कारण पुरुष यौन अपराधों को अंजाम देने लगते हैं.
तस्वीर: Indranil Mukherjee/AFP/Getty Images
महिलाओं से मिल रही है चुनौती
सड़कों, ऑफिसों या किसी सार्वजनिक स्थान पर कई बार महिलाओं के कपड़े नहीं बल्कि उनके चेहरे से झलकता आत्मविश्वास, स्वच्छंद रवैया और अब तक पुरुषों के कब्जे में रहे कई क्षेत्रों में उनकी पहुंच कई पुरुषों को बौखला रही है. सदियों से स्थापित पुरुषसत्तात्मक समाज के समर्थक ऐसी औरतों को सामाजिक संतुलन को बिगाड़ने का जिम्मेदार मानते हैं और यौन हिंसा कर उन्हें समाज में उनकी सही जगह दिखाने की कोशिश करते हैं.
तस्वीर: UNI
महिलाओं को ज्यादा बड़ा खतरा किससे
दुनिया के सबसे युवा देश में आज बलात्कार महिलाओं के खिलाफ चौथा सबसे बड़ा अपराध बन चुका है. नेशनल क्राइम ब्यूरो की 2013 रिपोर्ट बताती है कि साल दर साल दर्ज होने वाले इन करीब 98 फीसदी मामलों में बलात्कारी पीड़ित का जानने वाला था. ज्यादातर मामले जो प्रकाश में आते हैं वे सार्वजनिक जगहों पर अनजान लोगों द्वारा किए गए होते हैं जिस कारण इस सच्चाई पर ध्यान नहीं जाता.
तस्वीर: picture-alliance/AP
एक कदम आगे, दो कदम पीछे
एक ओर पहले के मुकाबले ज्यादा लड़कियां पढ़लिख रही हैं और कार्यक्षेत्र में पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं. दूसरी ओर इस कारण वे शादी और बच्चे देर से पैदा कर रही हैं. भारत में शादी के पहले शारीरिक संबंध बनाने के मामले समाज के लिए असहनीय और खतरा बताए जाते हैं. इस कारण बहुत से युवा पुरुष को अपनी यौन इच्छा पूरी करने का कोई स्वस्थ तरीका नहीं मिलता और कई बार यही यौन हिंसा का कारण बनता है.
तस्वीर: picture-alliance/dpa
हिंसा का चक्र गर्भ से ही शुरु
भारत में अजन्मे बच्चे की लिंग जांच कर मादा भ्रूण को गर्भ में ही मार देने की घटनाएं आम हैं. जो लड़कियां जन्म ले पाती हैं वे संख्या में इतनी कम हैं कि समाज का संतुलन बिगड़ गया है. स्त्री-पुरुष अनुपात के मामले में भारत 1970 से भी नीचे आ गया है. इसके अलावा बाल विवाह, कम उम्र में मां बनना, प्रसव से जुड़ी मौतें और घरेलू हिंसा के लिए भी क्या छोटे कपड़ों को ही जिम्मेदार मानेंगे.